पुनरुद्धार की दैवी योजना में दो युगों के मध्य समानांतर काल
क्योंकि पुनरुद्धार की दैवी योजना का मुख्य उद्देश्य मसीह के लिए नींव तैयार करना है, तो यदि यह प्रवर्धित होती है तो इस नींव को पुनःस्थापित करने की व्यवस्था दोहराई जानी चाहिए। हम यह जानते हैं कि मसीह के लिए नींव डालने के लिए एक प्रमुख व्यक्ति को शर्त की एक वस्तु नियोजित करके अपेक्षित समय से पारित होकर परमेश्वर को स्वीकार्य प्रतीकात्मक भेंट चढ़ाना आवश्यक है। इसके साथ-साथ उसे पतित प्रवृत्ति निकालने की क्षतिपूर्ति की शर्त पूरी करके ग्रहणीय वास्तविक भेंट चढ़ानी चाहिए। दैवी योजना के दौरान, मसीह के लिए नींव पुनःस्थापित करने की व्यवस्था जब दुबारा घटित होती है तो प्रतीकात्मक भेंट और वास्तविक भेंट को क्षतिपूर्ति द्वारा पुनःस्थापित करने की व्यवस्था भी वस्तुतः दोहराई जाती है। ऐतिहासिक अभिलेख, व्यवस्थाओं की पुनरावृत्ति के कारण होने वाली दैवी अवधियों के बीच समानताएं दर्शाते हैं, जो क्षतिपूर्ति के माध्यम से मसीह की नींव को बहाल करती हैं। पुनरुद्धार की दैवी योजना के प्रवर्धन का युग, पुनरुद्धार की दैवी योजना के युग को समानांतर क्षतिपूर्ति की वास्तविक प्रकार की शर्तों द्वारा बहाल करने के लिए था।
आइए हम दैवी योजना की प्रत्येक अवधि की तुलनीय विशेषताओं की इस दृष्टिकोण से जाँच करें। पहला, परन्तु हमें यह पहचाने की आवश्यकता है कि वे कौन से समुदाय के लोग थे जिनके कंधों पर परमेश्वर की दैवी योजना की प्रमुख ज़िम्मेवारी थी और ऐतिहासिक स्रोत जो उनके इतिहास पर प्रकाश डाल सकते हैं।
मानव इतिहास में अनगणित लोगों के इतिहास का विवरण है। परन्तु, मसीह की नींव डालने के लिए परमेश्वर ने विशेष रूप से कुछ ख़ास लोगों को पुनरुद्धार के एक नमूने के पथ पर चलने के लिए चुना है। उनको परमेश्वर अपनी दैवी योजना के मध्य में रखता है और अपने नियमों के माध्यम से उनका मार्गदर्शन करता है। फिर उनका इतिहास पूर्णरूप से मानव इतिहास के प्रवाह को चलाता है। वह देश या लोग जिनको ऐसे मिशन सौंपे जाते हैं वे परमेश्वर के चुने हुए लोग कहलाते हैं।
परमेश्वर के चुने हुए पहले लोगों में से अब्राहम, इज़हाक और याकूब का वंश था, जिन्होंने मसीह की पारिवारिक नींव स्थापित की थी। इसलिए, जो देश, पुनरुद्धार की दैवी योजना के युग में परमेश्वर की दैवी योजना का प्रमुख उत्तरदायी देश था, वह इस्राएल था। पुराना नियम जिसमें इस्राएल का इतिहास पंजीकृत है, दैवी योजना के युग के इतिहास के अध्ययन के लिए स्रोत विषयवस्तु प्रदान करता है।
परंतु, जिस समय से यहूदी लोगों ने यीशु का बहिष्कार किया, उन्होंने परमेश्वर की दैवी योजना का प्रमुख उत्तरदायी होने का अधिकार खो दिया। यह पूर्वानुमान करके यीशु ने दाख की बारी का दृष्टांत यह कह कर सुनाया: इसलिए मैं तुम से कहता हूँ कि परमेश्वर का राज्य तुम से ले लिया जाएगा और ऐसी जाति को जो उसका फल लाए, दिया जाएगा।—मत्ती २१:४३ संत पौलूस ने व्यथा पूर्ण अपने संबंधी बंधु यहूदियों के लिए यूँ कहा: परंतु यह नहीं कि परमेश्वर का वचन टल गया, इसलिए कि जो इस्राएल के वंश के हैं, वे सब इस्राएली नहीं, और न अब्राहम के वंश के होने के कारण सब उसकी संतान ठहरे, परन्तु (लिखा है) इज़हाक ही से तेरा वंश कहलाएगा, अर्थात् शरीर की सन्तान परमेश्वर की सन्तान नहीं, परन्तु प्रतिज्ञा की सन्तान वंश गिने जाते हैं।—रोमियों ९:६-८
वास्तव में, जो लोग पुनरुद्धार की दैवी योजना के प्रवर्धन के युग में दैवी योजना के प्रमुख उत्तरदायी बने वह यहूदी लोग नहीं थे, बल्कि ईसाई लोग थे। जिन्होंने परमेश्वर के पुनरुद्धार की दैवी योजना का अपूरित मिशन का भार अपने ऊपर ले लिया। तदनुकूल, ईसाई मत का इतिहास इस युग में दैवी योजना को समझने के लिए विषयवस्तु का साधन प्रस्तुत करता है। इस विचार से, पुराने नियम में अब्राहम का वंश कदाचित पहला इस्राएल कहा जा सकता है, और नए नियम में ईसाई लोग दूसरा इस्राएल कहलाए जा सकते हैं। (तीतुस २:१४, १ पतरस २:९-१०)
जब हम पुराने नियम की तुलना नए नियम से करते हैं, तो कानून की पहली पाँच पुस्तकें (उत्पत्ति से लेकर व्यवस्थाविवरण), इतिहास की बारह पुस्तकें (यहोशू से लेकर एस्तेर), कविता और ज्ञान की पाँच पुस्तकें (अय्यूब से लेकर सुलेमान के श्रेष्ठगीत) और भविष्यवाणी की सत्रह पुस्तकें (यशायाह से लेकर मलाकी), नए नियम की पुस्तकों के अनुरूप हैं, जो क्रमशः सुसमाचार, प्रेरितों, प्रेरितों के पत्र और प्रकाशितवाक्य। हालाँकि, जबकि पुराने नियम के इतिहास की पुस्तकों के लगभग सभी अभिलेख इस्राएल के दो हज़ार वर्ष के इतिहास की चर्चा करते हैं, प्रेरितों की पुस्तक केवल यीशु के देहांत के बाद की पीढ़ी के प्रथम ईसाई लोगों के इतिहास का वर्णन करतीं हैं। परमेश्वर के पुनरुद्धार के कार्य से संबंधित नए नियम के युग में, पुराने नियम के तुलनीय, ऐतिहासिक अभिलेख की जानकारी के लिए हमें यीशु के समय से लेकर आज तक के ईसाई मत के संपूर्ण इतिहास से परामर्श लेना चाहिए।
इस आधार पर, हम पहले और दूसरे इस्राएल के इतिहास और दोनों दैवी युगों में प्रत्येक अवधि की भूमिका पर उनके प्रभाव की तुलना कर सकते हैं। समानांतर अवधियों के नमूने को पहचान कर हमें यह स्पष्ट रूप से ज्ञात होता है कि इतिहास जीवित परमेश्वर की सुव्यवस्थित और नियमानुकूल दैवी योजना के द्वारा गढ़ा गया है।
- संभाग १. मिस्र देश में दासत्व के काल और रोमी साम्राज्य में क्लेश के काल
- संभाग २. न्यायियों का काल और प्रादेशिक चर्च के नेतृत्व का काल
- संभाग ३. संयुक्त राज्य का काल और ईसाई साम्राज्य का काल
- संभाग ४. उत्तर और दक्षिण के विभाजित राज्यों के काल और पूर्व और पश्चिम के विभाजित राज्यों के काल
- संभाग ५. इस्राएल का निर्वासन और वापसी का काल और पोप का निर्वासन और वापसी का काल
- संभाग ६. मसीह के आगमन की तैयारी का काल और मसीह के दूसरे आगमन की तैयारी का काल
- संभाग ७. पुनरुद्धार की दैवी योजना और इतिहास की प्रगति
- ७.१ पुनरुद्धार की दैवी योजना में इतिहास की प्रगति
- ७.२ पुनरुद्धार की दैवी योजना के प्रवर्धन के युग में इतिहास की प्रगति
- ७.२.१ पुनरुद्धार की दैवी योजना और पश्चिमी देशों का इतिहास
- ७.२.२ धार्मिक इतिहास, आर्थिक इतिहास और राजनीतिक इतिहास के बीच पारस्परिक संबंध
- ७.२.३ परिजन समाज
- ७.२.४ सामंतवादी समाज
- ७.२.५ राजकीय समाज और साम्राज्यवाद
- ७.२.६ लोकतंत्र और समाजवाद
- ७.२.७ परस्पर निर्भरता, अन्योन्य समृद्धि और सर्वत्र सहभाजी मान्यताओं के आदर्शों की तुलना में साम्यवाद