दिव्य नियम का अध्ययन और अभ्यास
मेरे बुकमार्क

आपके पास अभी कोई बुकमार्क नहीं है।

संभाग २. न्यायियों का काल और प्रादेशिक चर्च के नेतृत्व का काल

मूसा का मिशन विरासत में प्राप्त करने के पश्चात, यहोशू ने कनान देश की यात्रा में इस्राएलियों की अगवाई की। अगले चार सौ वर्ष तक, पंद्रह न्यायियों ने इस्राएल के गोत्रों का शासन किया: जैसाकि न्यायियों की पुस्तक में पंजीकृत है ओत्नीएल से शिमशोन तक तेरह न्यायी थे, एली और शमुएल को मिलाकर पंद्रह। न्यायी लोगों ने भविष्यद्वक्ताओं, याजकों और राजाओं की ज़िम्मेदारियों के अनेक स्थानों को भरा, जो अगली अवधियों में पृथक कार्यालयों में बट गए। इस अवधि में इस्राएल बिना किसी केन्द्रीय राजनीतिक सत्ता का सामंतवादी समाज था। नए नियम के युग में, न्यायियों की अवधि को समान्तर क्षतिपूर्ति की शर्तों के द्वारा पुनःस्थापित करने के लिए प्रादेशिक चर्चों का नेतृत्व स्थापित किया गया था। इस अवधि में प्रादेशिक चर्च के अगुवे, कुलपति, बिशप और महंतों ने ईसाई समाज की अगवाई की। पुराने नियम के युग के न्यायियों की तरह, उनके काम भी भविष्यद्वक्ताओं, याजकों और राजाओं के समान थे। न्यायियों के समय के समान, इस अवधि में ईसाई समाज स्थानीय अधिकारियों के अधीन सामंतवादी समाज था।

यीशु के युग से पहले, जब परमेश्वर पहले इस्राएल के साथ मसीह के लिए दोनों आत्मिक और शारीरिक राष्ट्रीय नींव स्थापित करने का काम कर रहा था, उन दिनों राजनीति, अर्थनीति और धर्म एक ही अगुवे के अधीन राष्ट्रीय केन्द्र-बिंदु पर चलते थे। यीशु के युग में, मसीही लोग जो आत्मिक नींव पर खड़े थे, यीशु के नेतृत्व में आत्मिक राज्य बना रहे थे। उनकी निष्ठा राष्ट्रीय सीमा से बाहर तक फैल गई थी, क्योंकि वे पुनर्जीवित यीशु की राजाओं के राजा के रूप में सेवा कर रहे थे। इसलिए, यीशु का आत्मिक राज्य किसी एक देश तक सीमित नहीं था, परन्तु दुनिया के दूर-दूर कोनों में फैला हुआ था।

न्यायियों की अवधि इस्राएलियों के मिस्र की दासत्व से छूटने के बाद शुरू हुई जब नई पीढ़ी के लोग यहोशु और कालेब के नेतृत्व में कनान देश में प्रवेश करने के लिए दृढ़ता पूर्वक संगठित हुए। उन्होंने देश को आपस में अपने गोत्रों और जनजातियों के बीच बाँट लिया। न्यायियों के साथ एक जुट होकर लोग बस्तियों में बस गए और चुने हुए देश में संगठित होकर एक सामंतवादी समाज की स्थापना की। उसी तरह, रोमी साम्राज्य, शैतानी दुनिया के अत्याचार से छुटकारा पाने के बाद ईसाई युग में प्रादेशिक चर्चों के नेतृत्व की अवधि का आरंभ हुआ। ईसाइयों ने जर्मन के लोगों में सुसमाचार फैलाया, उनमें बहुत से लोग हन जाति के लोगों के आक्रमणों से बच कर चौथी सदी में पश्चिमी यूरोप चले आए थे। अपने नए देश पश्चिमी यूरोप में परमेश्वर ने जर्मन जाति के लोगों को नए चुने हुए लोगों के रूप में बढ़ाया और प्रारंभिक प्रकार का सामंतवादी समाज स्थापित किया, जो बाद में मध्य युग के सामंतवाद में परिपक्व हो गया।

जैसे कि हमने पहले यह चर्चा की है, जब इस्राएली लोग कनान के लिए रवाना हुए, उन्होंने पहले मसीह के प्रतीक के रूप में निवास स्थान का निर्माण किया और यह निश्चित करने के लिए कि वास्तविक नींव के लिए हाबिल के स्थान पर कौन खड़ा होगा शर्त की वस्तु ठहराई। (प्रति-संदर्भ—मूसा और यीशु २.२.२.३) न्यायियों की अवधि में, इस्राएलियों को उचित था कि वह निवास स्थान को उत्कृष्ट करें और न्यायियों के आदेशों का पालन करें। परंतु, कनान की सात जातियों को नष्ट करने के बजाए, इस्राएली लोग उनके बीच रहने लगे और उनके रीति-रिवाज से प्रभावित हुए। वे उनकी मूर्तियों की पूजा भी करने लगे, इस तरह उन्होंने अपने धर्म में बहुत भ्रांति पैदा की। उसी तरह, प्रादेशिक चर्च के नेतृत्व की अवधि में, ईसाई लोगों को उचित था कि वह चर्च को उत्कृष्ट करें, जो मसीह की छवि के रूप में था, और बिशप और महंतों के आदेशों का पालन करें। चर्च शर्त की वस्तु थी, जिसके आधार पर हाबिल के स्थान पर कौन खड़ा होगा यह तय किया जा सकता था। परन्तु जर्मन मूर्तिपूजक जाति के धर्म और संस्कृति का प्रभाव पड़ने के कारण ईसाई धर्म में बहुत अस्तव्यस्तता पैदा हो गई।