दिव्य नियम का अध्ययन और अभ्यास
मेरे बुकमार्क

आपके पास अभी कोई बुकमार्क नहीं है।

संभाग ४. उत्तर और दक्षिण के विभाजित राज्यों के काल और पूर्व और पश्चिम के विभाजित राज्यों के काल

क्योंकि राजा सुलेमान अपनी पत्नियों और रखेलों के दबाव में आकर मूर्ति पूजा में पड़ गया, इस्राएल का संयुक्त राज्य उसकी मृत्यु पर विभाजित हो गया, वह केवल तीन पीढ़ियों तक ही चला। (१ राजाओं ११:५-१३) इस्राएल के उत्तर के राज्य में, जो बारह में से दस गोत्रों द्वारा स्थापित किया गया था, कैन के स्थान पर था, और दक्षिण का राज्य, जो बाकी दो गोत्रों द्वारा स्थापित किया गया था, हाबिल के स्थान पर था। इस प्रकार उत्तर और दक्षिण के विभाजित राज्यों की अवधि का आरंभ हुआ। ईसाई साम्राज्य भी तीसरी पीढ़ी में विभाजित होना शुरू हो गया। शारलेमेन के नवासों ने इसे तीन भागों में बांट दिया: पूर्वी फ्रैन्कस, पश्चिमी फ्रैन्कस और इटली। शारलेमेन के वंश आपस में लगातार कठोर संघर्ष करते रहे। अवशेष ईसाई साम्राज्य शीघ्र ही दो राज्यों में संगठित हो गए, इटली पूर्वी फ्रैंकस के शासन में वापस चला गया। पूर्वी फ्रैंकस का राज्य जो औटो १ (पवित्र रोमी सम्राट) के साम्राज्य के अधीन था बहुत ही संपन्न हो गया और पवित्र रोमी साम्राज्य के नाम से जाना जाने लगा। रोमी साम्राज्य का उत्तराधिकारी होने का दावा करके, उसने पश्चिम यूरोप के कुछ भागों पर राज्य किया और धर्म और राजनीति दोनों पर प्रभुत्व जमाने का प्रयत्न किया। फ्रांस के संबंध में पवित्र रोमी साम्राज्य हाबिल के स्थान पर था, पश्चिमी फ्रैंकस का राज्य ही आगे चलकर फ्रांस कहलाया।

इस्राएल का उत्तर का राज्य जेरोबोम ने स्थापित किया था, जो राजा सुलेमान के दिनों में निर्वासन में रहता था। इस पर उन्नीस राजाओं ने २१० वर्ष शासन किया था। कपटवध के अनेक बार वार होने के कारण अल्पकालिक राजपरिवार नौ बार बदले; एक भी राजा परमेश्वर की दृष्टि में सदाचारी नहीं था। तथापि, परमेश्वर ने एलिय्याह भविष्यवक्ता को भेजा, जो कर्मेल नामक पहाड़ पर, ८५० बाल और अशेरा के नबियों के साथ बखेड़े में प्रबल हुआ जब परमेश्वर ने वेदी पर आग भेजी। (१ राजाओं १८:१९-४०) दूसरे भविष्यवक्ताओं ने जिसमें एलीशा, योना, होशे और आमोस शामिल थे, परमेश्वर का वचन अपनी जान पर खेल करके फैलाया। इस पर भी चूँकि उत्तर के राज्य के लोग विदेशी देवी देवताओं की पूजा करते रहे और पश्चाताप नहीं किया, तो परमेश्वर ने उन्हें असीरिया के लोगों के द्वारा नष्ट कर दिया और उन से चुने हुए लोग की विशिष्टता हमेशा के लिए छीन ली। (२ राजाओं १७:७-२३)

दक्षिण में यहूदा का राज्य सुलेमान के पुत्र रहूबियाम ने स्थापित किया। यह राज घर एक राज वंश में दाऊद से लेकर सिदकिय्याह तक चला, लगभग चार सौ वर्ष में राज्य करने वाले बीस राजाओं में से बहुत से सदाचारी राजा थे। तथापि, बुरे राजाओं के सिलसिले के साथ उत्तरी राज्य का प्रभाव मिला कर मूर्ति पूजा और भ्रष्टाचार बहुत बढ़ गया। फलस्वरूप, दक्षिण राज्य के लोग भी बेबीलोन में निर्वासित किए गए।

उत्तर और दक्षिण के विभाजित राज्यों की अवधि में, जब कभी इस्राएलियों ने परमेश्वर की वाचा का उलंधन किया और मंदिर के आदर्श से दूर हो गए, तो परमेश्वर ने उन्हें ताड़ना दी, और उन्हें अंदर से बदलने के लिए बहुत से भविष्यवक्ता—जैसे एलिय्याह, यशायाह और यर्मयाह, भेजे। परन्तु, क्योंकि राजा और लोगों ने भविष्यवक्ताओं की चेतावनी नहीं सुनी और पश्चाताप नहीं किया, परमेश्वर ने उन्हें बाहरी तौर पर सबक सिखाने के लिए अन्य जाति, सीरिया, असीरिया और बेबीलोन देशों को उनपर आक्रमण करने के लिए भेजा।

पूर्व और पश्चिम के विभाजित राज्यों की समानांतर अवधि के दौरान, पोप का कार्यालय भ्रष्टाचार में पड़ गया। परमेश्वर ने पोप और उसके कार्यालय को ताड़ना देने के लिए और चर्च को अन्दर से सुधारने के लिए प्रतिष्ठित महंत जैसे संत, थौमस एक्वानस और असीसी के संत फ्रांसिस भेजे। क्योंकि पोप और उसका कार्यालय और चर्च ने पश्चाताप नहीं किया, परमेश्वर ने उन्हें बाहरी तौर पर दण्ड देने के लिए उनके लोगों को मुसलमानों से भिड़ा दिया। ईसाइयों के धर्मयुद्ध के पीछे यह दैवी कारण था।

जब यरूशलेम और पवित्र देश अब्बासिद ख़ालीफा के अधीन थे, ईसाई पथिक अतिथियों का सत्कार और स्वागत किया जाता था। जब ख़ालीफा का शक्तिपात हुआ और पवित्र भूमि को सेलजुक के तुर्की लोगों ने परास्त किया, तो आपत्ति-सूचना का कोलाहल मच गया कि ईसाई पथिक तंग और परेशान किए जा रहे हैं। पोप लोग इस बात से अत्यंत क्रोधित हुए और पवित्र भूमि पुनः प्राप्त करने के लिए धर्मयुद्ध आरंभ किया। सन १०९५ से शुरू होकर बीच-बीच में कुछ अरसे छोड़ कर लगभग दो सौ वर्ष तक आठ धर्म युद्ध हुए। हालांकि शुरू में कुछ सफलता हुई परन्तु धर्मयुद्ध करने वाले बारंबार पराजित हुए।

उत्तर और दक्षिण के विभाजित राज्यों की अवधि समाप्त हुई जब अन्य जातियों के देश इस्राएल और यहूदा को बंदी बना कर निर्वासन में ले गए। उन्होंने इस्राएल के राजवाद को समाप्त कर डाला। इसी प्रकार, पूर्व और पश्चिम के विभाजित राज्यों की अवधि की समाप्ति के समय, पोप और उसके कार्यालय ने धर्मयुद्ध में लगातार पराजित होने के बाद अपनी ख्याति और प्रत्यय बिलकुल खो दिया। ईसाई मत ने इस प्रकार आत्मिक राजत्व का केन्द्र खो दिया। इसके अतिरिक्त, चूँकि नायक और नाईट लोग, जो सामंत समाज को चलाते थे, धर्मयुद्धों में बड़ी संख्या में मारे गए, सामंत समाज ने राजनीतिक क्षमता और जोश खो दिया। चूँकि पोप और उसके कार्यालय और सामंत सरदार लोगों ने इन असफल युद्धों पर बहुत सा धन लगाया था, वे अब आर्थिक रूप से दरिद्र बन गए थे। राजकीय ईसाईयत ख़त्म होने लगी।