दिव्य नियम का अध्ययन और अभ्यास
मेरे बुकमार्क

आपके पास अभी कोई बुकमार्क नहीं है।

संभाग २. मूसा के नेतृत्व के अंतर्गत पुनरुद्धार की दैवी योजना

२.१ मूसा की अगवाई में दैवी योजना की समीक्षा

मूसा के नेतृत्व में पुनरुद्धार की दैवी योजना अब्राहम के परिवार के द्वारा डाली गई मसीह की नींव पर स्थापित की गई थी। तथापि, नियम की अपेक्षा के अनुसार मूसा को मसीह के लिए क्षतिपूर्ति के माध्यम से विश्वास की नींव और वास्तविक नींव स्वयं पुनःस्थापित करनी चाहिए। जब कभी दैवी योजना के लिए प्रमुख-व्यक्ति बदलता है, नया प्रमुख-व्यक्ति समान ज़िम्मेदारी को पूरी किए बिना दैवी इच्छा विरासत में प्राप्त नहीं कर सकता। इसके अतिरिक्त, क्योंकि दैवी योजना का दायरा अब परिवार से राष्ट्र तक विकसित हो गया है, इस स्थिति में, नींव नए सिरे से निर्धारित की जानी चाहिये। जैसा कि हम आगे देखेंगे, मूसा के नेतृत्व के अंतर्गत पुनरुद्धार की दैवी योजना में नींव रखने के लिए क्षतिपूर्ति की आवश्यक शर्तें, पहले से बिलकुल अलग थीं।

२.१.१ विश्वास की नींव

२.१.१.१ विश्वास की नींव पुनःस्थापित करने वाला प्रमुख-व्यक्ति

विश्वास की नींव पुनःस्थापित करने वाला प्रमुख-व्यक्ति मूसा था। प्रतीकात्मक भेंट चढ़ाने में अब्राहम की ग़लती के कारण दासत्व के चार सौ वर्ष समाप्त होने पर कनान वापस जाने की यात्रा शुरू करने से पहले विश्वास की नई नींव डालना आवश्यक थी। मूसा ने विश्वास की नींव किस प्रकार स्थापित की यह अध्ययन करने से पहले, आइये हम यीशु की समानता में मूसा के दैवी ओहदे की जाँच करें, और उसके बाद अगले खंड में हम यह जाँच करेंगे कि वह अपने से पहले के उन सब प्रमुख व्यक्तियों से जो विश्वास की नींव डालने के लिये बुलाए गए थे किस प्रकार अलग था।

प्रथम, मूसा परमेश्वर का प्रतिनिधित्व करने के लिए, परमेश्वर के स्थान में रखा गया था। परमेश्वर ने मूसा से कहा कि तू हारून के लिये परमेश्वर जैसा ठहरेगा। (निर्गमन ४:१६) परमेश्वर ने उससे यह भी कहा, “सुन, मैं तुझे फिरौन के सामने परमेश्वर सा ठहराता हूँ; और हारून, तेरा भाई तेरा भविष्यवक्ता होगा।” (निर्गमन ७:१)

दूसरा, परमेश्वर ने मूसा को यीशु का आदिरूप होने के लिए नियुक्त किया। मूसा को हारून और फिरौन के सामने परमेश्वर की जगह पर खड़ा करके, परमेश्वर ने उसे यीशु का, जो परमेश्वर का एकमात्र मूर्तरूप था, आदिरूप होने के लिये ठहराया। यीशु का आदिरूप बनकर मूसा ने भविष्य में यीशु के चलने के लिये उसका पथप्रदर्शन किया। उसके बाद यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाले की तरह (यूहन्ना १:२३) मूसा को यीशु के लिए मार्ग सीधा करना था।

आइए, अब हम यह देखें कि मूसा इस पथ पर किस प्रकार चला।

याकूब का वंशज होने के नाते, जिसने मसीह की नींव की स्थापना की थी, मूसा पुनरुद्धार की दैवी योजना में प्रमुख व्यक्ति की हैसियत से सेवा कर सकता था। अपने दैवी पथ में मूसा ने अपने पूर्वज याकूब के कामों और परंपरा के आधार पर कार्य किया। उनकी कार्यवाहियाँ, बाद में यीशु के चलने के पथ के लिए नमूना बनी।

मिस्र में प्रवेश करने के बाद यूसुफ ने जो नींव डाली थी, उसपर भी मूसा खड़ा हुआ। यूसुफ का जीवन भी यीशु के जीवन का आदिरूप था। राहेल का पुत्र होने के नाते (राहेल, याकूब की पत्नी जो परमेश्वर के पक्ष का प्रतिनिधित्व करती है) और लिया (याकूब की पत्नी जो शैतान के पक्ष का प्रतिनिधित्व करती है) उसके पुत्रों का छोटा भाई होने के संबंध से, यूसुफ हाबिल के स्थान पर खड़ा हुआ। वह अपने भाइयों का उसे मारने की योजना से बाल, बाल बच कर निकला, और व्यापारियों को बेचे जाने के बाद उसने दास के रूप में मिस्र में प्रवेश किया। तो भी, वह तीस वर्ष की आयु में प्रधान मंत्री के पद पर चढ़ा। उसके भाई और पिता मिस्र में आए और उसके सामने नम्रतापूर्वक झुके, इस प्रकार उन्होंने उसके बचपन के भविष्य सूचक स्वप्न को पूरा किया। (उत्पत्ति ३७:५-११) इस दैवी विजय के आधार पर, इस्राएलियों ने मिस्र में प्रवेश किया और शैतान से अलग होने के उद्देश्य से उन्होंने कठिनाइयों का दौर आरंभ किया।

यूसुफ की कार्यवाही यीशु की कार्यवाही के लिए, जिसपर वह बाद में चलने वाला था, पूर्व चित्रण किया। शैतान की दुनिया में आने के बाद यीशु कठिनाइयाँ सहकर तीस वर्ष की आयु में राजाओं के राजा के रूप में उभरा। उसे सारी मानवता को, अपने पूर्वजों सहित, अधीनता में लाना था, उनके शैतानी दुनिया के सारे बंधनों को काटना था और उन्हें परमेश्वर के दायरे में पुनःस्थापित करना था।

मूसा की शिशु अवस्था, बचपन और मृत्यु भी यीशु की कार्यवाही का पूर्व चित्रण करती है। अपने जन्म पर मूसा फिरौन के हाथों मारे जाने के जोखिम में था। उसकी माँ ने छुप कर उसे पाला, इसके बाद मूसा फिरौन के महल में दाख़िल हुआ, फिर दुश्मनों के बीच सुरक्षित रूप से उसका पालन पोषण हुआ। उसी प्रकार, यीशु भी ऐसी परिस्थिति में पैदा हुआ जहाँ वह हेरोदेस के हाथ मारे जाने के ख़तरे में था। यीशु की माँ उसे लेकर मिस्र भाग गई, और वहाँ उसने उसे छुप कर पाला। बाद में वह फिर उसे राजा हेरोदेस के क्षेत्र में लाई जहाँ वह दुश्मनों के बीच सुरक्षित पल कर बड़ा हुआ। मूसा की मृत्यु के बाद, किसी को भी उसके शव के बारे में कि वह कहाँ गया पता नहीं था; (व्यवस्थाविवरण ३४:६) यह घटना यीशु की मृत्यु के बाद उसके शरीर का क्या होगा पूर्व चित्रण करती है।

इन सभी तरीकों से, कनान की प्राप्ति के लिए मूसा की राष्ट्रीय कार्यवाही यीशु के लिए कनान को विश्वीय स्तर पर बहाल करने के लिए नमूना थी।

और जैसा कि हम पहले बयान कर चुके हैं, मूसा के शब्दों (व्यवस्थाविवरण १८:१८-१९) और यीशु के शब्दों (यूहन्ना ५:१९) से बाईबल इस बात की पुष्टि करती है कि परमेश्वर ने मूसा के जीवन के द्वारा यीशु के लिए एक नमूना, जिस पथ पर यीशु भविष्य में चलेगा, पूर्व नियोजित किया।

२.१.१.२ विश्वास की नींव के पुनःस्थापन के लिये शर्त की वस्तु

मूसा का स्थान पहले के प्रमुख व्यक्तियों से, जिनको विश्वास की नींव डालने का कार्य सौंपा गया था, अलग था। हाबिल, नूंह और अब्राहम के विपरीत, मूसा को प्रतीकात्मक भेंट चढ़ाने की आवश्यकता नहीं थी। बल्कि, वह केवल परमेश्वर के वचन की आज्ञाकारिता के बल पर, शैतान से अलग होने की चालीस के विधान को पूरा करते हुए, विश्वास की नींव पुनः स्थापित कर सकता था। इस अंतर के तीन कारण हैं।

पहला, मूसा—हाबिल, नूंह और इज़हाक द्वारा स्थापित की हुई तीन सफल प्रतीकात्मक भेंट की नींव पर खड़ा था। उन्होंने प्रतीकात्मक भेंट के आधार पर दैवी योजना संपन्न की थी।

दूसरा, प्रतीकात्मक भेंट के लिए शर्त की वस्तुएं रखी जातीं थीं जो वचन के स्थानापन्न के लिए आवश्यक थीं, क्योंकि पतन के समय पहले मानव पूर्वजों ने परमेश्वर का वचन खो दिया था, इसलिए लोग परमेश्वर का वचन सीधे प्राप्त करने में सक्षम नहीं थे। अतः, पुनरुद्धार की नींव डालने की दैवी योजना के युग के दौरान (आदम से अब्राहम तक के युग में), विश्वास की नींव डालने के लिए शर्त की वस्तुएं बलिदान के रूप में भेंट की जाती थीं। तथापि, मूसा के समय यह युग समाप्त हो गया। मानवता ने एक नए युग में प्रवेश किया, पुनरुद्धार की दैवी योजना का युग (पुराने नियम का युग), जब वे एक बार फिर परमेश्वर का वचन सीधे प्राप्त कर सकते हैं। इस प्रकार, अब विश्वास की नींव डालने के लिए प्रतीकात्मक भेंट चढ़ाने की कोई आवश्यकता नहीं थी।

तीसरा, आदम के परिवार से आरंभ हुई दैवी योजना बार-बार प्रवर्धित हुई थी, इसलिए, दैवी अवधियाँ जो शैतान ने दूषित कर दी थीं उन्हें पुनःस्थापित करने के लिए विशेष क्षतिपूर्ति की शर्तों की आवश्यकता थी। जब नूंह विश्वास की नींव डाल रहा था, तो उसे जहाज़ में रहते हुए शैतान से अलग होने के लिए चालीस के विधान के माध्यम से पारित होना आवश्यक था। अब्राहम, पिछले चार सौ वर्ष की अवधि बहाल करने के बाद ही विश्वास की नींव डालने के लिए प्रतीकात्मक भेंट चढ़ा सका, और इस तरह वह शैतान से अलग होने के चालीस के विधान की नींव पर खड़ा हुआ। इस्राएलियों को शैतान से अलग होने के चालीस के विधान को पूरा करने के लिए मिस्र में चार सौ वर्ष गुलामी के दुःख का सामना करना पड़ा, और इस तरह अब्राहम की ग़लती के कारण विश्वास की नींव को, जिसपर शैतान ने दावा किया था, पुनः स्थापित किया। इसी तरह, पुनरुद्धार की दैवी योजना के युग में कोई भी प्रमुख व्यक्ति विश्वास की नींव डाल सकता था यदि वह शैतान से अलग होने के चालीस के विधान को पूरा करने पर, परमेश्वर के वचन की पुष्टि करते हुए, दृढ़ता से खड़ा रहे, अतएव, उसके एवज़ में अब शर्त की वस्तु की कोई आवश्यक नहीं रहती।

२.१.२ वास्तविक नींव

पुनरुद्धार के लिए नींव डालने की दैवी योजना के युग में, परमेश्वर ने परिवार की वास्तविक नींव रखने का कार्य किया। पुनरुद्धार की दैवी योजना के युग में प्रवेश करने पर, परमेश्वर ने राष्ट्रीय वास्तविक नींव खड़ी करने का कार्य किया। चूँकि मूसा, इस्राएलियों के लिये परमेश्वर के स्थान पर था और यीशु का प्रतिनिधित्व करता था, जब वह विश्वास की राष्ट्रीय नींव डाल रहा था इस्राएलियों के लिए वह माता-पिता के स्थान पर था। साथ-साथ, मूसा एक नबी भी था जिसका मिशन यीशु के लिए रास्ता तैयार करना था। इसलिए, वह यीशु के समक्ष, जो सच्चे माता पिता के रूप में आने वाला था, बच्चे के स्थान पर था, इसलिए, इस्राएलियों के संबंध से मूसा राष्ट्रीय वास्तविक नींव के लिये प्रमुख व्यक्ति के रूप में हाबिल के स्थान पर खड़ा था।

हमें स्मरण है कि हाबिल ने आदम की जगह माता पिता के स्थान से प्रतीकात्मक भेंट चढ़ाई और इस तरह वह एक बच्चे की हैसियत से वास्तविक भेंट चढ़ाने का हकदार था। इसी प्रकार, मूसा माता पिता और बच्चे दोनों पदों में खड़ा था। जब उसने क्षतिपूर्ति के माध्यम से विश्वास की नींव पुनः स्थापित की वह माता-पिता के स्थान पर खड़ा था। फलस्वरूप उसने वास्तविक नींव के लिए हाबिल का स्थान अधिकार में ले लिया, जिसके लिए वह बच्चे के स्थान पर खड़ा हुआ था।

एक बार जब मूसा ने हाबिल का स्थान सुरक्षित कर लिया, तो इस्राएली जो कैन के स्थान पर खड़े थे, उन्हें मूसा की आज्ञाकारिता में रहकर पतित प्रवृत्ति निकालने के लिये राष्ट्रीय क्षतिपूर्ति शर्त पूरी करनी चाहिए थी। ऐसा करने के बाद वे राष्ट्रीय वास्तविक नींव डाल सकेंगे।

२.१.३ मसीह के लिये नींव

मूसा को क्षतिपूर्ति के माध्यम से राष्ट्रीय विश्वास की नींव पुनः स्थापित करनी थी, और मूसा के नेतृत्व के तहत इस्राएलियों को क्षतिपूर्ति के माध्यम से राष्ट्रीय वास्तविक नींव पुनः स्थापित करनी चाहिए थी। यह मसीह के लिये राष्ट्रीय नींव का गठन और एक स्वतंत्र राष्ट्र के लिए आधार होती, जहाँ मसीह आ सकता था। तब इस्राएली लोग मसीह को ग्रहण करते, उसके द्वारा पुनर्जीवित होते, अपने मूल पाप से शुद्ध किए जाते, और परमेश्वर के हृदय के साथ एकजुट होकर अपनी मूल प्रवृत्ति बहाल कर लेते। इस तरह, वे पूर्ण मूर्तरूप बनने का अंतिम लक्ष्य प्राप्त कर लेते।

२.२ मूसा के नेतृत्व के अंतर्गत कानन की प्राप्ति के लिए राष्ट्रीय कार्यवाहियाँ

मूसा इज़राएलियों को चमत्कार और चिह्नों के साथ, मिस्र, शैतानी दुनिया के बाहर लाया, उन्हें लाल सागर पार करने में उनकी अगुआई की, और कनान, प्रतिज्ञा के देश में प्रवेश करने से पहले उसने उन्हें जंगल में घुमाया। यह उस कार्यवाही की पूर्वलक्षणना करती है जिसपर यीशु को एक दिन ईसाइयों का, जो दूसरा इस्राएल कहलाता है, नेतृत्व करना होगा। चमत्कार और चिह्नों के साथ, यीशु ईसाइयों को पाप के जीवन से बाहर ले आएगा और उन्हें बुराई के कष्टमय समुद्र के पार सुरक्षित लाएगा। वह उन्हें जीवन के पानी से विहीन रेगिस्तान से निकाल कर, और परमेश्वर की प्रतिज्ञा के अनुसार अदन की वाटिका में लाने में उनकी अगवाई करेगा।

जिस तरह से मूसा के नेतृत्व में कनान की प्राप्ति के लिए राष्ट्रीय कार्यवाही इस्राएलियों के अविश्वास के कारण तीन कार्यवाहियों में प्रवर्द्धित हो गई थी, इसी तरह यीशु के नेतृत्व में यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले और उस समय के इस्राएली लोगों के अविश्वास के कारण कनान की प्राप्ति की विश्वव्यापी कार्यवाही का बेड़ा तीन बार उठाया गया। अधिक ब्योरे से बचने के लिए, मूसा की कार्यवाही और यीशु की कार्यवाही के बीच एक करीबी तुलना यहाँ नहीं की जा सकती, फिर भी, जब इस अनुभाग की तुलना अगले के साथ की जाएगी तो समानताएं स्पष्ट हो जाएंगी।

२.२.१ कानन की प्राप्ति के लिए पहली राष्ट्रीय कार्यवाही

२.२.१.१ विश्वास की नींव

अब्राहम की गलती के कारण इस्राएलियों के लिए आवश्यक क्षतिपूर्ति की अवधि मिस्र में गुलामी के चार सौ वर्षों के बाद पूरी हुई। मूसा को विश्वास की नींव पुनः स्थापित करने के लिए और इस्राएलियों को मिस्र से बाहर ले जाने के नेतृत्व के योग्य प्रमुख व्यक्ति बनने के लिए, उसे व्यक्तिगत तौर पर चार सौ वर्ष की राष्ट्रीय क्षतिपूर्ति अवधि मिरास में प्राप्त करनी थी और शैतान से अलग होने के लिए चालीस के विधान को पूर्ण करना आवश्यक था। इसके अतिरिक्त, मूसा को क्षतिपूर्ति के माध्यम से संख्या चालीस पुनः स्थापित करना पड़ी, जो पतन से पहले के आदम को विश्वास की नींव की स्थापना करके पूरा करना चाहिए था। (प्रति-संदर्भ—काल २.४) इन उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए, मूसा फिरौन के महल यानी शैतानी दुनिया के केंद्र में लाया गया, और वहाँ उसने चालीस वर्ष बिताए। (प्रेरितों ७:२३)

महल में मूसा ने अपनी माँ के द्वारा शिक्षा पाई, जो वहाँ किसी के जाने बिना उसकी दाई के काम के लिए रखी गई थी। उसने छुपे-चुपके उसे चुने हुए लोगों से संबंधित गौरव और चेतना से पूरित किया। महल के जीवन के सुख आराम के बावजूद भी मूसा ने इस्राएल की वंशावली के लिए कट्टर वफादारी और निष्ठा बनाए रखी। चालीस वर्ष के बाद, उसने महल छोड़ दिया, “पाप के आमोद-प्रमोद के बजाए उसने परमेश्वर के चुने हुए लोगों के साथ दुर्व्यवहार सहना स्वीकार किया।” (इब्रानियों ११:२५) इस तरह, फिरौन के महल में अपने जीवन के चालीस वर्षों के दौरान, मूसा ने शैतान से अलग होने की चालीस की व्यवस्था को पूरा किया और विश्वास की नींव पुनः स्थापित की।

२.२.१.२ वास्तविक नींव

मूसा माता पिता और बच्चों दोनों स्थानों में खड़ा था। जब उसने विश्वास की नींव डाली, तो उसने वास्तविक नींव के लिए हाबिल का स्थान भी सुरक्षित कर लिया। इस्राएली लोग जो कैन के स्थान में थे, उन्हें विश्वास के साथ मूसा की आज्ञा पालन करके उसके पीछे चलना चाहिए था, मूसा से परमेश्वर की इच्छा विरासत में प्राप्त करके अच्छाई बढ़ाने से वे पतित प्रवृत्ति निकालने के लिए राष्ट्रीय क्षतिपूर्ति शर्त को पूरा कर लेते और राष्ट्रीय वास्तविक नींव खड़ी कर लेते। इस्राएली लोगों के मिस्र छोड़ने के समय से लेकर उनके कनान प्रतिज्ञा के देश में प्रवेश करने तक, उनको मूसा के पीछे चल कर वास्तविक नींव खड़ी कर लेनी चाहिए थी।

मूसा का मिस्री की हत्या करने की घटना से परमेश्वर ने व्यवस्था की कार्यवाही का आरंभ किया। जब मूसा ने एक मिस्री सरदार को अपने भाइयों में से एक के साथ दुर्व्यवहार करते देखा, तो अपने लोगों के लिए उसके दिल के दहकते हुए प्रेम से भड़क कर उसने उस आदमी को मार डाला। (निर्गमन २:११-१२) एक तरह से परमेश्वर का पृथ्वी पर अपने लोगों को दुख उठाते देखने से यह उसके हृदय के जलते हुए क्रोध की अभिव्यक्ति थी। (निर्गमन ३:७) उस पल में इस्राएली लोग मूसा के साथ एकजुट होते हैं या नहीं, इससे यह निश्चित हो जात कि यदि वे सफलतापूर्वक कनान वापस जाने की कार्यवाही शुरु करेंगे।

जब मूसा ने उस मिस्री को घात किया, तो परमेश्वर ने इस कार्य को निम्नलिखित प्राप्ति के लिए इस्तेमाल किया: पहला, महा दूत ने पहले मानव पूर्वजों को पतित होने के लिए और कैन को हाबिल की हत्या के लिए प्रेरित किया; यह वह तथ्य थे जिनके द्वारा शैतान ने बड़े बेटे के स्थान से पापी इतिहास का विकास अपने वश में किया। इसलिए, इससे पहले कि परमेश्वर कनान की प्राप्ति के लिए दैवी योजना शुरू करे, परमेश्वर की ओर खड़े हुए किसी व्यक्ति को किसी अन्य पर, जो शैतान की तरफ से जेष्ठ बेटे के स्थान पर हो, उस पर प्रबल होकर इस शर्त को क्षतिपूर्ति के द्वारा पूरी करके बहाल करना चाहिए। दूसरा, यह काम मूसा का फिरौन के महल के साथ जुड़े बाकी सारे बंधनों को पूरी तरह से काटेगा और उसे ऐसी स्थिति में डाल देगा जहां से वह फिर कभी न लौट सके। अंत में, यह परमेश्वर की इच्छा थी कि वह इस काम के द्वारा, इस्राएलियों को यह दिखा सके कि मूसा इस्राएली देशभक्त है और उन्हें मूसा पर भरोसा रखने के लिए प्रेरित करे। जैसा कि हम देखेंगे, कि इन तुलनीय कारणों से कनान (परमेश्वर का राज्य) की प्राप्ति के लिए दूसरी राष्ट्रीय कार्यवाही में परमेश्वर ने मिस्रियों के सारे पहलौठों और उनके पशुओं को क्यों मारा।

इस्राएली लोगों का, मूसा को मिस्री की हत्या करते हुए देखने से, जो मूसा का इज़राएलियों के प्रति घनिष्ठ प्रेम को दिखाती है, इसका उनपर गहरा असर होना चाहिए था। यदि उन्होंने ऐसा महसूस किया होता तो वे मूसा का सम्मान करते और बड़ी सरगर्मी के साथ उसके पीछे चलते। तब मूसा के नेतृत्व में परमेश्वर उन्हें सीधे कनान देश में ले गया होता, जहाँ उन्होंने वास्तविक नींव स्थापित कर ली होती। वास्तव में, उन्हें लाल सागर पार करके सिनाई के रेगिस्तान में भटकना नहीं पड़ता, परंतु पलिश्तियों के देश से होकर सीधे कनान का मार्ग पकड़ लिया होता। इक्कीस दिन के मार्ग से उन्होंने हारान में याकूब के इक्कीस वर्षों को बहाल कर लिया होता।

बाद में, दूसरी राष्ट्रीय कार्यवाही के समय परमेश्वर का इस्राएलियों पर भरोसा न करने का कारण बनता था, क्योंकि पिछली बार वे मूसा का अनुसरण करने में विफल हुए थे इस कारण पहली राष्ट्रीय कार्यवाही निष्फल हो गई थी। जैसा कि लिखा है: “जब फिरौन ने लोगों को जाने की आज्ञा दे दी, तब यद्यपि पलिश्तियों के देश से होकर जो मार्ग जाता है वह छोटा था, तो भी परमेश्वर ने यह सोचकर उनको उस मार्ग से नहीं ले गया कि कहीं ऐसा न हो कि जब यह लोग लड़ाई देखें तब पछताकर मिस्र को लौट आएं।” (निर्गमन १३:१७) कनान की प्राप्ति के लिए, दूसरी राष्ट्रीय कार्यवाही के दौरान परमेश्वर लोगों को लाल सागर के पार जंगल के रास्ते घुमा कर इसलिए ले गया, क्योंकि उसे डर था कि कहीं इस्राएली फिर से विश्वासघाती न हो जाएं और यात्रा पूरी किए बिना मिस्र वापस लौट जाएं।

२.२.१.३ कानन की प्राप्ति (परमेश्वर के राज्य की पुनःस्थापना) के लिए पहली राष्ट्रीय कार्यवाही की विफलता

यदि इस्राएली (कैन) लोग दिल से मूसा (हाबिल) के आज्ञाकारी बनकर उसका अनुगमन करते और उसके साथ कनान जाते तो वे पतित प्रवृत्ति निकालने के लिए राष्ट्रीय क्षतिपूर्ति शर्त को पूरा कर लेते और वास्तविक नींव खड़ी कर लेते। तथापि, इसके विपरीत, जब उन्होंने मूसा को मिस्री को मारते देखा, तो उन्होंने उसे गलत समझा और उसके बारे में बुरी बातें कहीं: दूसरे दिन बाहर जाकर उसने देखा कि दो इब्री पुरुष आपस में मारपीट कर रहे हैं। उसने अपराधी से कहा, “तू अपने भाई को क्यों मारता है?” उसने कहा, “किसने तुझे हम लोगों पर हाकिम और न्यायी ठहराया है, जिस भाँति तूने मिस्री को घात किया, उसी भाँति क्या तू मुझे भी घात करना चाहता है?” तब मूसा यह सोच कर डर गया “निश्चय यह बात खुल गई है” जब फिरौन ने यह बात सुनी तब उसने मूसा को घात करने की युक्ति की। निर्गमन २:१३-१५ फिरौन से बच कर भागने के अलावा मूसा के पास और कोई चारा नहीं था, अनिच्छापूर्वक उसे इस्राएलियों को छोड़ कर मिद्यान के जंगल में भाग जाना पड़ा। वास्तविक नींव टूट कर बनने से रह गई, और मूसा के नेतृत्व में कनान की प्राप्ति करने के लिए इस्राएलियों की कार्यवाही दूसरी और अंततः तीसरी बार दोहराई गई।

२.२.२ कानन की प्राप्ति के लिए दूसरी राष्ट्रीय कार्यवाही

२.२.२.१ विश्वास की नींव

कनान की प्राप्ति के लिए पहली राष्ट्रीय कार्यवाही जब इस्राएलियों के अविश्वास के कारण असफल होकर समाप्त हो गई, तो शैतान ने मूसा के जीवन के चालीस वर्ष, जो उसने फिरौन के महल में बिताए थे जिसके दौरान उसने विश्वास की नींव डाली थी, उन पर दावा कर लिया। इसलिए, कनान की प्राप्ति के लिए मूसा को नए सिरे से विश्वास की नींव डालनी पड़ी, और दूसरी राष्ट्रीय कार्यवाही शुरू करने के लिए उसे महल में खोए हुए चालीस वर्ष की अवधि क्षतिपूर्ति के माध्यम से दोबारा पूरी करनी पड़ी। यह मिद्यान के जंगल में मूसा के चालीस वर्ष के निर्वासन का उद्देश्य था। (प्रेरितों ७:३०) मूसा पर उनके अविश्वास के कारण दंड के रूप में इन चालीस वर्षों की अवधि के दौरान, इस्राएलियों का जीवन मिस्र में और भी दुखी हो गया।

इन चालीस वर्षों के दौरान, जो उसने मिद्यान के जंगल में बिताए, मूसा ने शैतान से अलग होने के लिए दूसरा चालीस का विधान पूरा किया। यहाँ उसने कनान की प्राप्ति के लिए विश्वास की नींव, जो दूसरी राष्ट्रीय कार्यवाही को शुरू करने के लिए आवश्यक थी, पुनः स्थापित की। तब परमेश्वर मूसा को प्रकट हुआ, और कहा: “मैंने अपनी प्रजा के लोग जो मिस्र में हैं, उनके दुःख को निश्चय देखा है; और उनकी जो चिल्लाहट परिश्रम कराने वालों के कारण होती है उसको भी मैंने सुना है और उनकी पीड़ा पर मैंने चित्त लगाया है; इसलिये अब मैं उतर आया हूँ कि उन्हें मिस्रियों के वश से छुड़ाऊँ, और उस देश से निकाल कर एक अच्छे बड़े देश में, जिस में दूध और मधु की धाराएँ बहतीं हैं, अर्थात कनानी, हित्ती, एमोरी, परिज्जी, हिब्बी, और यबूसी लोगों के स्थान में पहुँचाऊँ। इसलिए अब सुन, इज़राएलियों की चिल्लाहट मुझे सुनाई पड़ी है, और मिस्रियों का अन्धेर करना भी मुझे दिखाई पड़ा है। इसलिए आ, मैं तुझे फिरौन क पास भेजता हूँ कि तू मेरी इस्राएली प्रजा को मिस्र से निकाल ले आए।” निर्गमन ३:७-१०

२.२.२.२ वास्तविक नींव

मूसा का मिद्यान के जंगल में विश्वास की नींव पुनः स्थापित कर लेने से उसने हाबिल के स्थान को भी सुरक्षित कर लिया। तदनुसार, जैसा कि कनान की प्राप्ति की पहली राष्ट्रीय कार्यवाही में यह संभाव्य था, यदि इस्राएली लोग, जो कैन के स्थान पर थे, बिना किसी प्रश्न के विश्वास और आज्ञाकारिता के साथ मूसा का अनुसरण करते, तो वे प्रतिज्ञा के देश, दूध और मधु के देश में प्रवेश कर लते। ऐसा करने से, वे पतित प्रवृत्ति को निकालने की क्षतिपूर्ति शर्त को पूरा कर लेते और वास्तविक नींव स्थापित कर लेते।

जब मूसा ने एक मिस्री की हत्या की, परमेश्वर ने कनान की प्राप्ति की पहली राष्ट्रीय व्यवस्था के लिए काम किया। उसी तरह, कनान की प्राप्ति की दूसरी राष्ट्रीय व्यवस्था का काम शुरू करने के लिए, परमेश्वर ने मिस्रियों पर प्रबल होने के लिए मूसा को तीन चिह्न और दस महामारी का दान प्रदान किया।

जैसा कि पहले भी स्पष्ट किया गया है, परमेश्वर का मूसा को शैतानी पक्ष पर प्रहार करने की अनुमति देने के कारण थे: पहला, क्षतिपूर्ति के माध्यम से जेष्ठ पुत्र का स्थान पुनः स्थापित करना था, जो शैतान ने दूषित किया था; दूसरा, इज़राएलियों का मिस्रियों के साथ लगाव काटने के लिए; तीसरा, इज़राएलियों को यह बताने के लिए कि मूसा परमेश्वर के द्वारा भेजा गया था। (निर्गमन ४:१)

मूसा का मिस्री पर प्रहार करने का एक और भी कारण था। यद्यपि, इस्राएली लोगों ने पहले से ही मिस्र में दास के रूप में चार सौ वर्ष की क्षतिपूर्ति अवधि को पूरा किया था, उनको और तीस वर्षों की पीड़ा का दुख भोगना था। (निर्गमन १२:४१) परमेश्वर ने उनका रोना और कराहना सुना और उन को दया के साथ उत्तर दिया। (निर्गमन २:२४-२५)

परमेश्वर ने मूसा और हारून को तीन सामर्थ्य प्रदान किए थे जो यीशु के कामों का पूर्वाभास करते हैं।

पहला सामर्थ्य, जब परमेश्वर ने मूसा को अपनी लाठी नीचे डालने की आज्ञा दी और वह सर्प बन गई। (निर्गमन ४:३-९) फिर जब हारून ने मूसा की आज्ञा पर फिरौन के सामने पहले सामर्थ्य का प्रदर्शन किया, तो फिरौन ने अपने जादूगरों को बुलाया और उन्हें अपनी लाठियाँ फेंकने के लिए कहा, और वह भी सांप बन गईं; परंतु, हारून के सर्प ने उनके सांपों को खा लिया। (निर्गमन ७:१०-१२)

यह सामर्थ्य प्रतीकात्मक रूप से यीशु के कार्यों की पूर्वलक्षणना है कि वह उद्धारकर्ता के रूप में आएगा और शैतानी दुनिया को नष्ट करेगा। लाठी यीशु का प्रतीक है। जिस प्रकार लाठी मूसा के, जो परमेश्वर का प्रतिनिधित्व करता था, सामने चमत्कारी क्षमता प्रदर्शित करती है, यीशु भी वैसी ही सामर्थ्य के साथ आने वाला था और परमेश्वर के सामने चमत्कार के काम करने वाला था। इसके अतिरिक्त, लाठी लोगों के लिए सुरक्षा प्रदान करती है और टेकने के लिए सहारा; वह अन्याय को दण्ड देती है, और लोगों को सही रास्ते पर ले जाती है। मूसा की लाठी, यीशु का प्रतीक होकर उसके मिशन को दिखाती है जो यीशु को उसके आने पर पूरा करना है।

मूसा की लाठी का सर्प में परिवर्तन होना भी यीशु के काम का प्रतीक है। यीशु ने अपने आप की समानता सर्प से की और कहा, “और जिस रीति से मूसा ने जंगल में साँप को ऊँचे स्थान पर चढ़ाया, उसी रीति से अवश्य है कि मनुष्य का पुत्र भी ऊँचे पर चढ़ाया जाएगा।” (यूहन्ना ३:१४) उसने अपने चेलों से यह भी कहा, “साँप के समान बुद्धिमान बनो।” (मत्ती १०:१६) इससे यीशु का तात्पर्य था कि वह अच्छे ज्ञान के साँप के रूप में आया है, जो पतित लोगों को अच्छाई के रास्ते पर चलने के लिए उकसाता है। इस प्रकार उसे पतन को, जो बुरे साँप ने पहले पूर्वजों को चालाकी से बहका कर करवाया था, क्षतिपूर्ति के द्वारा बहाल करना था। इसलिए, उसके शिष्यों को यीशु की बुद्धिमत्ता सीखनी थी और पापी लोगों को अच्छाई के रास्ते पर मार्गदर्शन करना था। इसके अतिरिक्त, मूसा के साँप का जादूगरों के साँपों को निगल जाना इस बात का प्रतीक है कि यीशु स्वर्गीय सर्प बन कर आएगा और शैतान को जो बुरा साँप है निगल जाएगा और नष्ट करेगा।

दूसरा सामर्थ्य जो मूसा को मिला था, परमेश्वर के आदेश पर उसने जब अपना हाथ अपनी छाती में डाला तो वह कोढ़ी बन गया। फिर परमेश्वर ने उसे आज्ञा दी कि अपना हाथ दुबारा अपनी छाती में डाल, और वह चंगा हो गया। (निर्गमन ४:६-७) यह चमत्कार प्रतीकात्मक तौर पर यीशु के बारे में पहले से घोषित करता है कि वह दूसरे आदम के रूप में अपनी भविष्य की दुलहन दूसरी हव्वा के साथ, (बाद में जो पवित्र आत्मा के रूप में प्रकट हुई) मोचन के कार्य करने के लिए आएगा।

पहली बार जब मूसा ने अपनी छाती में अपना हाथ डाला था और वह कोढ़ी बन गया था, यह प्रधान दूत का हव्वा को अपनी छाती से लगाने का प्रतीक है, यह वह कर्म है जिसके कारण मानवता असाध्य पाप के साथ दागी हो गई। दूसरी बार जब मूसा ने अपनी छाती में अपना हाथ डाला और वह चंगा हो गया, यह इस बात की पूर्वलक्षणना करता है कि यीशु, सत-पिता बनकर आएगा और अपनी दुल्हन, सत-माता, को फिर से जिलाएगा, और यह कि वे मानवता को अपनी छाती से लगाकर उन्हें पुनर्जन्म देंगे, “जैसे कि मुर्गी अपने चूज़ों को अपने पंख में छिपाती है।” (मत्ती २३:३७) तब पूर्ण पुनरुद्धार होगा।

तीसरा सामर्थ्य दिखाने के लिए, परमेश्वर ने मूसा को निर्देश दिया कि जमीन पर नील नदी का पानी डालो और यह रक्त में बदल जाएगा। (निर्गमन ४:९) इस चिह्न का प्रतीक पानी में निहित है, एक अजीव पदार्थ, रक्त में परिवर्तित हो गया, जो सजीव पदार्थ है। पानी बाईबल का चिह्न है जो पतित लोगों (प्रकाशितवाक्य १७:१५) के लिए प्रयोग किया गया है, जिन में जीवन नहीं है। इस प्रकार, यह चिह्न यह पूर्वलक्षणना करता है कि यीशु और पवित्र आत्मा आएंगे और पतित मानवता को, जो जीवन से वंचित हैं, फिर से जिलाएंगे ताकि वे परमेश्वर के जीवते बच्चे बन सकें।

परमेश्वर ने मूसा और हारून से यह तीन सामर्थ्य इस उद्देश्य से प्रदर्शित कराए ताकी वे उन क्षतिपूर्ति की शर्तों को प्रतीकात्मक रूप से पूरा करें, जिन पर यीशु और पवित्र आत्मा बाद में सच्चे माता-पिता के रूप में इस्राएल में आएंगे। वे मूल चार-दशा-आधार, जो शैतान के हाथ लग गई थी, पुनःस्थापित करेंगे और मानवता को अपने बच्चों के रूप में पुनर्जन्म देंगे।

जब मूसा ने, जो सुवक्ता नहीं था, परमेश्वर से पूछा कि वह किसी को उसकी ओर से बात करने के लिए ठहराए, तो परमेश्वर ने मूसा को उसका बड़ा भाई हारून (निर्गमन ४:१४) और हारून की बहिन मिरयम, जो भविष्यवक्ता थी, (निर्गमन १५:२०) दिए। यह पूर्वलक्षणना करता है कि यीशु और उसकी होने वाली दुल्हन, प्रतीकात्मक रूप से वचन के मूर्तरूप (यूहन्ना १:१४) बनकर आएंगे और मनुष्य का, जिन्होंने पतन के समय वचन खो दिया था, उनका पुनरुद्धार वचन के मूर्तरूप में करेंगे। कनान की प्राप्ति की कार्यवाही के दौरान हारून और मिरयम को मूसा की इच्छा का, जो परमेश्वर के स्थान पर था, पालन करने का मिशन दिया गया था, और कि वे उसकी ओर से लोगों का नेतृत्व करें। भविष्य में कनान की प्राप्ति के लिए यीशु और पवित्र आत्मा, विश्वव्यापी कार्यवाही में परमेश्वर की इच्छा का पालन करेंगे और हमारे पापों के मोक्ष का मिशन पूरा करेंगे।

परमेश्वर के आदेश के अनुसार मूसा फिरौन से मिलने के लिए गया। रास्ते में, यहोवा उसके सामने प्रकट हुआ और उसे मार डालना चाहा। मूसा मरने से बच गया जब उसकी पत्नी सिपोरा ने अपने बेटे का खतना किया। (निर्गमन ४:२४-२६) उसने इस परीक्षण पर प्रबल होने में मूसा की मदद की और अपने परिवार को बचाया। इस खतने के कारण इस्राएलियों का मिस्र से मुक्त होना संभव हुआ। यह पहले से प्रगट करता है कि जब यीशु आएगा, परमेश्वर का मोक्ष का काम पूरा नहीं हो सकेगा जब तक लोगों का आंतरिक खतना न हो जाए।

आइए हम ख़तने के गहरे महत्व की जाँच करें। पहले मानव पूर्वजों का पतन शैतान के साथ यौन संबंध से हुआ, उन्होंने पुरुष लिंग के द्वारा मौत का ख़ून विरासत में पाया। पतित लोगों का परमेश्वर के बच्चों के रूप में पुनरुद्धार के लिए, परमेश्वर ने क्षतिपूर्ति की शर्त के रूप में खतना के अनुष्ठान की स्थापना की: पुरुष लिंग के सामने की चमड़ी काट कर उसमें से ख़ून को बहने देना। खतना करना मौत के खून को निकालने का महत्व रखता है। खतना पुरुष के प्रभुत्व के अधिकार को पुनः स्थापित करने और परमेश्वर का लोगों को अपने सच्चे बच्चों के रूप में बहाल करने की प्रतिज्ञा को भी संकेत करता है। तीन प्रकार के ख़तने होते हैं: हृदय का ख़तना (व्यवस्थाविवरण १०:१६), लिंग की ऊपरी चमड़ी का ख़तना (उत्पत्ति १७:१०), और सर्व वस्तुओं का ख़तना (लैव्यव्यवस्था १९:२२-२३)।

दस विपत्तियों के माध्यम से परमेश्वर ने मूसा के द्वारा इस्राएलियों को मिस्र से स्वतंत्र किया (निर्गमन ७:१४-१२:३६)। यह भी, पूर्वलक्षणना करता है कि भविष्य में यीशु चमत्कार और चिह्न के साथ आएगा और परमेश्वर के चुने हुए लोगों को बचाएगा। जब याकूब इक्कीस वर्ष तक हारान में दुख और कठिनाइयाँ उठा रहा था, तब लाबान ने याकूब को दस बार धोखा दिया और उसे उसकी मजदूरी नहीं दी (उत्पत्ति ३१:७)। इसी तरह, मूसा की कार्यवाही में, जो याकूब की कार्यवाही के नमूने के अनुकूल थी, फिरौन ने न केवल पूर्व निर्धारित समय की अवधि से अधिक समय तक इस्राएलियों को पीड़ित किया, पर उसने उनको स्वतंत्र करने का झूठा वादा करके दस बार धोखा दिया। इसके प्रतिफल के रूप में, परमेश्वर फिरौन पर दस विपत्तियों के साथ प्रहार करने का हकदार था।

उनमें नौवें और दसवें क्लेश का विशेष महत्व था।

नौवें क्लेश में, परमेश्वर ने तीन दिन तक बड़े अंधकार से मिस्र को ढांका, जबकि उन स्थानों में जहाँ इज़राएली लोग रहते थे प्रकाश था। (निर्गमन १०:२१-२३) यह पूर्वाभासना करता है कि जब यीशु आएगा, शैतान के दायरे में अंधेरा छाएगा जबकि परमेश्वर के लोगों पर प्रकाश चमकेगा, और दोनों पक्ष एक दूसरे से अलग किए जाएंगे।

दसवें क्लेश में परमेश्वर ने मिस्री लोगों के और उनके पशुओं के सभी पहलौठों को मार डाला, परन्तु इज़राएलियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने घरों के दरवाजों और चौखटों को मेम्ने के रक्त से रंग दें ताकि मौत का दूत उन पर से हानि किए बिना गुज़र जाए। मिस्र के पहलौठे, शैतान की ओर के थे और कैन के स्थान में थे। परमेश्वर ने उनको मारा ताकि वह इज़राएली लोगों को, जो दूसरे बेटे हाबिल के स्थान पर थे, जेष्ठ बेटे के स्थान पर पुनः स्थापित कर सके। शैतान ने जेष्ठ बेटे का स्थान जब्त कर लिया था और इस तरह इतिहास में अगुआई कर रहा था और परमेश्वर को पीछे कर दिया था। (प्रति-संदर्भ—समानांतर ७) यह विपत्ति पूर्वलक्षणना करती है कि जब यीशु आएगा शैतान का पक्ष नाश होगा, जबकि परमेश्वर का पक्ष, जो दूसरे बेटे के स्थान पर है, यीशु के ख़ून के मोचन के द्वारा बचाया जाएगा।

मूसा मिस्र से प्रचुर मात्रा में धन लाया था। (निर्गमन १२:३५-३६) यह यीशु के आने पर सर्व वस्तुओं के जीर्णोद्धार की पूर्वलक्षणना करता है।

प्रत्येक क्लेश के बाद, परमेश्वर ने फिरौन के हृदय को कठोर किया। (निर्गमन ४:२१, १०:२७) इसके अनेक कारण थे। पहला, बारंबार अपनी शक्तियों को प्रकट करके, परमेश्वर इज़राएली लोगों को दिखाना चाहता था कि वह परमेश्वर है। (निर्गमन १०:१-२) दूसरा, परमेश्वर चाहता था कि फिरौन इज़राएलियों को रोकने का भरसक प्रयास करे इससे पहले कि उन्हें छोड़ने के लिए वह मजबूर हो जाए; तब फिरौन को यह एहसास होगा कि वह कितना शक्तिहीन है और जब वे चले जाएंगे तो इस्राएलियों के प्रति उसको कोई भी लगाव बाकी न रहेगा। तीसरा, परमेश्वर यह चाहता था कि वह इज़राएलियों के दिल में फिरौन के विरुद्ध कट्टर दुश्मनी की भावनाओं को मज़बूत करे ताकि वे मिस्र के साथ सारा लगाव काट डालें।

जब मूसा ने मिस्री को मारा परमेश्वर ने कनान की प्राप्ति की पहली राष्ट्रीय कार्यवाही शुरू करने के लिए व्यवस्था का काम किया। परन्तु यह कार्यवाही रद्द हो गई जब लोगों ने मूसा का विश्वास नहीं किया। व्यवस्था की दूसरी राष्ट्रीय कार्यवाही शुरू करने के लिए, परमेश्वर ने इज़राएलियों को तीन चिह्न और दस विपत्तियाँ दिखाईं। जब इज़राएलियों ने इन चमत्कारों को देखा, तो वे मान गए कि वास्तव में परमेश्वर ने मूसा को उनके लिए नेता के रूप में भेजा है। उन्होंने मूसा पर, जो हाबिल-वर्ग का व्यक्ति था और जिसने विश्वास की राष्ट्रीय नींव डाली थी, विश्वास किया। इसलिए, अब इज़राएली लोग कनान की प्राप्ति के लिए दूसरी राष्ट्रीय कार्यवाही शुरू कर सकते हैं।

हालाँकि, पतित प्रवृत्ति निकालने के लिए इज़राएलियों को, जब मूसा चमत्कार दिखा रहा था, मूसा पर अल्पकालिक निष्ठा और आज्ञाकारिता की तुलना में अब अधिक क्षतिपूर्ति का भुगतान देने की आवश्यकता थी। क्योंकि इस शर्त को पूरी करने में उनकी पिछली विफलता के कारण शैतान ने कनान की प्राप्ति की कुल दैवी कार्यवाही पर दावा कर लिया था। अब इज़राएलियों को अपनी शेष यात्रा में मूसा का वफादार और आज्ञाकारी रहकर वह दौर पुनःस्थापित करना होगा। केवल इसी तरह से अब वे पतित प्रवृत्ति निकालने की राष्ट्रीय क्षतिपूर्ति शर्त को पूरा कर सकेंगे। जब तक वे मूसा में अटूट विश्वास के साथ जंगल की यात्रा पूरी करके कनान देश में प्रवेश न कर लें, राष्ट्रीय वास्तविक नींव स्थापित नहीं की जा सकती।

कनान की प्राप्ति के लिए दूसरी राष्ट्रीय कार्यवाही शुरू करने की व्यवस्था पहली कार्यवाही की तुलना में अधिक अनुग्रह के साथ आयोजित की गई थी। फिर भी, चूँकि कार्यवाही में प्रवर्धन उनके अविश्वास के कारण हुआ था, परिणामस्वरूप, क्षतिपूर्ति शर्त जो इज़राएलियों को अब पूरी करनी थी वह तुलना में अधिक भारी होगी। पहली कार्यवाही में, यदि इज़राएली लोगों ने मूसा का अनुगमन किया होता तो उन्हें पलिश्तियों के देश में सीधे मार्ग से ले जाया गया होता और वे इक्कीस दिन में कनान में प्रवेश कर लेते, जो हारान में याकूब के इक्कीस वर्ष की कार्यवाही की अवधि के समतुल्य होती। परन्तु, दूसरी कार्यवाही के दौरान, परमेश्वर उन्हें सीधे मार्ग से नहीं ले गया। उसे डर था कि जब उन्हें जंगी पलिश्तियों का सामना करना पड़ेगा तो हो सकता है कि वे फिर से विश्वास खो बैठें और मिस्र को लौट जाएं। (निर्गमन १३:१७) बजाय इसके, परमेश्वर उन्हें लाल सागर से पार जंगल के रास्ते लंबे चक्कर से घुमा कर ले गया। परमेश्वर ने उन्हें कनान में ले जाने के लिए इक्कीस महीनों की योजना बनाई।

इस प्रकार, इज़राएलियों ने मूसा के नेतृत्व में इक्कीस महीनों की जंगल की कार्यवाही शुरू की।

आईये हम इस कार्यवाही का अध्ययन करें और जांच करें कि कनान की प्राप्ति लिए यह कार्यवाही, किस प्रकार यीशु को उसकी विश्वव्यापी कार्यवाही में मानवता का नेतृत्व करने के लिए, एक नमूने के रूप में काम आई।

जब फिरौन ने अनिच्छापूर्वक इज़राएलियों को मिस्र में बलिदान करने के लिए मूसा को अनुमति दे दी, तो मूसा ने यह कह कर और अधिक मांग की: “ऐसा करना उचित नहीं है; क्योंकि हम अपने परमेश्वर यहोवा के लिए मिस्रियों की घृणित वस्तु बलिदान करेंगे; और यदि हम मिस्रियों के देखते उनकी घृणित वस्तु बलिदान करें तो क्या वह हम पर पथराव न करेंगे? हम जंगल में तीन दिन के मार्ग पर जाकर अपने परमेश्वर यहोवा के लिए जैसा वह हम से कहेगा वैसा ही बलिदान करेंगे।” निर्गमन ८:२६-२७

मूसा ने लोगों को पूरी तरह से मिस्र छोड़ कर मिस्र के बाहर ले जाने के अभिप्राय से फिरौन को धोखा दे कर तीन दिन की मांग की। यह तीन दिन की अवधि अब्राहम के मोरिय्याह पहाड़ पर जाने की तीन दिन की यात्रा का महत्व रखती है, जो शैतान से संबंधों को तोड़ने के लिए आवश्यक थी इससे पहले कि वह इज़हाक को बलिदान के रूप में भेंट करे। अब्राहम के समय से, दैवी कार्यवाही शुरू करने से पहले शैतान से अलग होने के लिए क्षतिपूर्ति की यह अवधि आवश्यक रही है। जब याकूब ने कनान की प्राप्ति के लिए कार्यवाही शुरू की, वहाँ भी शैतान के बंधनों को तोड़ने और लाबान को धोका देकर हारान छोड़ने के लिए तीन दिन की अवधि थी। (उत्पत्ति ३१:१९-२२) उसी तरह, मूसा ने राष्ट्रीय कार्यवाही के शुरू करने के लिए, फिरौन को धोखा देकर अपने लोगों को दासता के बंधन से मुक्त करने के अभिप्राय से तीन दिन के समय की मांग की। यीशु भी, अपने विजयी पुनरुत्थान से पहले, शैतान से अलग होने के लिए तीन दिन के माध्यम से गुज़रने के बाद ही आत्मिक पुनरुद्धार की कार्यवाही शुरू करेगा।

यहूदी तालिका के अनुसार इज़राएलियों ने, जो बाईबल के अनुसार कुछ ६००,००० गिने गए हैं, पहले महीने के पन्द्रहवें दिन पर रामसेस से प्रस्थान किया। (निर्गमन १२:३७, गिनती ३३:३)

उन्होंने अपने पहले शिविर-स्थल, सुकोट तक जाने की तीन दिन की यात्रा भर परमेश्वर की इच्छा बनाए रखी। उस समय से आगे, परमेश्वर ने अपने अनुग्रह से उनका मार्गदर्शन दिन में बादल के स्तंभ और रात में आग के स्तंभ द्वारा किया। (निर्गमन १३:२१) बादल का स्तंभ (यांग) जिसने इस्राएल के लोगों का दिन में नेतृत्व किया वह यीशु का प्रतीक है, जो एक दिन विश्वव्यापी कार्यवाही में कनान की प्राप्ति के लिए इज़राएल के लोगों का नेतृत्व करेगा। रात में आग का स्तंभ (यिन), पवित्र आत्मा का प्रतीक है, जो ज़नाना आत्मा के रूप में उनका मार्गदर्शन करेगी।

लाल सागर के किनारे, परमेश्वर के आदेश से मूसा ने अपनी लाठी बढ़ाकर समुद्र के जल को हटा कर दो भागों में विभक्त किया; तब वह इज़राएलियों को सूखी भूमि पर से पार ले गया। मिस्री जो रथों पर उनका पीछा कर रहे थे उनपर पानी आकर बंद हो गया और वे सब पानी में डूब गए। (निर्गमन १४:२१-२८) जैसा कि पहले बताया गया है कि मूसा फिरौन के सामने परमेश्वर का प्रतिनिधित्व करता था (निर्गमन ७:१), और मूसा की लाठी यीशु का प्रतीक है, जो भविष्य में परमेश्वर की शक्ति का प्रदर्शन करेगा। इसलिए, यह चमत्कार यीशु के आने पर क्या होगा पूर्वलक्षणना करता है। शैतान वफादार लोगों का, जो कनान की प्राप्ति के लिए विश्वव्यापी कार्यवाही के दौरान यीशु के पीछे चलेंगे उनका पीछा करेगा, परन्तु यीशु लोहे का राजदण्ड (प्रकाशितवाक्य २:२७, भजन संहिता २:९) उठाकर दुनिया के कष्टमय दरिया पर प्रहार करेगा। पानी विभाजित होगा और एक सीधा रास्ता प्रगट होगा जिस पर विश्वासी लोग चलेंगे, जबकि पीछा करता हुआ शैतान नाश होगा।

जैसा कि हम पहले भाग के “अंतिम दिन संबंधी उपदेश” में स्पष्ट कर चुके हैं, लोहे का दण्ड परमेश्वर के वचन का प्रतीक है। और प्रकाशितवाक्य १७:१५ में इस पापमय संसार की तुलना जल से की गई है। हम इस संसार को “दुःख का सागर” कहते हैं, यह भी इसी सामान्य धारणा से उत्पन्न हुआ माना जा सकता है।

इज़राएलियों ने लाल सागर पार किया और दूसरे महीने के पन्द्रहवें दिन वे सीन नामक जंगल में पहुंचे। तब से जिस दिन तक वे उस भूमि पर पहुंचे जहाँ उन्हें बसना था, परमेश्वर ने उन्हें मन्ना और बटेर खिलाईं। (निर्गमन १६:१३-३५) मन्ना और बटेर यीशु का जीवन देने वाला मांस और लहू का प्रतीक है, जो कनान की प्राप्ति के लिये परमेश्वर अपनी विश्वव्यापी कार्यवाही के दौरान प्रदान करेगा। इसलिए यीशु ने कहा: तुम्हारे बापदादों ने जंगल में मन्ना खाया और मर गए। यह वह रोटी है जो स्वर्ग से उतरती है ताकि मनुष्य उसमें से खाए और न मरे। जीवन की रोटी जो स्वर्ग से उतरती है वह मैं हूँ। यदि कोई इस रोटी में से खाए तो सदा जीवित रहेगा; और जो रोटी मैं जगत के जीवन के लिए दूँगा वह मेरा मांस है...जब तक तुम मनुष्य के पुत्र का मांस न खाओ और उसका लहू न पीओ तुम में जीवन नहीं। यूहन्ना ६:४९-५३

जब इज़राएलियों की सारी मंडली सीन के जंगल से निकली और रपीदीम में डेरा डाला, वहाँ लोगों को पीने के लिए पानी नहीं मिला। तब परमेश्वर ने मूसा को होरेब की चट्टान को लाठी से मारने का आदेश दिया ताकि उसमें से पानी निकले। मूसा ने ऐसा किया और लोगों को पानी पीने को मिला और वे प्यासे मरने से बच गए। (निर्गमन १७:६) संत पौलूस ने लिखा, “वह चट्टान मसीह था।” (१ कुरिंथियों १०:४) तदनुसार, चट्टान से पानी निकलने का चमत्कार पूर्वलक्षणना करता है कि मसीह आएगा और जीवन के पानी से सारी मानवता को बचाएगा, “परन्तु जो कोई उस जल में से पीएगा जो मैं उसे दूँगा वह फिर अनंतकाल तक प्यासा न रहेगा।” (यूहन्ना ४:१४)

मूसा ने जो पत्थर की दो पट्टियाँ प्राप्त की थी वे यीशु और उसकी होने वाली दुलहन की पूर्वलक्षणना करतीं हैं; चट्टान जो, पत्थरों की पट्टियों का मूल आधार थी, परमेश्वर का प्रतीक थीं। जब मूसा ने चट्टान को मारा और लोगों को पानी दिया, यह करने से मूसा ने पत्थर की पट्टियाँ प्राप्त करने के लिये नींव स्थापित की और वाचा का संदूक और निवासस्थान बना सका।

रपीदीम में यहोशू अमालेकियों के साथ लड़ा। जब भी मूसा ने अपना हाथ उठा कर रखा, इज़राएलियों की जीत हुई; और जब मूसा ने अपना हाथ नीचे किया उनको हार का सामना करना पड़ा। हारून और हूर ने मूसा को पत्थरों के एक ढेर पर बैठाया और उसके दाएं और बाएं हाथ पकड़ कर ऊपर उठा कर रखा, इस प्रकार यहोशू अमालेकियों के राजा और उसके सैनिकों को परास्त करने में सक्षम हुआ। (निर्गमन १७:१०-१३) यह भी, यीशु के आने पर क्या होगा, पूर्वाभासना करता है। यहोशू विश्वासियों का प्रतीक है, अमालेकी शैतानी दुनिया के प्रतीक हैं और हारून और हूर यीशु और पवित्र आत्मा के प्रतीक हैं। हारून और हूर ने मूसा का हाथ पकड़ कर रखा था ताकि यहोशू अमालेकियों को परास्त कर सके, यह पूर्वलक्षणना करता है कि वफादार लोग, जो ट्रिनिटी यानी परमेश्वर, यीशु और पवित्र आत्मा, में विश्वास रखते हैं, शैतान को, जो उनका विरोध करता है, परास्त करेंगे।

२.२.२.३ पुनरुद्धार की दैवी योजना और निवासस्थान

इज़राएलियों ने पत्थर की पट्टियाँ, निवासस्थान और वाचा का संदूक प्राप्त किया। आइये हम पहले यह जांच करते हैं कि यह उन्होंने कैसे प्राप्त किए। अमालेकियों को जीतने के बाद इज़राएली लोग तीसरे महीने के शुरू में, सीनै के जंगल में पहुँचे। (निर्गमन १९:१) मूसा ने तब ७० पुरनिए साथ में लिये और परमेश्वर से मिलने के लिए सीनै के पहाड़ पर चढ़ गए। मूसा अकेले पहाड़ के शिखर पर बुलाया गया, जहां परमेश्वर ने उसे पत्थर की पट्टियों पर खुदी दस आज्ञाएं प्राप्त करने के लिए ४० दिनों के लिए उपवास रखने का आदेश दिया। (निर्गमन २४:९-१०, १८) अपने उपवास के दौरान मूसा ने परमेश्वर से वाचा के संदूक और निवासस्थान के विषय में निर्देश प्राप्त किया। (निर्गमन २५-३१) जब ४०-दिन का उपवास समाप्त हो गया, मूसा को पत्थर की दो पट्टियों पर परमेश्वर की उंगली से लिखीं हुई दस आज्ञाएं मिलीं। (निर्गमन ३१:१८)

जब मूसा पत्थर की दो पट्टियों के साथ सिनाई पहाड़ से नीचे उतरा और इज़राएली लोगों के पास आया तो उसने उन्हें एक सोने के बछड़े की पूजा करते हुए पाया। मूसा की अनुपस्थिति में उन्होंने हारून को यह बनाने के लिए कहा, और जब वह बना चुका, तो लोगों ने यह घोषणा की कि यह वही परमेश्वर है जो उन्हें मिस्र के बाहर लेकर आया है। यह देखकर मूसा का क्रोध भड़क उठा। उसने पत्थर की पट्टियों को पहाड़ के नीचे फेंक कर तोड़ दिया। (निर्गमन ३२:१-१९) मूसा को परमेश्वर फिर से दिखाई दिया और उससे कहा कि पत्थर की पट्टियों की पहली जोड़ी के समान एक और जोड़ी बना ले और उससे यह वादा किया कि वह उन पर फिर से दस आज्ञाएं लिखेगा। मूसा पहाड़ पर परमेश्वर के सामने प्रस्तुत हुआ और दूसरी बार फिर ४० दिन का उपवास रखा। परमेश्वर ने मूसा को दस आज्ञाएं बोलीं और मूसा ने उन्हें पट्टियों पर लिखा। (निर्गमन ३४:१, २७-२८) मूसा उन पट्टियों को इज़राएलियों के पास फिर से लाया। इस बार उन्होंने मूसा का सम्मान किया। उसके निर्देशों के अनुसार उन्होंने वाचा का संदूक बनाया और निवासस्थान का निर्माण किया। (निर्गमन ३५-४०)

२.२.२.३.१ पत्थर की पट्टियों, निवासस्थान और वाचा के संदूक का महत्व और उद्देश्य

पत्थर की पट्टियों का क्या महत्व था? मूसा का पत्थर की पट्टियों पर खुदा हुआ परमेश्वर का वचन प्राप्त करना दैवी योजना के पुनःस्थापन की नींव डालने के युग की समाप्ति दर्शाती है, जब पतित लोग परमेश्वर से केवल बलिदान के माध्यम से ही संबंध रख सकते थे। अब वे दैवी योजना के पुनःस्थापन के इस युग की शुरुआत में परमेश्वर के साथ, उसके प्रगट किए हुए वचन के माध्यम से, संबंध रख सकेंगे। यह पहले बताया गया था कि यदि आदम और हव्वा, जिनकी सृष्टि वचन के द्वारा की गई थी, पूर्णता प्राप्त कर लेते तो वे वचन के मूर्तरूप बन जाते। परन्तु वे पतित हो गए और उन्होंने वचन गंवा दिया। (प्रति-संदर्भ—पुनरुद्धार १.२.१)

मूसा ने शैतान से अलग होने के लिए चालीस दिन की अवधि के अंत में परमेश्वर के वचन से खुदी हुईं दो पट्टियाँ प्राप्त कीं। यह आदम और हव्वा के वचन का मूर्तरूप बनने की प्रतीकात्मक बहाली का महत्व रखता है। तदनुसार, यह दो पट्टियाँ आदम और हव्वा की बहाली का प्रतीक हैं, और यीशु और उसकी होने वाली दुलहन का भी प्रतीक हैं जो वचन के मूर्तरूप के रूप में आने वाले थे। बाईबल में मसीह श्वेत पत्थर का प्रतीक बताया गया है (प्रकाशितवाक्य २:१७), और लिखा है “वह चट्टान मसीह था” (१कुरिंथियों १०:४)। पत्थर की पट्टियाँ यीशु और उसकी होने वाली दुल्हन, और स्वर्ग और पृथ्वी का भी चिह्न थीं।

आगे, निवासस्थान का क्या महत्व है? यीशु ने अपने शरीर की तुलना यरूशलेम में मंदिर के साथ की है। (यूहन्ना २:१९-२१) हम को जो उस पर विश्वास करते हैं परमेश्वर का मंदिर कहा जाता है। (१कुरिंथियों ३:१६) मंदिर यीशु का छवि में निरूपण है। यदि इज़राएली मूसा के नेतृत्व के अंतर्गत कनान को बहाल करने की पहली कार्यवाही में सफल रहे होते, तो जैसे ही वे कनान की भूमि में प्रवेश करते वे मंदिर का निर्माण कर लेते और मसीह को ग्रहण करने के लिए तैयार हो जाते। परन्तु, उनके अविश्वास के कारण पहली कार्यवाही शुरू ही में विफल हो कर समाप्त हो गई थी। दूसरी कार्यवाही में परमेश्वर उन्हें लाल सागर के पार घुमा कर जंगल के रास्ते से ले गया। इस परिस्थिति में परमेश्वर नहीं चाहता था कि वे मंदिर का निर्माण करें, परन्तु, इसके बदले वह निवासस्थान बनाने के लिए तैयार हुआ, जो जगह-ब-जगह ले जाया जा सकता है। मंदिर की तरह निवासस्थान भी यीशु का निरूपण करता है, लेकिन चिह्न के रूप में। जब परमेश्वर ने मूसा को निवासस्थान बनाने के लिए आज्ञा दी तो उसने कहा: “और वे मेरे लिए एक पवित्र स्थान बनाएं कि मैं उनके बीच निवास करूँ।” (निर्गमन २५:८)

निवासस्थान दो भागों में विभाजित किया गया था: पवित्र स्थान (मंदिर) और अति पवित्र स्थान (परम-पवित्र स्थान)। केवल महायाजक ही परम-पवित्र स्थान में प्रवेश कर सकता था, और वर्ष में केवल एक बार, जब वह प्रायश्चित्त के दिन का बलिदान चढ़ाता है। परम-पवित्र स्थान वह स्थान था जहाँ वाचा का संदूक रखा गया था। यह वह स्थान था जहाँ परमेश्वर स्वयं उपस्थित था। यह यीशु की आत्मा का प्रतीक था। पवित्र स्थान में एक खड़ा-दीवट रखा था, एक धूप की वेदी और भेंट की रोटी के लिए एक मेज़, जिनकी सेवा याजक प्रतिदिन करते थे। यह यीशु के शरीर की प्रतीक थी। इसके अतिरिक्त, परम-पवित्र स्थान स्वर्ग का प्रतीक था, जबकि पवित्र स्थान भौतिक दुनिया का प्रतीक था। जब यीशु क्रूस पर चढ़ाया गया था, तब परम-पवित्र स्थान और पवित्र स्थान के बीच का पर्दा ऊपर से नीचे तक फट गया था (मत्ती २७:५१)। इसका अर्थ यह हुआ, कि यीशु के क्रूस पर चढ़ाए जाने से आत्मिक उद्धार की नींव रखी गई, जब आत्मा और शरीर के बीच का द्वार, या स्वर्ग और पृथ्वी के बीच का द्वार खोला गया था।

वाचा का संदूक किस बात का प्रतीक था? परम पवित्र स्थान में रखे गए संदूक में परमेश्वर की वाचा का प्रमाण रखा था। उसमें पत्थर की दो पट्टियाँ रखीं थीं, जो यीशु और उसकी होने वाली दुलहन, स्वर्ग और पृथ्वी का प्रतीक थीं। उसमें मन्ना, इज़राएलियों के जंगल की कार्यवाही के समय का मुख्य आहार, भी रखा था, जो यीशु के शरीर का प्रतीक था। मन्ना एक स्वर्ण कलश में, जो परमेश्वर की महिमा का प्रतीक है, रखी गई थी। वाचा के संदूक में हारून की लाठी भी रखी थी, जिसके अंकुरित होने से परमेश्वर की शक्ति का प्रदर्शन हुआ। (इब्रानियों ९:४) इस प्रकार संदूक जगत का प्रतीक है, और उसी समय, निवासस्थान का छोटा प्रतिरूप है।

प्रायश्चित का ढक्कन वाचा के संदूक के ऊपर रखा गया था। सोना ढलवाकर बनाए गए दो करूब प्रायश्चित के ढक्कन के दोनों ओर रखे गए थे, जो करूबों के परों से ढंका हुआ था। परमेश्वर ने यह वादा किया था कि वह स्वयं करूबों के बीच प्रायश्चित के ढक्कन के ऊपर प्रगट होगा, जहाँ से वह इज़राएलियों का मार्गदर्शन करेगा। (निर्गमन २५:१७-२२) यह पूर्वलक्षणना करता है कि जब यीशु और उसकी होने वाली दुलहन, जो पत्थर की दो पट्टियों के प्रतीक हैं, आएंगे और लोगों को उनके पाप से शुद्ध करेंगे, परमेश्वर दया के आसन प्रायश्चित के ढक्कन के ऊपर प्रगट होगा और करूबों के बीच से जीवन के वृक्ष का मार्ग खोलेगा जो अदन की वाटिका में बंद कर दिया गया था। (उत्पत्ति ३:२४) तब हर कोई यीशु, जीवन के वृक्ष, के पास आ सकेगा और परमेश्वर का वचन पूर्णतः प्राप्त कर सकेगा।

किस उद्देश्य से परमेश्वर ने पत्थर की पट्टियाँ, निवासस्थान और वाचा का संदूक दिया था? अब्राहम की बलिदान में भूल के कारण इज़राएली लोग चार सौ वर्ष की क्षतिपूर्ति की अवधि समाप्त करके जब जंगल के रास्ते रवाना हुए, परमेश्वर ने मिस्रियों को चिह्नों और विपत्तियों द्वारा मारा और मिस्री सैनिकों को जो इज़राएलियों का लाल सागर पार करते समय पीछा कर रहे थे डुबा दिया। इज़राएली लोग मिस्र वापस नहीं लौट सके, केवल इसलिये नहीं कि यह परमेश्वर की इच्छा के विरुद्ध था, परन्तु इसलिए क्योंकि इज़राएली लोग अब मिस्रियों के कट्टर शत्रु बन गए थे। अब यात्रा पूरी करने के सिवाय उनके पास और कोई चारा नहीं रहा; वे वापस न लौट सकें इसमें परमेश्वर ने कोई कसर नहीं छोड़ी।

तो भी, अपनी यात्रा के दौरान इज़राएली लोग लगातार अविश्वास में गिरे। अंत में मूसा का भी अविश्वास में गिरने की संभावना हुई। इस स्थिति से निबटने के लिए परमेश्वर ने एक विश्वास की वस्तु की स्थापना की, जो हमेशा अपरिवर्तित रहेगी, भले ही लोग क्यों न बदल जाएं। जब तक कि एक भी व्यक्ति उस वस्तु का पूर्ण विश्वास के साथ सम्मान करेगा, परमेश्वर अपनी दैवी इच्छा उसके द्वारा जारी रखेगा। वह व्यक्ति उस विश्वास की वस्तु की परिचर्या करने का मिशन विरासत में पाएगा, जिस प्रकार चौकी दौड़ में अगले धावक को बल्ला सौंपा जाता है।

निवासस्थान, जिसमें वाचा का संदूक और पत्थर की पट्टियाँ रखी हुईं थीं, यह विश्वास की वस्तु थी। चूँकि निवासस्थान मसीह का प्रतिनिधित्व करता है, जब इज़राएलियों ने निवासस्थान बनाया, तो यह मसीह का प्रतीक हुआ, जो प्रतीकात्मक अर्थ में आ चुका है।

इज़राएलियों को चाहिए था कि वह निवासस्थान को श्रद्धापूर्वक सम्मान दें, और उसे मसीह मान कर मूसा के नेतृत्व में कनान प्रतिज्ञा के देश में जाएं। इस प्रकार, वे राष्ट्रीय वास्तविक नींव डाल सकेंगे। यद्यपि, मार्ग में सारे इज़राएली लोग अविश्वासी क्यों न बन जाएं, जब तक मूसा निवासस्थान को उत्कृष्ट करता रहेगा, तब तक लोगों को उनकी अविश्वासता की क्षतिपूर्ति भरने के लिए अनुमति दी जाएगी और वे मूसा की अखंड नींव के आधार पर पुनः स्थापित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, यदि मूसा भी अविश्वासी बन जाए, जब तक मूसा की जगह कोई भी एक इज़राएली निवासस्थान को उत्कृष्ट करेगा, परमेश्वर उस व्यक्ति के द्वारा काम करके लोगों को बहाल करेगा।

यदि इज़राएलियों ने मूसा पर भरोसा रख कर प्रथम राष्ट्रीय कार्यवाही में कनान में प्रवेश किया होता, तो मूसा का परिवार निवासस्थान का कृत्य निभाता, और स्वयं मूसा पत्थर की पट्टियों और वाचा के संदूक के स्थान पर उनकी भूमिका निभाता। मूसा का परिवार स्वर्गीय कानून का धारक बन गया होता। तब इज़राएली लोग पत्थर की पट्टियों, वाचा के संदूक और निवासस्थान की आवश्यकता के बिना ही कनान की भूमि पर मंदिर बना लेते। यह केवल लोगों के अविश्वास में गिरने के बाद उनके उद्धार के साधन के रूप में दिए गए थे। निवासस्थान, जो चिह्न के रूप में यीशु और उसकी होने वाली दुलहन का प्रतिनिधित्व करता था, उसकी आवश्यकता केवल मंदिर के निर्माण के कार्य तक ही थी। मंदिर, जो यीशु और उसकी होने वाली दुलहन का छवि के रूप में प्रदर्शन करता है, उसकी आवश्यकता केवल मसीह के मंदिर के मूर्तरूप में आने तक ही थी।

२.२.२.३.२ निवासस्थान के लिये नींव

जिस प्रकार हमें मसीह को ग्रहण करने से पहले नींव डालना आवश्यक है, उसी तरह, इससे पहले कि इस्राएली लोग निवासस्थान को, जो मसीह का प्रतीकात्मक अभिवेदन है, उत्कृष्ट करें या उसका निर्माण करें, नींव की स्थापना करना आवश्यक है। यह कहना आवश्यक नहीं है, कि निवासस्थान की नींव डालने से पहले विश्वास की नींव और वास्तविक नींव डालना आवश्यक है। आइए हम यह जाँच करते हैं कि मूसा के नेतृत्व में इस्राएलियों को किस प्रकार से यह दो नींव डालनी थीं।

मूसा को परमेश्वर के अनुदेश का पालन करना था और निवासस्थान बनाने के लिए, शैतान से अलग होने की अवधि, चालीस दिन के उपवास और प्रार्थना के द्वारा विश्वास की नींव डालनी चाहिए थी। निवासस्थान के लिए विश्वास की इस नींव के ऊपर, इस्राएलियों को मूसा का, जो निवासस्थान के आदर्श को कार्यविन्त करने के लिए काम कर रहा था, वफादारी के साथ आज्ञाकारी बन कर साथ देना चाहिए था। इस तरह से वे पतित प्रवृत्ति निकालने के लिए क्षतिपूर्ति की शर्त पूरी करके निवासस्थान के लिए वास्तविक नींव डाल सकेंगे। निवासस्थान की इस चर्चा में पत्थर की पट्टियाँ और वाचा का संदूक शामिल हैं।

२.२.२.३.२.१ निवासस्थान के लिए पहली नींव

वचन का अवतरण बनने के लिए मनुष्य की सृष्टि छठवें दिन में हुई थी। (यूहन्ना १:३) अतः, पतित लोगों के पुनरुद्धार के लिए सृष्टि का वचन पुनः देने के लिए, परमेश्वर को संख्या छह, वह अवधि जो शैतान ने दूषित कर दी थी, पुनः स्थापित कर पड़ी। इस कारण, परमेश्वर ने सीनै के पर्वत को पवित्र करने के लिए उसे छह दिन तक बादलों से ढाँपे रखा और सातवें दिन मूसा को प्रगट हुआ और बादलों के बीच से उसे पुकारा। उस क्षण से मूसा ने चालीस दिन और चालीस रात का उपवास शुरू किया। (निर्गमन २४:१६-१८) निवासस्थान के लिए, जो मसीह का प्रतीकात्मक रूप है, विश्वास की नींव की स्थापना करने के लिए परमेश्वर ने मूसा को शैतान से अलग होने की चालीस दिन की अवधि रखने का निर्देश दिया। परमेश्वर ने यह देखा कि यह आवश्यक है, क्योंकि इस्राएली लोग लाल सागर पार करने के बाद अविश्वास में पड़ गए थे। (निर्गमन १६:१-१२, १७;२-४)

जैसा कि ऊपर बताया गया है, कि कनान की प्राप्ति की कार्यवाही के दौरान इस्राएलियों का मूसा पर जब तक उसने परमेश्वर की शक्ति का प्रदर्शन किया थोड़े ही समय तक विश्वास करके उस के पीछे चलने से पतित प्रवृत्ति निकालने के लिए क्षतिपूर्ति की शर्त पूरी नहीं हो सकी। इसके पूरे होने के लिए लोगों को जब तक वे कनान में प्रवेश न कर लेते और मंदिर बनाकर मसीह को ग्रहण न कर लेते, आस्था और आज्ञाकारिता बरकरार रखना आवश्यक था। इसी तरह, पतित प्रवृत्ति निकालने की क्षतिपूर्ति की शर्त पूरी करने के लिए और निवासस्थान के लिए वास्तविक नींव डालने के लिए, जब मूसा चालीस दिन का उपवास रखने के लिए पर्वत पर चढ़ा उस क्षण से ले कर और जब तक वे निवासस्थान को बनाना समाप्त नहीं कर लेते, इस्राएलियों को वफादारी से मूसा की आज्ञा का पालन करना चाहिए था। परन्तु, जब मूसा पर्वत पर उपवास और प्रार्थना कर रहा था, लोग अपने विश्वास से गिर गए और सोने के बछड़े की पूजा करने लगे। फलस्वरूप, निवासस्थान के लिए वास्तविक नींव स्थापित नहीं हो सकी।

चूँकि मनुष्य ने वचन का आधार स्वयं गवाँ दिया था, इसलिए, यह उनकी अपनी ज़िम्मेदारी बनती है कि वे उस आधार को वापस बहाल करें और इस बल पर वे उसे फिर से प्राप्त कर सकें। इसलिये, जब लोग वचन को बहाल करने का कार्य करते हैं परमेश्वर उनकी कार्यवाही में हस्तक्षेप नहीं करता है। यही कारण था, यद्यपि परमेश्वर ने चिह्न और चमत्कारों के साथ इस्राएलियों का नेतृत्व किया, परन्तु जब उन्होंने पाप किया तो उसने हस्तक्षेप नहीं किया। जब मूसा ने देखा कि लोग मूर्ति की पूजा कर रहे हैं और उसके चारों ओर नाच रहे हैं तो उसका कोप भड़क उठा। उसने पट्टियाँ नीचे फेंक कर उन्हें तोड़ डाला। (निर्गमन ३२:१९)

परिणामस्वरूप, शैतान ने निवासस्थान की विश्वास की नींव पर दावा किया। जैसा कि ऊपर स्पष्ट किया गया है, पत्थर की दो पट्टियाँ यीशु और उसकी होने वाली दुलहन का प्रतीक थीं, जो बहाल किए गए दूसरे आदम और हव्वा के रूप में आने वाले थे। यह पूर्वलक्षणना करता है कि यदि यीशु ने आकर यहूदियों को विश्वास से वंचित पाया तो हो सकता है कि उसे परमेश्वर का दिया हुआ अपना यह मूल मिशन, उसकी होने वाली दुलहन के साथ पूरा किए बिना सूली पर मरना होगा।

सीनै पर्वत पर इस्राएलियों की विश्वासहीनता के कारण निवासस्थान की नींव स्थापित करने की परमेश्वर की दैवी योजना डांवांडोल हो गई। इस वजह से, परमेश्वर का लोगों को शैतान से अलग करने का कठिन प्रयास और लोगों में मूसा के प्रती आज्ञाकारी होना खंडित हो गया। उनकी बेवफाई लगातार जारी रही, निवासस्थान के लिए नींव स्थापित करने का परमेश्वर की दैवी योजना का प्रयास दूसरी और तीसरी बार तक प्रवर्धित हुआ।

२.२.२.३.२.२ निवासस्थान के लिए दूसरी नींव

इस्राएली लोग पट्टियाँ प्राप्त करने की व्यवस्था में विश्वासघाती साबित हुए, और इसलिए निवासस्थान बनाने के लिए भी, परन्तु चूँकि उन्होंने रपीदीम की चट्टान, जो पट्टियों के मूल का प्रतीक है, उससे निकला हुआ पानी पिया था, इस वजह से उनको दूसरा अवसर मिला। मूसा का पट्टियाँ तोड़ने के बाद परमेश्वर उसके सामने प्रगट हुआ और उससे वादा किया कि वह उसको अपने वचन का दूसरा शिलालेख देगा। इस बार, परमेश्वर ने मूसा से पत्थर की कोरी पट्टियाँ बनवा कर लीं जिन पर वह लेख नक्ष करेगा। इसके अतिरिक्त, मूसा पत्थर की पट्टियाँ और निवासस्थान की स्थापना नहीं कर सकता था जब तक वह पहले विश्वास की नींव पुनः स्थापित करने के लिए एक बार फिर शैतान से अलग होने का चालीस का विधान पूरा न कर ले। इसलिए, मूसा को और चालीस दिन का उपवास रखना पड़ा इससे पहले कि वह दस आज्ञाओं का दूसरा शिलालेख प्राप्त कर सके (निर्गमन ३४:२८) और विश्वास की वस्तु के रूप में निवासस्थान की स्थापना कर सके। इस बार इस्राएली लोगों ने वफादारी के साथ मूसा की वापसी की प्रतीक्षा की।

मूसा का दूसरी बार चालीस दिन के उपवास के फलस्वरूप तोड़ी हुई पट्टियों की पुनःस्थापना के सफल प्रयासों, और इस्राएलियों का उस पर विश्वास रखना, पूर्वलक्षणना करता है कि यीशु, यद्यपि वह सूली पर चढ़ाया जाएगा, वापस आ सकेगा और नए सिरे से उद्धार का कार्य शुरू करेगा, यदि विश्वासी लोग प्रभु के पुनरुत्थान के चालीस दिन, शैतान से अलग होने के चालीस के विधान, के दौरान श्रद्धा के साथ उसे ग्रहण करने के लिए क्षतिपूर्ति की शर्त पूरी करेंगे।

मूसा के पर्वत पर उपवास के दौरान उनका वफादार रहना, और फिर निवासस्थान के बनाने के लिए उसके निर्देशों को मानने के द्वारा इस्राएली लोगों ने पतित प्रवृत्ति निकालने की क्षतिपूर्ति की शर्त पूरी की। यह निवासस्थान के लिए वास्तविक नींव का डालना हुआ, इस तरह निवासस्थान के लिए नींव डाली गई। निवासस्थान दूसरे वर्ष के पहले महीने के पहले दिन बन कर तैयार हुआ। (निर्गमन ४०:१७)

तथापि, जैसा पहले स्पष्ट किया गया है, कनान की प्राप्ति के लिए दूसरी राष्ट्रीय कार्यवाही में वास्तविक नींव डालने के लिए केवल निवासस्थान का निर्माण-कार्य ही काफी नहीं था उससे अधिक की आवश्यकता थी। वास्तव में, उनके कनान में प्रवेश करने और मंदिर का निर्माण करने के बाद तक इस्राएलियों को चाहिए था कि वे निवासस्थान को हमेशा अपने जीवन से अधिक मान देते रहें, और यही विश्वास उन्हें मसीह को ग्रहण करने तक रखना चाहिए था।

दूसरे वर्ष के दूसरे महीने के बीसवें दिन, इस्राएली लोग सीनै के जंगल से निकले, निवासस्थान के चारों ओर कतारों में तैनात वे बादलों के मार्गदर्शन के द्वारा चलाए चले। (गिनती १०:११-१२) इस पर भी वे अपनी कठिनाइयों के विषय में शीघ्र ही कुड़कुड़ाने लगे और मूसा से शिकायत करने लगे। यहाँ तक कि परमेश्वर ने क्रोध में आकर उनके शिविर नष्ट करने के पश्चात भी उन्होंने पश्चाताप नहीं किया। वे यह कह कर असंतोष प्रगट करते रहे कि खाने के लिए उनके पास मन्ना के सिवाय और कुछ नहीं है। वे मूसा के लिए द्वेषपूर्ण थे और मास, फल और सब्जी जैसी मिस्र की सुविधाएं चाहते थे। (गिनती ११:१-६) इस तरह इज़राएली लोग निवासस्थान की दूसरी नींव बरकरार नहीं रख सके, और उस पर शैतान ने दावा कर लिया। इस प्रकार, नींव के पुनःस्थापन की यह दैवी व्यवस्था तीसरे प्रयास के लिए दीर्धीकृत हो गई।

२.२.२.३.२.३ निवासस्थान के लिए तीसरी नींव

यद्यपि शैतान ने निवासस्थान की दूसरी नींव विकृत कर दी थी, निवासस्थान के लिए मूसा की आस्था और भक्ति अपरिवर्तित रही। इसलिए, निवासस्थान, मूसा की डाली गई विश्वास की नींव पर दृढ़ता से स्थिर रहा, जबकि इस्राएली लोग रपीदीम की चट्टान से निकले हुए पानी को पीने की नींव पर खड़े थे। (निर्गमन १७:६) हमें याद है कि चट्टान पट्टियों का मूल तत्व थी, जो निवासस्थान के मध्य में थीं। इस नींव पर, इस्राएली लोगों को शैतान से अलग होने की चालीस के विधान की व्यवस्था के लिए एक बार फिर से प्रयास करने के लिए अनुमति दी गई थी। उन्हें मूसा का, जिसने अभी तक निवासस्थान को सम्मानित किया था, आज्ञाकारी बनकर, अपने तीसरे प्रयास में निवासस्थान की नींव को क्षतिपूर्ति के माध्यम से पुनः स्थापित करना था। इसे पूरा करने के लिए उन्हें कनान देश में चालीस दिन जासूसी करने का मिशन मिला था।

परमेश्वर ने मूसा से इस्राएलियों के बारह गोत्रों में से प्रति गोत्र में से एक-एक प्रधान पुरुष चुनवाए और उन्हें कनान देश में चालीस दिन जासूसी करने के लिए भेजा। (गिनती १३:१,२५) जब वे वापस आए, तो यहोशू और कालेब के सिवा सब गुप्तचरों ने अविश्वसनीय संदेश दिया: परन्तु उस देश के निवासी बलवान हैं और उनके नगर गढ़ वाले हैं और बहुत बड़े हैं, और फिर हमने अनाकवंशियों को भी देखा। और उन्होंने इस्राएलियों के सामने उस देश की जिसका भेद उन्होंने लिया था यह कह कर निंदा भी की, वह देश जिसका भेद लेने के लिए हम गए थे ऐसा है, जो अपने निवासियों को निगल जाता है। और जितने पुरुष हमने देखे हैं वह सब के सब बड़े डील डौल के हैं। फिर हमने नपीलों को अर्थात नपीली जाति वाले अनाकवंशियों को देखा और हम अपनी दृष्टि में उन के सामने टिड्डे के समान दिखाई पड़ते थे और ऐसे ही उनकी दृष्टि में मालूम पड़ते थे। गिनती १३:२८, ३२-३३ वे इस निष्कर्ष पर पहुँचे कि वे कनान के गढ़ वाले नगरों पर कब्ज़ा नहीं कर सकते या उन लोगों को पराजित नहीं कर सकते। यह संदेश सुनकर इस्राएली लोग मूसा के विरोध में कुड़कुड़ाने लगे। उन्होंने किसी और को अपना प्रधान बना लेना चाहा जो उन्हें मिस्र वापस ले जाए।

केवल यहोशू और कालेब ने लोगों से कहा कि मत डरो, परन्तु कनानियों पर परमेश्वर के आदेश के अनुसार हमला करो: केवल इतना करो कि तुम यहोवा के विरुद्ध बलवा न करो, और न उस देश के लोगों से डरो, क्योंकि वे हमारी रोटी ठहरेंग, छाया उन पर से हट गई है, और यहोवा हमारे संग है, उनसे न डरो। गिनती १४:९ इस्राएलियों ने यह प्रोत्साहन स्वीकार नहीं किया और यहोशु और कालेब पर पथराव करने की कोशिश की। उस समय परमेश्वर की महिमा सब लोगों पर प्रगट हुई, और परमेश्वर ने मूसा से कहा: वे लोग कब तक मेरा तिरस्कार करते रहेंगे? और मेरे सब आश्चर्यकर्म देखने पर भी कब तक मुझ पर विश्वास नहीं करेंगे? गिनती १४:११ परन्तु तुम्हारे बालबच्चे, जिनके विषय में तुमने कहा कि वे लूट में चले जाएंगे, उनको मैं उस देश में पहुँचा दुँगा, और वे उस देश को जान लेंगे जिसको तुमने तुच्छ जाना है। परन्तु तुम लोगों के शव इसी जंगल में पड़े रहेंगे। और जब तक तुम्हारे शव जंगल में न गल जाएं तब तक अर्थात चालीस वर्ष तक तुम्हारे बच्चे जंगल में तुम्हारे व्यभिचार का फल भोगते हुए चरवाही करते रहेंगे। जितने दिन तुम उस देश का भेद लेते रहे अर्थात चालीस दिन, उनकी गिनती के अनुसार, दिन पीछे एक वर्ष, अर्थात चालीस वर्ष तक तुम अपने अधर्म का दण्ड उठाए रहोगे, तब तुम जान लोगे कि मेरा विरोध क्या है। गिनती १४:३१-३४

उनके विश्वास की कमी के फलस्वरूप, निवासस्थान की तीसरी नींव भी विफल हो गई। उनकी इक्कीस महीनों की कार्यवाही बढ़ कर चालीस वर्ष की हो गई।

२.२.२.४ कानन की प्राप्ति के लिए दूसरी राष्ट्रीय कार्यवाही की विफलता

इस्राएली लोगों की अविश्वसनीयता के कारण, निवासस्थान के लिए नींव के कार्य में शैतान ने तीन बार धावा किया। इस वजह से पतित प्रवृत्ति निकालने की राष्ट्रीय क्षतिपूर्ति शर्त पूरी नहीं हो पाई, और कनान की प्राप्ति की दूसरी राष्ट्रीय कार्यवाही के लिए वास्तविक नींव नहीं डाली गई। फलस्वरूप, कनान की प्राप्ति की दूसरी सम्पूर्ण राष्ट्रीय कार्यवाही निष्फल हो गई। परमेश्वर की दैवी योजना, तीसरी राष्ट्रीय कार्यवाही के लिए प्रवर्धित हो गई।

२.२.३ कानन की प्राप्ति के लिए तीसरी राष्ट्रीय कार्यवाही

२.२.३.१ विश्वास की नींव

क्योंकि इस्राएली लोग विश्वास हीन गुप्तचरों का बयान सुनकर डर गए, कनान की प्राप्ति की दूसरी राष्ट्रीय कार्यवाही विफल हो गई। विश्वास की नींव बहाल करने के लिए मूसा ने जो चालीस वर्ष मिद्यान के जंगलों में बिताए थे वे शैतान के दावे में चले गए। देश की जासूसी के मिशन में विफल होने के फलस्वरूप, लोगों को चालीस वर्ष जंगल में भटकना पड़ा, जासूसी के मिशन के चालीस दिन के प्रत्येक दिन के लिए एक वर्ष, जब तक वे लौट कर कादेश-बरनिया नहीं आ गए। मूसा के लिए, यह चालीस वर्ष की अवधि शैतान से अलग होने के लिए थी, जिसने पिछली विश्वास की नींव पर दावा कर लिया था, और तीसरी कार्यवाही के लिए क्षतिपूर्ति द्वारा विश्वास की नींव पुनःस्थापित करने के लिए थी। मूसा ने पूरे चालीस वर्ष जंगल में भटकते समय विश्वास और वफादारी के साथ निवासस्थान का सम्मान किया। जब तक वह कादेश-बरनिया में वापस लौटा उसने कनान की प्राप्ति की तीसरी राष्ट्रीय कार्यवाही के लिए विश्वास की नींव पूरी कर ली थी। तदनुसार, उसने वास्तविक नींव के लिए हाबिल का स्थान भी सुरक्षित कर लिया था।

२.२.३.२ वास्तविक नींव

दूसरी कार्यवाही के लिए वास्तविक नींव विफल हो गई, क्योंकि लोगों के लगातार अविश्वास के कारण शैतान ने निवासस्थान की नींव विकृत कर दी थी। परन्तु, मूसा के निवासस्थान के प्रति निरंतर धर्मनिष्ठा के कारण कम से कम विश्वास की नींव सुरक्षित रही। यदि, इस नींव पर, इस्राएली लोग जंगल में भटकते समय चालीस वर्ष तक वफादारी के साथ मूसा का अनुसरण करते और इस तरह वे शैतान से अलग होने का आधार स्थापित कर लेते, तो वे निवासस्थान के लिए वास्तविक नींव खड़ी करने में सफल हो जाते और निवासस्थान की नींव स्थापित करने का कार्य पूरा कर लेते। यदि उन्होंने मूसा का आदर किया होता और विश्वास के साथ कनान में प्रवेश किया होता, तो कनान की प्राप्ति के लिए तीसरी राष्ट्रीय कार्यवाही के लिए वास्तविक नींव डालने का कार्य पूर्ण कर लेते।

मूसा के लिए, जंगल में चालीस वर्ष भटकने की अवधि तीसरी राष्ट्रीय कार्यवाही में विश्वास की नींव स्थापित करने के लिए आपेक्षित थी। इज़राएलियों के लिए, इस अवधि का लक्ष्य व्यवस्था को कार्याविन्त करने के लिए तीसरी कार्यवाही शुरू करना था। यह उन्हें निवासस्थान की नींव स्थापित करके करना था, इस तरह वे अनुग्रह की उस दशा में लौट सकते थे, जिसका लाभ उन्होंने दूसरी कार्यवाही में उठाया था जब मूसा के निर्देशन में पहली बार उन्होंने निवासस्थान बनाया था।

२.२.३.२.१ मूसा पर केन्द्रित वास्तविक नींव

दूसरी कार्यवाही के लिए पट्टियाँ, निवासस्थान, और वाचा का संदूक, केवल इसलिए आवश्यक हो गए क्योंकि इज़राएलियों ने जंगल में विश्वास खो दिया था। लाल सागर को पार करने के तुरन्त बाद वे वह तीन चिह्न भूल गए जो परमेश्वर ने उन्हें व्यवस्था शुरू करने पर दिए थे। इसे क्षतिपूर्ति द्वारा बहाल करने के लिए परमेश्वर ने चालीस दिन की अवधि में, जब मूसा पर्वत पर था, लोगों की परीक्षा की। तब उसने उन्हें दैवी उपकार के तीन प्रत्यक्षीकरण प्रदान किए: पत्थर की पट्टियाँ, वाचा का संदूक और निवासस्थान। इसके अतिरिक्त परमेश्वर ने उन्हें दस विपत्तियों का चिह्न दिया, जो हारान में लाबान का याकूब के साथ दस बार छल के बदले में था। यह सब देखने के बावजूद भी जब इस्राएली लोगों ने विश्वास खो दिया तो परमेश्वर ने दस विपत्तियों को क्षतिपूर्ति द्वारा बहाल करने की कोशिश में उन्हें दस आज्ञाएं दीं।

यदि इस्राएलियों ने इन तीन दैवी उपकारों के प्रत्यक्षीकरण को मान देकर और दस आज्ञाओं का पालन करके अपना विश्वास नवीकृत किया होता, तो उन्होंने अनुग्रह की उस दशा को फिर से प्राप्त कर लिया होता जिसका लाभ उन्होंने मिस्र छोड़ने के समय चमत्कार के कार्यों की शक्ति के अंतर्गत उठाया था। तदनुसार, इस्राएली लोग तीसरी कार्यवाही की चालीस-वर्षीय क्षतिपूर्ति की अवधि को जंगल में शुरू से अंत तक मूसा में विश्वास बनाए रख कर उसकी आज्ञा का पालन करके पूरी कर लेते। कादेश-बरनिया में वापस लौटने के बाद उन्हें चाहिए था कि वह निवासस्थान की नींव पर मूसा के साथ खड़े रहकर पट्टियों, निवासस्थान और वाचा के संदूक को उत्कृष्ट करते। यदि उन्होंने ऐसा किया होता, तो वे उस स्थिति में खड़े होते जिसका लाभ उन्होंने, व्यवस्था के पूरे होने पर दूसरी कार्यवाही के शुरू होने के समय उठाया था, जब परमेश्वर ने मिस्रियों को तीन चिह्नों और दस विपत्तियों के साथ मारा था।

पट्टियाँ, वाचा के संदूक का छोटा प्रतिरूप थीं; वाचा का संदूक निवासस्थान का छोटा प्रतिरूप था; अतः, पट्टियाँ निवासस्थान का छोटा प्रतिरूप हुईं। इस तरह, वाचा का संदूक और निवासस्थान, पट्टियों या पट्टियों का आधार चट्टान के द्वारा प्रदर्शित किया जा सकता है। इसलिए, कनान की प्राप्ति के लिए तीसरी राष्ट्रीय कार्यवाही चट्टान पर आधारित व्यवस्था के पूरे होने पर कादेश-बरनिया से शुरू होनी थी। इसके पश्चात, यदि इस्राएलियों ने विश्वास और भक्ति के साथ निवासस्थान का सम्मान किया होता और मूसा के पीछे चल कर कनान में गए होते, तो उन्होंने पतित प्रवृत्ति निकालने की क्षतिपूर्ति की शर्त पूरी कर ली होती, जो तीसरी राष्ट्रीय कार्यवाही में वास्तविक नींव डालने के लिये आवश्यक थी।

परमेश्वर ने किस अभिप्राय से चट्टान के आधार पर व्यवस्था का आरंभ किया था? इस्राएली लोग जंगल में चालीस वर्ष घूमने के दौरान फिर से उलाहना और अविश्वास में पड़ गए। उनको बचाने के लिए, परमेश्वर ने मूसा को आज्ञा दी कि वह अपनी लाठी चट्टान पर मारे ताकि उसमें से पानी निकले और लोगों को पीने के लिए दे। (गिनती २०:४-५,८)

मूसा को चट्टान पर केवल एक बार ही लाठी मारनी चाहिए थी। तब इस्राएली लोगों को चकित होकर उसके साथ एक हो जाना चाहिए था, इस प्रकार वे उसके साथ निवासस्थान की नींव पर खड़े होते। इस प्रकार, वे चट्टान पर आधारित व्यवस्था के आरंभ को पूरा कर लेते।

परंतु, जब मूसा ने लोगों को अपने विरोध में उलाहना देते हुए कुड़कुड़ाते सुना कि उनको पीने के लिए पानी नहीं मिला, यह सुनकर वह क्रोध में आकर अनियंत्रित हो गया और चट्टान को दो बार मार दिया। तब परमेश्वर ने उससे कहा: “तूने मुझ पर विश्वास नहीं किया, और मुझे इस्राएलियों की दृष्टि में पवित्र नहीं ठहराया इस लिये तू इस मण्डली को उस देश में पहुँचाने नहीं पाएगा, जो देश मैंने उन्हें दिया है। गिनती २०:१२

उसने चट्टान को दो बार मारा जब कि उसे एक ही बार मारना चाहिए था, ऐसा करके मूसा ने चट्टान पर आधारित व्यवस्था के आरंभ को अवमूल्यन किया। फलस्वरूप, उसे प्रतिज्ञा के देश में प्रवेश करने की अनुमति नहीं मिली। उसके जीवन के अंत में वह केवल दूर से ही उसे देख सका। (गिनती २७:१२-१४)

आइए हम यह जाँच करें कि मूसा को क्यों चट्टान को एक ही बार मारना चाहिए था, और दो बार मारना क्यों पाप गिना गया।

चट्टान यीशु मसीह का प्रतीक है। (१कुरिंथियों १०:४, प्रकाशितवाक्य २:१७) चूँकि मसीह जीवन के वृक्ष के रूप में आया, (प्रकाशितवाक्य २२:१४, प्रति संदर्भ १.१.१) इसलिए चट्टान भी जीवन के वृक्ष के रूप में देखी जा सकती है। जीवन का वृक्ष, अदन की वाटिका में पूर्ण आदम का प्रतीक भी है; इस प्रकार, चट्टान आदम की पूर्णता का प्रतीकत्व करती है।

अदन की वाटिका में, आदम को परिपक्व होकर चट्टान के आदर्श को प्रदर्शित बनना चाहिए था। परन्तु जब शैतान ने उस पर वार किया और उसे पतित कर दिया, तब आदम जीवन का वह वृक्ष या चट्टान नहीं बन सका जो उसके वंश को अनंत जीवन का पानी प्रदान कर सके। इसलिए, पानी रहित चट्टान, जिसे मूसा ने पहली बार मारा, पतित आदम का प्रतीक है। शैतान का आदम को जीवन का पानी देने वाली चट्टान बनने से रोकने और उस पर वार करने की इस करतूत का दण्ड देने के लिए परमेश्वर चाहता था कि मूसा चट्टान को एक ही बार मारे। जब उसने चट्टान को एक बार मारा और पानी निकल गया, तो मूसा ने आदम को पानी देने वाली चट्टान के रूप में पुनःस्थापित करने के लिए क्षतिपूर्ति की शर्त पूरी की।

एक बार वार की गई चट्टान यीशु का प्रतीक है, जो मानवता को जीवन का पानी देने के लिए आने वाला था। इसलिए यीशु ने कहा: “जो कोई उस जल में से पीएगा जो मैं उसे दुँगा वह फिर अनन्तकाल तक प्यासा न होगा, वरन् जो जल मैं उसे दुँगा वह उसमें एक सोता बन जाएगा जो अनंत जीवन के लिए उमड़ता रहेगा।” यूहन्ना ४:१४

इस प्रकार, परमेश्वर का इरादा था कि क्षतिपूर्ति शर्त के रूप में मूसा चट्टान को एक ही बार मारे, ताकि पतित आदम का पुनरुद्धार, दूसरे पूर्ण आदम—यीशु के व्यक्तित्व में हो सके। परन्तु, मूसा ने चट्टान को पहली बार मारने के बाद, जब उसमें से पानी निकल चुका था, दूसरी बार मारा, यह यीशु पर आघात होने की संभावना को प्रगट होता है। दूसरे शब्दों में, इज़राएलियों के अविश्वास के कारण मूसा का क्रोध में आकर चट्टान को दो बार मारने का कर्म यह शर्त खड़ी करता है कि जब यीशु, जो चट्टान की पूर्ति है, आएगा, यदि यहूदी लोगों ने उस पर विश्वास नहीं किया, तो यीशु का सामना करने के लिए शैतान के पास आधार बनता है। इस कारण, मूसा का यह कर्म पाप गिना गया।

यद्यपि, मूसा का पट्टियों को तोड़ना पुनःस्थापित किया जा सकता था, परन्तु चट्टान को दूसरी बार मारने की ग़लती पुनःस्थापित नहीं की जा सकती थी। ऐसा क्यों?

पुनरुद्धार की दैवी योजना के संदर्भ से, पत्थर की पट्टियाँ और चट्टान, बाह्य और आंतरिक संबंध से जुड़े थे। पत्थर की पट्टियों पर दस आज्ञाएं खुदी हुई थीं, वह मूसा के कानून का मर्म थीं और पुराने नियम का केन्द्र थीं। इस्राएली लोग पुराने नियम के युग में उपलब्ध उद्धार, इन पट्टियों पर लिखे आदर्शों को कायम रखने से प्राप्त कर सकते थे। इस मामले में, पत्थर की पट्टियाँ आने वाले यीशु का बाह्य चित्रण था।

दूसरी ओर, चट्टान, न केवल मसीह ही का प्रतीक हैं, पर पत्थर की पट्टियों के मूल तत्व के रूप में, वह परमेश्वर का भी प्रतीकत्व करती है, जो मसीह का आदि कारण है। पत्थर की पट्टियाँ बाह्य थीं; चट्टान आंतरिक थी। यदि हम पट्टियों को शरीर की उपमा दें, तो चट्टान मन के अनुरूप है; यदि हम पट्टियों को पवित्र स्थान की उपमा दें तो चट्टान परम पवित्र स्थान के अनुरूप है; यदि हम पट्टियों की तुलना पृथ्वी के साथ करते हैं तो चट्टान स्वर्ग के तुल्य है। संक्षिप्त में, मसीह के आंतरिक निरूपण के रूप में, चट्टान का पत्थर की पट्टियों से अधिक महत्व है।

मसीह के बाह्य निरूपण के रूप में, पत्थर की पट्टियाँ हारून का भी प्रतीकत्व करतीं हैं। हारून मूसा की हज़ूरी में यीशु का बाह्य प्रतिरूप था, जब कि मूसा परमेश्वर का प्रतिनिधि है। (निर्गमन ४:१६, ७:१) जब इस्राएलियों ने सोने का बछड़ा बनाने के लिये हारून पर ज़ोर दिया, (निर्गमन ३२:४) तो हारून स्वयं अविश्वस्त हो गया, यह पट्टियों के तोड़ने का कारण बना। फिर भी, हारून बचाया जा सकता था क्योंकि जब वह रपीदीम की चट्टान का पानी पीने की नींव पर खड़ा था, उसने पश्चाताप किया। (निर्गमन १७:६) जब उसने ऐसा किया, पत्थर की पट्टियाँ जो हारून का प्रतीक थीं, वह भी नए सिरे से फिर बनाई जा सकती थी और चट्टान के पानी की आंतरिक नींव के आधार पर पुनः स्थापित की जा सकती थीं। परन्तु, क्योंकि चट्टान—जो पट्टियों का मूल तत्व थी, न केवल यीशु ही का प्रतीक थी पर परमेश्वर का भी प्रतीक थी, जो उसका मूल है, इसलिए चट्टान को दूसरी बार मारना अकृत नहीं हो सकता।

चट्टान को दो बार मारने के क्या-क्या परिणाम हो सकते हैं? मूसा ने चट्टान को दो बार मारा क्योंकि वह लोगों के अविश्वास के कारण बेहद क्रोधित हो गया था। (भजन संहिता १०६:३२-३३) यह उसने शैतान के दबाव में आकर, यहाँ तक कि शैतान की ओर से किया। परिणामस्वरूप, चट्टान के आधार पर व्यवस्था को आरंभ करने का परमेश्वर का इरादा शैतान ने भ्रष्ट कर दिया।

यद्यपि, मूसा का चट्टान को दूसरी बार मारना बाह्य रूप से शैतानी कार्य था, फिर भी गहरे आंतरिक अर्थ में उसने लोगों को उसमें से निकला हुआ पानी पीने के लिए दिया और उनकी जान बचाई। यह बात, परमेश्वर की पहले की दी गई भविष्यवाणी (गिनती १४:२८-३४) कि बाहरी इस्राएली, जो मिस्र छोड़ने के समय वयस्क थे, यहोशू और कालेब के अतिरिक्त, वायदे के अनुसार कनान में प्रवेश नहीं कर सकते थे, पुनः पुष्टि करती है। मूसा भी, प्रतिज्ञा के देश में प्रवेश करने का अपना अभिलषित स्वप्न पूरा किए बिना मर जाएगा। (व्यवस्थाविवरण ३४:४-५) दूसरी ओर, आंतरिक इस्राएली, जो मिस्र से कूच करते समय बच्चे थे या वे जो जंगल यात्रा के दौरान पैदा हुए थे जब लोगों ने चट्टान का पानी पिया था और जिन्होंने निवासस्थान को सम्मान दिया था, वे यहोशू (गिनती ३२:११-१२) के नेतृत्व में, जो मूसा के स्थान पर खड़ा था, कनान में प्रवेश करेंगे। (गिनती २७:१८-२०)

चूँकि, मूसा के चट्टान को दो बार मारने से शैतान को दावा करने का अवसर मिला, तो हम यह अनुमान कर सकते हैं कि चट्टान से पानी नहीं निकलना चाहिए था। तो फिर उसमें से पानी निकलना कैसे संभव हुआ? मूसा ने पहले भी कनान की प्राप्ति के लिए दूसरी राष्ट्रीय कार्यवाही में रपीदीम में चट्टान से पानी निकाला था, (निर्गम १७:६) इस तरह चट्टान से पानी निकालने के लिए नींव खड़ी की गई थी। पत्थर की पट्टियाँ, निवासस्थान और वाचा का संदूक जिनका निर्माण इस नींव पर हुआ था, वह लोगों की अविश्वसनीयता के बावजूद तीसरी राष्ट्रीय कार्यवाही तक मूसा की अटल भक्ति के द्वारा स्थिर रहे। उसने निवासस्थान के लिए विश्वास की नींव दृढ़ता से कायम रखी, जो उसने अपने चालीस दिन के उपवास के दौरान खड़ी की थी। यद्यपि, मूसा का विश्वास क्षण भर के क्रोध के कारण हिल गया था फिर भी उसका हृदय परमेश्वर की ओर अपरिवर्ती रहा। इसके अतिरिक्त, यहोशू ने जासूसी के चालीस दिन के दौरान अपने पूर्ण विश्वास के साथ निवासस्थान के लिए नींव खड़ी की थी और उसने पट्टियाँ, निवासस्थान और वाचा के संदूक को उस समय से आगे लगातार उत्कृष्ट किया था। इसलिए, यहोशू पर केन्द्रित चट्टान से पानी निकालने की नींव, जो रपीदीम में स्थापित की गई थी, बरकरार रही।

संक्षेप में, यद्यपि चट्टान पर आधारित दूसरी व्यवस्था, जो मूसा के ऊपरी अविश्वसनीयता के काम के कारण बाह्य रूप से शैतान के दावे में चली गई, आंतरिक रूप से सुदृढ़ रही। मूसा और यहोशू के आंतरिक अटल विश्वास और भक्ति की प्रवृत्ति के कारण लोगों के लिए चट्टान से पानी निकला।

जब मूसा ने चट्टान को दूसरी बार मारा, तो वस्तुतः उसने शैतान के स्थान पर होकर मारा। इसलिए शैतान ने चट्टान हथिया ली थी। तदनुसार, यीशु के समय जब लोगों ने उसपर विश्वास नहीं किया, तो चट्टान की पूर्ति के रूप में, यीशु को चट्टान पर अधिकार प्राप्त करने के लिए व्यक्तिगत रूप से जंगल में जाना पड़ा। उसकी पहली परीक्षा के पीछे, जब शैतान ने उसे पत्थरों को रोटी बनाने के लिए उकसाया, यही कारण है।

इस्राएलियों के अविश्वास के कारण, मूसा को क्रोध आया और उसने चट्टान को दो बार मारा। इस स्थिति के कारण शैतान को मूसा के शरीर पर अधिकार प्राप्त हुआ, इस वजह से मूसा को प्रतिज्ञा के देश से बाहर मरना पड़ा। फिर भी, वह अपने अटल विश्वास के बल पर आत्मा में कनान में प्रवेश कर सका। यह पूर्वलक्षणना करता है कि यीशु, जब चट्टान की सच्ची अभिव्यक्ति के रूप में आएगा तो क्या होगा। यदि यहूदी लोगों ने विश्वास नहीं किया, तो यीशु का शरीर भी शैतान के आक्रमण के कारण दुःख उठाएगा, यहाँ तक कि सूली पर लटकाया जाएगा। वह कनान की प्राप्ति की विश्वव्यापी कार्यवाही पूरी तरह से बहाल करने से पहले ही मर जाएगा। फिर भी, वह पुनरुद्धार का आत्मिक भाग अपने पुनरुत्थान के द्वारा कार्याविन्त कर सकेगा।

इस घटना के तुरंत बाद, इस्राएली लोग रास्ते में फिर कुड़कुड़ाने लगे, और परमेश्वर ने तेज़ विषवाले सांप भेजे जिन्होंने बहुतों को डस कर मार डाला। जब उन्होंने पश्चाताप किया, तब परमेश्वर ने मूसा को काँसे का सांप बना कर खंबे पर लटकाने के लिए कहा, कि जो कोई उसे देखेगा बच जाएगा। (गिनती २१:६-९) तेज़ विष वाले सांप शैतान के प्रतीक थे (प्रकाशितवाक्य १२:९), प्राचीन सांप वह था जिसने हव्वा को पतित किया था; काँसे का सांप जो खंबे पर लटकाया गया था यीशु का प्रतीक था, जो स्वर्गीय सांप के रूप में आने वाला था।

यीशु के समय में क्या होने वाला है, यह पूर्वलक्षणना करता है, जैसा कि उसने कहा: “और जिस रीति से मूसा ने जंगल में सांप को ऊँचे पर चढ़ाया, उसी रीति से अवश्य है कि मनुष्य का पुत्र भी ऊँचे पर चढ़ाया जाए।” (यूहन्ना ३:१४) जब कि इस्राएलियों की बेवफाई के कारण परमेश्वर ने उन्हें शैतानी सांपों का शिकार बना दिया था, परंतु जब वे पछताए और अपना विश्वास ताज़ा किया तो उसने काँसे के सांप द्वारा उनकी जान भी बचाई। इसी तरह से, यीशु के समय, यदि लोग अविश्वास में पड़ेंगे, तो परमेश्वर को उन्हें शैतान के आक्रमण के लिए खुला छोड़ देना पड़ेगा, और मानवता को बचाने के लिए यीशु को सलीब पर स्वर्गीय सांप के समान लटकाना पड़ेगा। तब जब कोई भी पश्चाताप करेगा और क्रूस के द्वारा उद्धार पर विश्वास करेगा वह बचाया जाएगा। यथार्थ में, आत्मिक उद्धार की कार्यवाही शुरू करने के लिए यह तेज़ विषवाले सांपों की घटना यीशु को सूली पर चढ़ाए जाने का दूरवर्ती कारण था।

जब इस्राएली लोग अविश्वस्त हो गए और मूसा ने चट्टान को दो बार मारा, तो परमेश्वर ने यह घोषणा की कि मूसा को कनान देश में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। (गिनती २०:१२) यद्यपि, मूसा ने परमेश्वर से हताशापूर्ण प्रार्थना की और निवेदन किया कि उसे कनान में प्रवेश करने की अनुमति दी जाए, (व्यवस्थाविवरण ३:२५) परन्तु उसके लिए प्रवेश स्वीकार नहीं किया गया और उसकी मृत्यु सरहद के बाहर ही हो गई। उसकी मृत्यु के बाद, मोआब देश की घाटी में उसके शव का शवाधान किया गया, परन्तु उसकी कब्र का पता किसी को मालूम नहीं था। (व्यवस्थाविवरण ३४:६) यह भी यीशु के बारे में पूर्वलक्षणना करता है: कि यदि लोग उसे अस्वीकार करेंगे, तो उसे क्रूस पर चढ़ाया जाएगा। यद्यपि, वह इस दुर्भाग्य से बचने के लिए और स्वर्ग का राज्य स्थापित करने के लिए गिड़गिड़ा कर प्रार्थना करेगा—जैसा कि उसने वास्तव में गतसमनी के बाग में प्रार्थना की, “यह कटोरा मुझ से टल जाए”—परन्तु वह अपना लक्ष्य पूरा किए बिना ही मर जाएगा। इसके अतिरिक्त, उसकी मृत्यु के बाद उसकी देह का क्या हुआ किसी को मालूम नहीं होगा।

२.२.३.२.२ यहोशू पर केन्द्रित वास्तविक नींव

जब कादेश-बरनिया में मूसा ने चट्टान को दो बार मारा, कनान की यात्रा शुरू करने की व्यवस्था, जो चट्टान पर आधारित होनी थी, वह पूरी नहीं हो सकी। यद्यपि, शैतान ने बाह्य रूप से दावा कर लिया था, तथापि मूसा ने रपीदीम में चट्टान से पानी निकाल कर जो आंतरिक नींव डाली थी, वह बरकरार रही, और वह कादेश-बरनिया में चट्टान से लोगों के पीने के लिए पानी निकाल सका। आगे क्या होने वाला है यह एक उदाहरण बन गया। मिस्र में पैदा हुए बाह्य इस्राएली, जो जंगल में अविश्वस्त हो गए थे, यहोशु और कालेब को, जिन्होंने चालीस दिन उस देश की जासूसी करने के मिशन में दृढ़ विश्वास का प्रदर्शन किया था, छोड़ कर बाकी सब मर गए। (गिनती ३२:११-१२) आंतरिक इस्राएली लोग वे थे जो अगली पीढ़ी में जंगल में पैदा हुए और बड़े हुए थे, और जिन्होंने चट्टान का पानी पिया था और जिन्होंने निवासस्थान का आदर किया था, उन्होंने यहोशु के नेतृत्व में कनान देश में प्रवेश किया।

परमेश्वर ने मूसा को निर्दिष्ट किया कि वह यहोशु को अपने बदले में अगुवा ठहराए: तू नून के पुत्र यहोशू को लेकर उस पर हाथ रख; वह ऐसा पुरुष है जिसमें मेरा आत्मा बसा है, और उसको एलीआज़ार याजक के और सारी मण्डली के सामने खड़ा करके उसे आज्ञा दे, और अपनी महिमा में उसे कुछ दे, जिससे इस्राएलियों की सारी मण्डली उसकी माना करे। गिनती २७:१८-२०

जब लोग जासूसों की ख़बर सुन कर डर गए, तो मूसा के द्वारा निवासस्थान के लिए स्थापित की गई नींव पर केवल यहोशू और कालेब अपने विश्वास में कायम रहे। उन्होंने इस तरह पूर्ण विश्वास और वफादारी के साथ निवासस्थान की नींव स्थापित की और अंत तक उसको सम्मान दिया। यद्यपि, मूसा का विश्वास बाद में डांवांडोल हुआ, फिर भी पत्थर की पट्टियाँ, वाचा का संदूक और निवासस्थान, सब निवासस्थान की इस नींव पर जिसे यहोशू ने स्थापित की थी, बरकरार रहे। इसलिए, परमेश्वर ने व्यवस्था की कार्यवाही का काम नए सिरे से आरम्भ किया, इस बार चट्टान से निकले हुए पानी के आधार पर यहोशू को मूसा के स्थान पर बैठा कर और भीतरी इस्राएलियों को उसकी आज्ञा मनवा कर निवासस्थान की नींव पर उसके साथ खड़ा किया। इस आधार पर उनको कनान देश में प्रवेश करना था, जहाँ उनको पतित प्रवृत्ति निकालने के लिए क्षतिपूर्ति की शर्त पूरी करनी थी। इस प्रकार से, परमेश्वर का इरादा था कि वह तीसरी राष्ट्रीय कार्यवाही में यहोशू पर केन्द्रित वास्तविक नींव स्थापित करेगा। (व्यवस्थाविवरण ३:२८)

इसलिए परमेश्वर ने कहा, “वही (यहोशू) इन लोगों के आगे-आगे (कनान को) पार जाएगा, और जो देश तू (मूसा) देखेगा उसको वही उनका निज भाग करा देगा।” (व्यवस्थाविवरण ३:२८) और परमेश्वर ने यहोशू से भी कहा, “जैसे मैं मूसा के संग रहा वैसे ही तेरे संग भी रहूँगा; और न तो मैं तुझे धोखा दूँगा, और न तुझ को छोड़ूँगा। इसलिये हियाव बान्धकर दृढ़ हो जा; क्योंकि जिस देश के देने की शपथ मैं ने इन लोगों के पूर्वजों से खाई थी उसका अधिकारी तू इन्हें करेगा।” (यहोशू १:५-६)

जब मूसा ने मिद्यान के जंगल में चालीस वर्ष की अवधि यथेष्टतापूर्वक व्यतीत की, तब परमेश्वर मूसा के सामने प्रगट हुआ और उसको आदेश दिया कि वह इस्राएलियों को कनान देश में, जहाँ दूध और मधु की नदियाँ बहतीं हैं, ले जाने के लिए उनका नेतृत्व करे। (निर्गमन ३:८-१०) उसी प्रकार, जब यहोशू ने विश्वास और भक्ति के साथ चालीस वर्ष जंगल भटकने की अवधि पूरी की, तो परमेश्वर ने स्वयं उसे मूसा की जगह पर सेवा के लिए बुलाया, और आदेश दिया: मेरा दास मूसा मर गया है, इसलिए अब तू उठ, कमर बांध, और इस सारी प्रजा समेत यरदन के पार होकर उस देश को जा, जिसे मैं उनको अर्थात इस्राएलियों को देता हूँ।...जैसा मैं मूसा के संग रहा वैसे ही तेरे संग भी रहूँगा; और न तो मैं तुझे धोका दूँगा और न तुझे छोड़ूँगा। इसलिए हियाव बाँध कर दृढ़ हो जा, क्योंकि जिस देश के देने की शपथ मैंने इन लोगों के पूर्वजों से खाई थी, तू इन्हें उसका अधिकारी करेगा। यहोशू १:२, ५-६

परमेश्वर से यह आदेश मिलने के बाद, यहोशू ने लोगों के सारे सरदारों को बुलाया और उनको परमेश्वर का आदेश सुना दिया। (यहोशू १:१०) उन्होंने उत्तर दिया: जो कुछ तूने हमें करने की आज्ञा दी है वह हम करेंगे, और जहाँ कहीं तू हमें भजेगा वहाँ हम जाएंगे...कोई क्यों न हो जो तेरे विरुद्ध बलवा करे, और जितनी आज्ञाएं तू दे उनको न माने तो वह मार डाला जाएगा। यहोशू १:१६-१८ यहोशु का अनुगमन करने के लिए उन्होंने अपने जीवन की शपथ खाई। कनान की प्राप्ति के लिए मूसा के मिशन का उत्तराधिकारी बनने से यहोशू ने दूसरी आगमन के मसीह को पूर्वचित्रित किया, जो यीशु का अधूरा मिशन पूरा करने के लिए आएगा। जिस प्रकार यहोशू की कार्यवाही मूसा की कार्यवाही को क्षतिपूर्ति द्वारा बहाल करने लिए थी, दूसरे आगमन के दौर में मसीह को यीशु के आत्मिक पुनरुद्धार की कार्यवाही दोनों शारीरिक और आत्मिक तौर पर क्षतिपूर्ति द्वारा बहाल करनी चाहिए।

दूसरी राष्ट्रीय कार्यवाही में, मूसा ने कनान में बारह जासूस भेजे थे। (गिनती १३:१-२) दो जासूसों द्वारा डाली हुई हार्दिक नींव पर जिन्होंने अपना मिशन वफादारी से पूरा किया था, यहोशु ने दो जासूस यरीहो के आरक्षित नगर में भेजे। (यहोशू २:१) जब दोनों जासूस यरीहो से वापस आए तो उन्होंने खरी सूचना दी: “निःसंदेह यहोवा ने वह सारा देश हमारे हाथ कर दिया है, इसके अतिरिक्त हमारे कारण वहाँ के निवासी घबरा रहे हैं।” (यहोशु २:२४) दूसरी पीढ़ी के इस्राएलियों ने, जो जंगल में पले थे, जासूसों की बातों पर विश्वास किया, और इस विश्वास के द्वारा उन्होंने अपने माता-पिता के पापों का क्षतिपूर्ति द्वारा भुगतान किया, जिन्होंने चालीस दिन की देश की जासूसी का मिशन उचित रीति से नहीं निभाया था।

यहोशु के साथ, जो निवासस्थान की नींव पर खड़ा था, अपने जीवन की शपथ खाने से भीतरी इस्राएली उसके साथ इस नींव पर खड़े हो सकते हैं। चट्टान के पानी के आधार पर व्यवस्था के प्रारंभ को पुनः स्थापित करने से वे वह स्थान प्राप्त कर सके जिस स्थान पर मूसा के नेतृत्व में उनके माता-पिता ने मिस्र से कूच करते समय व्यवस्था को आरम्भ करने के लिए भाग लिया था, जब परमेश्वर ने तीन चिह्न और दस विपत्तियाँ के द्वारा उनके लिए काम किया था। जिस प्रकार मूसा के नेतृत्व में इस्राएलियों ने लाल सागर पार करने से पहले तैयारी की तीन दिन की अवधि समाप्त की थी, यहोशु के नेतृत्व में इस्राएलियों ने यरदन नदी को पार करने से पहले तीन दिन की अवधि समाप्त की। (यहोशु ३:२)

दूसरी राष्ट्रीय कार्यवाही में, तीन दिन की अवधि समाप्त होने के बाद, इस्राएली लोगों ने बादल के स्तंभ और आग के स्तंभ की अगुआई में लाल सागर पार किया। उसी तरह, जब इस्राएलियों ने यहोशू की अगुआई में तीन दिन की अवधि समाप्त कर ली थी, तो वाचा का संदूक उन्हें यरदन नदी तक लाया। (यहोशु ३:३,६) पट्टियाँ जो वाचा के संदूक में रखी हुई थीं, बादल और आग के स्तंभ दोनों यीशु और उसकी होने वाली दुलहन के प्रतीक थे।

मूसा ने अपनी लाठी रास्ता दिखाने और लाल सागर को दो भागों में विभाजित करने के लिए उपयोग की। उसी तरह, यहोशु ने वाचा का संदूक लोगों के सामने मार्गदर्शन के लिए रखा। जब वाचा का संदूक उठाए हुए याजकों ने यरदन नदी में प्रवेश किया, उसका पानी दो भागों में बट गया, और वाचा के संदूक के पीछे नदी के तले पर लोगों के चलने के लिए के लिए रास्ता खुल गया। (यहोशु ३:१६-१७) मूसा की लाठी यीशु का प्रतीक थी; उसी तरह, वाचा का संदूक जिसमें पत्थर की पट्टियाँ रखी हुई थीं, मन्ना और हारून की लाठी, यीशु और उसकी होने वाली दुलहन का प्रतीक थीं। इसलिए, वाचा के संदूक के सामने यरदन नदी का दो भागों में विभाजित किया जाना, जिसके कारण इस्राएली लोग सुरक्षित कनान देश में प्रवेश हुए, पूर्वलक्षणना करता है कि यीशु और उसकी दुलहन की उपस्थित में क्या होने वाला है: पतित मानवता, जो पानी का प्रतीक है, (प्रकाशितवाक्य १७:१५) सदाचारी और दुष्टों के बीच विभाजित हो जाएंगे और न्याय का सामना करेंगे। फिर सभी वफादार विश्वासी विश्वव्यापी स्तर पर कनान को बहाल करेंगे।

यरदन नदी पर पहुँचकर, परमेश्वर ने यहोशु से कहा, प्रजा में से बारह पुरुष चुनकर यह आज्ञा दे, तुम यरदन के बीच में जहाँ याजकों ने पांव धरे थे वहाँ से बारह पत्थर उठाकर अपने साथ पार ले चलो, और जहाँ आज की रात पड़ाव होगा वहीं उनको रख देना। यहोशु ४:२-३ लोगों ने ऐसा ही किया: पहले महीने के दसवें दिन को प्रजा के लोगों ने यरदन में से निकल कर यरीहो की पूर्वी सीमा पर गिलगाल में अपने डेरे डाले, और जो बारह पत्थर यरदन में से निकाले गए थे, उनको यहोशु ने गिलगाल में खड़े कर दिए। यहोशु ४:१९-२०

यह क्या पूर्वलक्षणना करता है? जैसे कि पहले यह चर्चा की गई है कि चट्टान यीशु का प्रतीक है। तदनुसार, जब बारह प्रधान, जो बारह गोत्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं, जब यरदन नदी का पानी वाचा के संदूक के द्वारा विभाजित हुआ था, उसके बीच में से बारह पत्थर लेकर चले थे, यह पूर्वलक्षणना करता है कि यीशु के बारह चेलों को, जो बारह गोत्रों को दर्शाते हैं, उसके आने पर क्या करना चाहिए: जहाँ कहीं उस का वचन इस पतित संसार में भले और बुरे को विभाजित करके न्याय करता है, हर जगह उन्हें यीशु का समर्थन करना चाहिए।

उन्होंने बारह पत्थर लिए और कनान देश में गिलगाल के पड़ाव में खड़े कर दिए, यहोशु ने कहा, “इसलिए कि पृथ्वी के सब लोग जान लें कि यहोवा का हाथ बलवन्त है, और तुम हमेशा अपने परमेश्वर यहोवा का भय मानते रहो।” (यहोशु ४:२४) यह पूर्वलक्षणना करता है कि यीशु के बारह चेलों को भी एक मत होना चाहिए; तब ही वे विश्वव्यापी कनान का पुनरुद्धार पूरा कर सकेंगे, ताकि संसार भर में लोग परमेश्वर की शक्ति की निरंतर प्रशंसा करते रहें।

जिस प्रकार, याकूब ने जहाँ कहीं भी वह गया पत्थर की वेदी बनाई, उसी तरह याकूब के बारह पुत्रों के वंश के बारह गोत्रों के प्रतिनिधियों ने परमेश्वर की महिमा के लिए बारह पत्थर इकट्ठे करके एक वेदी बनाई। उन्हें अंततः मंदिर बनाना था। यह पूर्वलक्षणना करता है कि यीशु के बारह चेलों को एक होकर यीशु को मंदिर के रूप में मान देना चाहिए था। इसी वजह से, जब यीशु के चेले एक जुट नहीं हो रहे थे, यीशु ने कहा, “इस मंदिर को ढा दो, और मैं तीन दिन में इसे खड़ा कर दुँगा।” (यूहन्ना २:१९) वास्तव में बारह चेले एक साथ संगठित नहीं हो सके, और उनमें से एक, यहूदा इस्करियोती ने तो यीशु को उसके दुश्मनों के हाथ बेच डाला था। यीशु के सूली पर चढ़ाए जाने के बाद ही, और उसके पुनरुत्थान के तीन दिन बाद, वह अपने बिखरे हुए चेलों को वापस एक साथ कर सका। तब चेलों ने पुनर्जीवित यीशु को आत्मिक मंदिर के रूप में मान्यता दी। उसके दूसरे आगमन पर ही उसके अनुयाई उसकी सेवा साक्षात् मंदिर के रूप में कर सकेंगे।

इस्राएली लोग जब मिस्र से कूच करके कनान के देश के लिए रवाना हुए, उन्होंने पहले महीने के चौधवें दिन फसह का पर्व मनाया। (निर्गमन १२:१७-१८) उसी तरह यहोशू के नेतृत्व में इस्राएलियों ने भी, जिन्होंने गिलगाल में पड़ाव डाला था, उस वर्ष के पहले महीने के चौधवें दिन फसह का पर्व मनाया। उसके बाद वे यरीहो के नगर की ओर रवाना हुए। जब वे वहाँ की भूमि की उपज पर निर्भर रहने लगे, तो परमेश्वर ने मन्ना, जो वह उन्हें चालीस वर्ष से देता आया था, देना बन्द कर दी। उस समय से उन्हें अपने पसीने की मेहनत करके अपनी जीविका कमानी थी। इसके अतिरिक्त, जब तक उन्होंने शैतान के कब्ज़े के आख़िरी शहर का अंत नहीं कर डाला, तब तक उन्हें अपना उत्तरदायित्व भरसक प्रयत्न से पूरा करना था। जैसे ही वे यरीहो के पास पहुँचे, परमेश्वर के आदेशानुसार इस्राएलियों ने चालीस हज़ार सैनिक आगे कर दिए, जबकि याजकों ने, जो सैनिकों के पीछे चल रहे थे, सात तुरहियाँ फूँक कर बजाईं। उनके पीछे लेवी याजक वाचा का संदूक लिए हुए चले, और बाकी सारी सेना पीछे चल रही थी।

इस्राएली इस क्रम से गढ़ वाले नगर के चारों ओर दिन में एक बार छः दिन तक घूमें, परन्तु इससे नगर पर कोई असर नहीं पड़ा। धैर्य और आज्ञाकारिता के साथ लोग, सृष्टि के छः दिन जो शैतान के कब्ज़े में चले गए थे, बहाल कर रहे थे। जब उन्होंने वफादारी से छः दिन झेले, सातवें दिन सात याजकों ने तुरही बजाते हुए सात बार नगर की दीवारों के चारों ओर चक्कर लगाए, और यहोशू ने लोगों से कहा “जयजयकार करो, क्योंकि यहोवा ने यह नगर तुम्हें दे दिया है।” (यहोशु ६:१६) लोगों ने ज़ोर से चिल्लाया और नगर की दीवारें नीचे गिर गईं।

यरीहो की विजय (यहोशु ६) पूर्वलक्षणना करती है कि मसीह की शक्ति और उसके अनुयाइयों के कामों से, स्वर्ग और पृथ्वी के बीच के शैतानी नाके टूट जाएंगे। एक बार गिराए जाने के बाद यह दीवार फिर कभी नहीं बनेगी। यहोशू ने इस प्रकार घोषणा की: “जो मनुष्य उठकर इस नगर यरीहो को फिर से बनाए वह यहोवा की ओर से शापित हो। जब वह उसकी नींव डालेगा तब उस का जेठा पुत्र मरेगा, और जब वह उसके फाटक लगवाएगा तब उसका छोटा पुत्र मरेगा” यहोशु ६:२६

यहोशु ने तब शत्रु पर भयंकर शक्ति के साथ आक्रमण किया। उसने सब मिलाकर इकत्तीस राजाओं को परास्त किया। (यहोशु १२:९-२४) यह पूर्वलक्षणना करता है कि मसीह पृथ्वी पर स्वर्ग का संयुक्त राज्य स्थापित करने के लिए राजाओं का राजा बन कर आएगा, और अन्य जाति के राजाओं का पूर्ण समर्पण करवाएगा और उनके लोगों के दिलों को जीतेगा।

२.२.३.३ मसीह के लिये नींव

हमने यह सीखा है कि जब इस्राएली लोग देश की जासूसी के चालीस दिन का मिशन पूरा नहीं कर सके, जो उन्हें शैतान से अलग होने के लिए शर्त के रूप में दिया गया था, वे कनान की प्राप्ति के लिए दूसरी राष्ट्रीय कार्यवाही में विफल हुए। तीसरी राष्ट्रीय कार्यवाही में इस विफलता के लिए उन्हें क्षतिपूर्ति के भुगतान के रूप में चालीस वर्ष तक जंगल में भटकना पड़ा।

इस दौरान मूसा ने तीसरी कार्यवाही के लिए विश्वास की नींव डाली, अब निवासस्थान की इस नींव पर इस्राएली खड़े थे। तो भी, लोगों की अविश्वसनीयता और मूसा का चट्टान को दो बार मारने के कारण शैतान ने यह दो नींव भ्रष्ट कर दीं। फलस्वरूप, यहोशु और कालेब के सिवा पुरानी पीढ़ी के सारे इस्राएली जंगल में मर गए। केवल यहोशु और कालेब ने दूसरी कार्यवाही में विश्वास की नींव और निवासस्थान की नींव पर, जो मूसा ने स्थापित की थी, खड़े होकर वफादारी के साथ चालीस दिन का जासूसी का मिशन पूरा किया। फलस्वरूप, उन्होंने निवासस्थान के लिए नींव स्थापित कर ली। दूसरी पीढ़ी के इस्राएलियों ने यहोशू के नेतृत्व में, जो अब मूसा के स्थान पर था, पूरे विश्वास के साथ वाचा का संदूक उठाए हुए यरदन नदी पार की। तब, गढ़ वाले नगर यरीहो पर विजय पाकर उन्होंने प्रतिज्ञा के देश कनान में प्रवेश किया।

इस विजय के आधार पर तीसरी राष्ट्रीय कार्यवाही में उन्होंने वास्तविक नींव डाली और इस कार्यवाही में, हालांकि, बिना राजसत्ता की प्रजा के रूप में, मसीह की नींव स्थापित की। अब्राहम के दिनों में मसीह के लिए पारिवारिक नींव स्थापित हो चुकी थी। उसके वंश को मिस्र में दास के रूप में चार सौ वर्ष क्षतिपूर्ति की अवधि व्यतीत करनी पड़ी, तभी वे कनान में प्रवेश करके वहाँ मसीह के लिए राष्ट्रीय नींव पूरी कर सके।

यह करने के लिए केवल कनान में घुसना और उसपर विजय प्राप्त करना ही काफी नहीं था। जैसा कि पहले ब्योरे में यह चर्चा की गई है, (प्रति-संदर्भ—नींव ३.३) पतित लोगों ने पहले ही मिस्र जैसे शक्तिशाली राष्ट्र स्थापित कर लिए थे, जो शैतानी शासकों द्वारा चलाए जाते थे और परमेश्वर के पुनरुद्धार की दैवी योजना का विरोध करते थे। इसलिए, यद्यपि यहोशू के नेतृत्व में मसीह के लिए राष्ट्रीय नींव स्थापित हो गई थी, फिर भी यह आवश्यक था कि एक अधिपति राज्य स्थापित किया जाए जहाँ से मसीह दुनिया के शैतानी देशों का सामना कर सके। परन्तु, नई पीढ़ी के इस्राएली भी कनान में प्रवेश करते ही अविश्वासी हो गए। इसलिए, परमेश्वर की दैवी योजना फिर से प्रवर्धित हो गई, और यीशु के आने तक अनेक बार बाधा का कारण बनी।

२.३ मूसा की कार्यवाही से सीखे गए कुछ पाठ

संपूर्ण इतिहास में धार्मिक लोगों ने मूसा के बारे में बाईबल में पढ़ा और सोचा कि यह केवल मूसा के जीवन की कथा और इस्राएलियों के इतिहास का अभिलेख है। कोई भी वस्तुतः यह नहीं समझ सका कि इन विवरणों से परमेश्वर का इरादा पुनरुद्धार की एक विशेष योजना को प्रदर्शित करना था। यीशु ने तो केवल संकेत भर किया, और यह कहा, “पुत्र अपने आप कुछ नहीं कर सकता, केवल वह जो पिता को करते देखता है, क्योंकि जिन-जिन कामों को वह करता है उन्हें पुत्र भी उसी रीति से करता है।” (यूहन्ना ५:१९) वह मूसा की कार्यवाही के सच्चे महत्व को प्रकाशित किए बिना ही चल बसा। (यूहन्ना १६:१२)

इन पन्नों पर हमने यह प्रदर्शित किया है कि मूसा पुनरुद्धार की दैवी योजना के लिए किस प्रकार उदाहरण बनकर आदर्श पथ पर चला। इस संभाग और अगले संभाग के बीच तुलना करके पाठकों को यह स्पष्ट हो जाएगा कि परमेश्वर ने मूसा की कार्यवाही के द्वारा पहले से यह दिखाया कि यीशु को किस पथ पर चलना होगा। तथापि, केवल मूसा पर केन्द्रित दैवी योजना के पठन के द्वारा भी हम इस निष्कर्ष पर पहुँचे बिना नहीं रह सकते कि परमेश्वर का अस्तित्व है, और कि वह एक पूर्ण उद्देश्य को संपन्न करने के लिए मानव इतिहास का मार्ग दर्शन करता आ रहा है।

मूसा की कार्यवाही यह भी प्रमाणित करती है कि किसी के जीवन का यथार्थ परिणाम, उसके लिए परमेश्वर की पूर्वनिर्धारित योजना होने के बावजूद भी, उस व्यक्ति का अपने हिस्से की ज़िम्मेदारी पूरी करने या ना करने पर निर्भर होता है। परमेश्वर की पूर्वनिर्धारित इच्छा की प्राप्ति नहीं की जा सकती, यदि कोई व्यक्ति जिसे वह पूर्ति के लिए सौंपी गई हो अपने हिस्से की ज़िम्मेदारी पूरी नहीं करता। विशेष रूप से, परमेश्वर ने पहले से यह कहा था कि मूसा इस्राएलियों को दूध और मधु की भूमि, कनान, में ले जाएगा, और उसको यह करने का आदेश भी दिया था। तथापि, जब मूसा और लोगों ने अपनी ज़िम्मेवारी पूरी नहीं की तो पहली पीढ़ी के सारे लोग जंगल में मर गए, केवल यहोशु और कालेब ही ने कनान में प्रवेश किया।

इसके अतिरिक्त, मनुष्य की अपने हिस्से की ज़िम्मेदारी में परमेश्वर हस्तक्षेप नहीं करता, परन्तु केवल उनके कार्य के परिणाम के आधार पर निपटारा करता है। यद्यपि परमेश्वर अद्भुत चिह्नों और चमत्कारों के द्वारा लोगों का मार्ग दर्शन करता है, उसने उनके करतूतों में कभी हस्तक्षेप नहीं किया, जब मूसा पर्वत पर गया था और उन्होंने सोने के बछड़े की पूजा की और उसने मूसा को चट्टान को दो बार मारने से नहीं रोका। जब उन्होंने ऐसा किया, तो वे अपने हिस्से की ज़िम्मेदारी निभा रहे थे, जिसे पूरा करना केवल उन्हीं का काम था। हालाँकि, जब उन्होंने अपनी ज़िम्मेवारी को पूरा कर लिया या पूरा करने में विफल हुए, तो परमेश्वर ने उनके परिणाम ही को देखा और उसके अनुकूल उनको निपटारा दिया।

मूसा की कार्यवाही परमेश्वर की पूर्व नियत इच्छा की दृढ़ता को दर्शाता है। परमेश्वर अपनी इच्छा का पूरा होना सर्वथा पूर्वनिर्धारित करता है और उसे कार्याविन्त करने का प्रयास करता है जब तक वह पूरी न हो। इस प्रकार, जब मूसा अपनी ज़िम्मेवारी पूरी नहीं कर सका, तो परमेश्वर ने उसका उत्तराधिकारी ढूँढ लिया, यहोशु, और उसके द्वारा अपनी इच्छा पूरी करने के लिए दृढ़ता से उसके साथ काम किया। साधारणतः, जब कोई हाबिल के स्थान पर खड़ा है, जिसे परमेश्वर ने चुना हो, वह अपना दिया हुआ मिशन पूरा नहीं करता, तो अन्य कोई कैन के स्थान पर क्यों न हो, और जिसने पूर्ण भक्ति दिखाई हो, वह हाबिल वर्ग के व्यक्ति के बदले में नियुक्त किया जाएगा और उसके मिशन का उत्तराधिकारी बनेगा। यीशु ने एक ऐसी ही तुलनात्मक स्थिति का वर्णन किया है, जब उसने कहा, “यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले के दिनों से अब तक स्वर्ग के राज्य में बलपूर्वक प्रवेश होता रहा है और बलवान उसे छीन लेते हैं।” (मत्ती ११:१२, संदर्भ—मसीह २:३)

मूसा की कार्यवाही यह दर्शाती है कि किसी का मिशन जितना महान हो उसे उतने बड़े परीक्षण का सामना करना पड़ता है। क्योंकि हमारे पहले पूर्वज पतित हुए और उन्होंने परमेश्वर से मुंह मोड़ लिया था, इसलिए मुख्य व्यक्तियों को, जिन्हें विश्वास की नींव बहाल करनी होती है, ऐसे ही एक परीक्षण पर प्रबल होना पड़ता है कि जब परमेश्वर उन्हें त्याग देता है। मूसा को, इससे पहले कि वह इस्राएलियों की अगवाई करने के पद पर चढ़ सके, एक ऐसे ही परीक्षण पर प्रबल होना पड़ा जब परमेश्वर ने उसे मार डालने की कोशिश की। (निर्गमन ४:२४)

पतन के कारण शैतान ने शर्त के रूप में मनुष्य को अपने साथ रिश्ते में बांध लिया था। परिणाम स्वरूप परमेश्वर मनुष्य को आवश्यक शर्त के बिना अनुग्रह प्रदान नहीं करता, यदि उसने ऐसा किया तो शैतान दोष लगाएगा। इसलिये, जब परमेश्वर अनुग्रह प्रदान करने जा रहा हो तो शैतान को दोष लगाने से रोकने के लिए अनुग्रह देने से पहले या बाद, उस व्यक्ति की परीक्षा लेता है।

मूसा की कार्यवाही इसके लिए उदाहरण बताती है। परमेश्वर ने मूसा को, फिरौन के महल में चालीस वर्ष बिताने की परीक्षा के बाद ही, पहली कार्यवाही शुरू करने और मिस्र को रवाना होने के लिए अनुग्रह प्रदान किया। परमेश्वर ने उसे मिद्यान के जंगल में चालीस वर्ष रहने की परीक्षा के बाद ही मिस्र से कूच करने और दूसरी कार्यवाही शुरू करने के लिए अनुग्रह प्रदान किया। (निर्गमन ४:२-९) मूसा को मार डालने की परीक्षा (निर्गमन ४:२५) देने के बाद ही परमेश्वर ने उसे तीन चिह्न और दस विपत्तियों (निर्गमन ७:१०) का अनुग्रह प्रदान किया। तीन दिन (निर्गमन १०:२२) की कार्यवाही की परीक्षा देने के बाद ही परमेश्वर ने बादल के स्तंभ और अग्नि स्तंभ प्रदान किए (निर्गमन १३:२१)। लाल सागर (निर्गमन १४:२१-२२) पार करने के बाद ही परमेश्वर ने मन्ना और बटेर (निर्गमन १६:१३) का अनुग्रह प्रदान किया। अमालेकियों (निर्गमन १७:१०) से युद्ध करने की परीक्षा लेने के बाद ही परमेश्वर ने उन्हें पत्थर की पट्टियाँ, निवासस्थान और वाचा का संदूक का अनुग्रह प्रदान किया। (निर्गमन ३१:१८) जंगल में चालीस वर्ष भटकने के बाद ही उन्हें चट्टान से पानी (गिनती २०:९) का अनुग्रह प्राप्त हुआ था। जब परमेश्वर ने तेज़ विष वाले सांप भेजे थे, तो लोगों के पश्चाताप की शर्त के बाद ही उन्हें कांसे के सांप (गिनती २१:६-९) का अनुग्रह मिला था।

मूसा की कार्यवाही हमें यह सब सबक सिखाती है।