दिव्य नियम का अध्ययन और अभ्यास
मेरे बुकमार्क

आपके पास अभी कोई बुकमार्क नहीं है।

संभाग १. मिस्र देश में दासत्व के काल और रोमी साम्राज्य में क्लेश के काल

याकूब का अपने बारह पुत्रों और सत्तर संबंधियों के साथ मिस्र में प्रवेश करने के बाद, उसके वंश को चार सौ वर्ष तक मिस्रियों के भारी हाथों के नीचे कठोर दुर्व्यवहार सहना पड़ा। यह नूंह से अब्राहम तक की अवधि के चार सौ वर्ष को पुनःस्थापित करने के लिए शैतान से अलग होने की अवधि थी, जो अब्राहम की भेंट चढ़ाने में गलती के कारण भ्रष्ट हो गई थी। रोमी साम्राज्य में अत्याचार की समतुल्य अवधि इस पिछली अवधि को समानांतर क्षतिपूर्ति की शर्त के द्वारा पुनःस्थापित करने के लिए थी। रोमी साम्राज्य में चार सौ वर्ष की अवधि में ईसाई लोगों की अनेक पीढ़ियों में सब से पहले यीशु के बारह प्रेरित और सत्तर शिष्यों ने कठोर अत्याचार भोगा। इस दुःख को भोग कर, उन्होंने क्षतिपूर्ति के द्वारा चार सौ वर्ष मसीह के आगमन की तैयारी की अवधि को बहाल किया। यह, यहूदी लोगों का यीशु को जीवित बलिदान के रूप में सम्मान न देने की गलती की वजह से, जिसके कारण यीशु को सूली पर जाना पड़ा, शैतान से अलग होने की अवधि थी।

मिस्र के दासत्व की अवधि में, पहले इस्राएल के चुने हुए लोगों ने ख़तने (यहोशू ५:२-५) के द्वारा, बलिदान का चढ़ावा देकर (निर्गमन ५:३), और जब उन्होंने मिस्र को छोड़ा विश्रामदिन को पवित्र मान कर (निर्गमन १६:२३) पवित्र जीवन व्यतीत किया। उसी तरह रोमी साम्राज्य में अत्याचार के दौरान, ईसाई लोगों ने, जो दूसरे इस्राएल के रूप में थे, बपतिस्मा लेकर और प्रभु यीशु के स्मरण के पवित्र भोज में सम्मिलित होकर, बलिदान के रूप में अपने आप को अर्पण करके और विश्राम दिन को पवित्र मान कर खरा विश्वास प्रकट किया। दोनों अवधियों में उन्हें शैतान से अलग होने के लिए, जो अब्राहम और यहूदी लोगों की पिछली ग़लतियों के बल पर उनपर लगातार हमला करता था, आस्थावान जीवन व्यतीत करना पड़ा।

मिस्र में इस्राएलियों के दासत्व के समाप्त होने पर, मूसा ने तीन चिह्न और दस विपत्तियों के सामर्थ्य के द्वारा फिरौन को उसके घुटनों पर लाकर पराजित किया। तब वह इस्राएलियों को मिस्र से बाहर निकाल लाया और कनान देश के लिए रवाना हुआ। उसी तरह, रोमी साम्राज्य के अत्याचार की अवधि की समाप्ति पर जब ईसाई लोग अत्याचार से अत्यधिक दुखी हो चुके थे, यीशु ने अपने अनुग्रह के सामर्थ्य से उनका दिल जीत कर विश्वासियों की संख्या बढ़ाई। सम्राट कॉन्सटेनटीन का दिल जीत कर, यीशु ने उसे सन ३१३ ईसवी में ईसाई मत को मान्यता देने के लिए विवश किया। फिर ईसाई मत को राष्ट्रीय धर्म स्थापित करने के लिए यीशु ने सन ३९२ ईसवी में थियोडोसियस १ को प्रेरित किया। इस प्रकार ईसाई लोगों ने रोमी साम्राज्य में, यानी शैतानी राज्य में आध्यात्मिक रूप से कनान प्राप्त किया।

पुराने नियम में, परमेश्वर ने बाह्य क्षतिपूर्ति की शर्तों से जो मूसा के कानून के द्वारा नियत की गईं थी कार्य किया; उसी रीति से, परमेश्वर ने मूसा के चमत्कार के बाह्य सामर्थ्य से फिरौन को परास्त किया। नए नियम के युग में, जब परमेश्वर ने विश्वास की आंतरिक क्षतिपूर्ति की शर्तों द्वारा कार्य किया, उसने लोगों का मन जीत कर अपना सामर्थ्य आंतरिक रूप से प्रकट किया।

जब मिस्र में दासत्व की अवधि समाप्त हुई, मूसा ने सीनै के पहाड़ पर दस आज्ञाएं प्राप्त कीं और परमेश्वर का वचन विधान में प्रकाशित हुआ, जिससे पुराने नियम के धर्मशास्त्र का मर्म गठित हुआ। पत्थर की पट्टियों को स्थापित करके, वाचा का संदूक और निवास-स्थान को मान देकर, उसने इस्राएलियों के लिए मसीह के आगमन का मार्ग तैयार किया। उसी तरह, रोमी साम्राज्य में अत्याचार की अवधि की समाप्ति पर, ईसाइयों ने प्रेरितों और ईसाई मत के प्रचारकों के लिखे हुए लेख इकट्ठे किए और नए नियम का अधिनियम स्थापित किया। इन लेखों पर आधारित, उन्होंने परमेश्वर के आदर्श को, जो पुराने नियम की दस आज्ञाओं और निवास-स्थान में प्रतिष्ठापित है, आत्मिक रूप से साधित करने का प्रयत्न किया। उन्होंने हर जगह बहुत से चर्च बनाए और मसीह के दूसरे आगमन की तैयारी में अपनी नींव को प्रसारित किया। यीशु के आरोहण के बाद, पुनर्जीवित यीशु और पवित्र आत्मा ने ईसाई लोगों का सीधा मार्गदर्शन किया। इसी वजह से, परमेश्वर ने किसी एक व्यक्ति को जो सारी दैवी योजना की ज़िम्मेदारी का बेड़ा उठाए प्रमुख व्यक्ति के रूप में नहीं बढ़ाया, जिस प्रकार उसने पहले किया था।