दिव्य नियम का अध्ययन और अभ्यास
मेरे बुकमार्क

आपके पास अभी कोई बुकमार्क नहीं है।

संभाग ३. संयुक्त राज्य का काल और ईसाई साम्राज्य का काल

जब न्यायियों की अवधि समाप्त होने पर आई और पहले इस्राएल ने संयुक्त राज्य के काल में प्रवेश किया, तो न्यायियों के कार्य भविष्यवक्ता, याजक और राजा के कार्यालय को सौंपे गए। भविष्यवक्ता लोग सीधे परमेश्वर से निर्देश प्राप्त करते थे, याजक निवास स्थान और बाद में मंदिर के उत्तरदायी थे, और राजा देश का शासन करते थे। पुनरुद्धार की दैवी योजना का लक्ष्य पूरा करने और इस्राएलियों का मार्गदर्शन करने के लिए प्रत्येक अपने-अपने पृथक मिशन का भार संभालते थे। ईसाई साम्राज्य का उद्देश्य संयुक्त राज्य की अवधि को समानांतर क्षतिपूर्ति की शर्तों द्वारा पुनःस्थापित करना था। इस प्रकार, जब प्रादेशिक चर्च के नेतृत्व की अवधि समाप्त होने पर आई, इन अगुवा लोगों का मिशन अगुआ महंत लोगों के कार्यालय को सौंप दिया गया, जो भविष्यवक्ताओं के समतुल्य था, पोप का स्थान जो महायाजक के समतुल्य था, और सम्राट, जो लोगों पर राज्य करता था। वे पुनरुद्धार की दैवी योजना के लक्ष्य को पूरा करने के लिए दूसरे इस्राएल का मार्गदर्शन करने के उत्तरदायी थे।

पिछली अवधि में, ईसाई चर्च पाँच कुलपति-क्षेत्रों—यरूशलेम, अंताकिया, सिकन्दरिया, कांस्टेंटिनोपल और रोम—में विभाजित किया गया था, जिनमें रोम पश्चिम में प्रभावी था। पोप, जो रोमी कुलपति कहलाता था, पश्चिमी यूरोप के सभी बिशप और महंतों की देख-भाल करता था।

संयुक्त राज्य की अवधि में, राजाओं ने मंदिर के चारों तरफ इस्राएल का राज्य स्थापित किया था, इसलिए यह मूसा के निवास स्थान का आदर्श व्यक्त करता है, जो आरंभ में निर्गमन के समय प्रतिष्ठित किया गया था। यह यीशु द्वारा शासित स्वर्ग के राज्य की संरचना के लिए छवि योजना थी, जिसे स्थापित करने के लिए वह एक दिन राजाओं के राजा के रूप में आएगा। (यशायाह ९:६) इसी प्रकार, ईसाई साम्राज्य की अवधि में शारलेमेन के साम्राज्य ने ईसाई राष्ट्र का आदर्श साधित किया, जैसा कि संत ऑगस्टीन ने अपनी पुस्तक ‘परमेश्वर की नगरी’ में प्रस्तुत किया था—वह, रोमी साम्राज्य के अत्याचार के तुरंत बाद के समय जब ईसाई लोग स्वतंत्र हुए थे, रहता था, यह समय मूसा के युग के समानांतर था। यह एक बार फिर, परमेश्वर के राज्य के निर्माण के लिए छवि योजना थी, जो मसीह, राजाओं के राजा के रूप में एक दिन अपने वापस आने पर स्थापित करेगा। तदनुसार, इस अवधि में, सम्राट और पोप परमेश्वर की इच्छा का अनुसरण करने के लिए पूरे दिल से एक जुट होकर आदर्श ईसाई राष्ट्र साधित करने वाले थे। पोप द्वारा शासित आध्यात्मिक साम्राज्य को, जो मसीह की आत्मिक नींव पर स्थापित किया गया था, और सम्राट द्वारा शासित पार्थिव साम्राज्य को मसीह की शिक्षा के आधार पर एकजुट हो जाना चाहिए था। यदि उन्होंने ऐसा किया होता, तो धर्म, राजनीति और अर्थनीति संगठित हो जाते, और मसीह के दूसरे आगमन की नींव उस समय ही स्थापित हो जाती।

इस्राएल के संयुक्त राज्य की अवधि में, विश्वास की नींव पुनःस्थापित करने के लिए राजा प्रमुख व्यक्ति था। वह परमेश्वर के वचन को कार्यान्वित करने के लिए ज़िम्मेवार था, जो भविष्यवक्ताओं के द्वारा दिया जाता था। इससे पहले कि राजा अभिषिक्त किया जाए, भविष्यवक्ता और महायाजक परमेश्वर का वचन सिखाने के लिए उपस्थित होते थे, इस प्रकार वे हाबिल के स्थान पर खड़े होते थे। उनका मिशन, जैसे कि पुनरुद्धार की दैवी योजना के लिए अपेक्षित है, आत्मा लोक का प्रतिनिधित्व करते हुए महादूत के स्थान से भौतिक संसार को बहाल करना था। परन्तु, उस नींव को जिस पर राजा खड़ा हो सके स्थापित करके, राजा का अभिषेक करके और उसे आशीर्वाद देने के पश्चात, उन्हें उसके सामने कैन की भूमिका अदा करनी चाहिए थी। राजा को अपने राज्य का शासन भविष्यवक्ताओं के मार्गदर्शन के अनुसार करना चाहिए था, और भविष्यवक्ताओं को राजा का उसकी प्रजा और सलाहकारों के रूप में आदेश मानना चाहिए था।

अब्राहम के वंश का मिस्र में प्रवेश करने के लगभग आठ सौ वर्ष बाद, परमेश्वर के आदेश से भविष्यवक्ता शमुएल ने राजा शाऊल का इस्राएल के पहले राजा के रूप में अभिषेक किया। (१शमुएल ८:१९-२२, १०:१-२४) राजा शाऊल न्यायियों के अंतर्गत चार सौ वर्ष की नींव पर खड़ा था। यदि उसने परमेश्वर के मनोरथ के अनुसार चालीस वर्ष का राज्य पूरा किया होता, तो वह मूसा के फिरौन के महल में चालीस वर्ष और मिस्र की दासत्व के चार सौ वर्ष को क्षतिपूर्ति द्वारा पुनःस्थापित कर लेने के स्थान पर खड़ा होता। यह होने के बाद, राजा शाऊल शैतान से अलग होने के लिए चालीस की व्यवस्था पूरी कर लेता और विश्वास की नींव डाल लेता। यदि, इस नींव पर, राजा शाऊल ने मंदिर का निर्माण किया होता, जो मसीह की छवि के रूप में था, और उसे उत्कृष्ट करके सम्मानित किया होता, तो वह मूसा के स्थान पर खड़ा हो सकता था। यह वह स्थान था जिसे मूसा को, यदि वह कनान की प्राप्ति के लिए पहली राष्ट्रीय कार्यवाही में विफल न हुआ होता और कनान में मंदिर का निर्माण करके उसकी महिमा करता, अधिकृत करना चाहिए था। यदि इस्राएली लोग उस समय विश्वास की इस नींव पर खड़े होते और वफादारी के साथ राजा शाऊल का जिसने मंदिर को सम्मानित किया था अनुसरण करते, तो वे वास्तविक नींव डाल लेते। इस तरह मसीह के लिए नींव उसी समय स्थापित हो गई होती।

परन्तु राजा शाऊल ने भविष्यवक्ता शमुएल के द्वारा दिए गए परमेश्वर के आदेश का उल्लंघन किया। (१शमुएल १५:१-२३) इसलिए वह किसी भी हालत में मंदिर बनाने के योग्य नहीं ठहरा। उसकी इस विफलता पर, राजा शाऊल ने अपने आप को उसी स्थिति में पाया जिसमें मूसा था जब वह कनान की प्राप्ति के लिए पहली राष्ट्रीय कार्यवाही में विफल हुआ था। जिस प्रकार मूसा के मामले में हुआ, राजा शाऊल के कारण भी पुनरुद्धार की दैवी योजना प्रवर्धित हुई। राजा दाऊद के राज्य के चालीस वर्ष और राजा सुलेमान के राज्य के चालीस वर्ष बीत जाने के बाद ही विश्वास की नींव डाली गई और मंदिर का निर्माण किया गया। इसके अतिरिक्त, जैसे कि हम पहले यह चर्चा कर चुके हैं, राजा शाऊल अब्राहम के दर्जे पर था। परमेश्वर की इच्छा जो अब्राहम को सौंपी गई थी वह अंततः इज़हाक और याकूब से होकर गुज़री, उसी रीति से राजा शाऊल के द्वारा मंदिर का निर्माण करने की परमेश्वर की इच्छा राजा दाऊद के राज्य तक जारी रही और अंत में राजा सुलेमान के राज्य के दौरान पूरी हुई। तथापि, राजा सुलेमान ने भी हाबिल का स्थान जो वास्तविक भेंट के लिए आवश्यक था त्याग दिया, जब वह विदेशी पत्नियों की काम-वासना में पड़ गया, जिन्होंने उसे परमेश्वर से भटका दिया था। (१ राजाओं ११:३-७) इसलिए, इस्राएल के पास वास्तविक नींव स्थापित करने के लिए और कोई भी उपाय बाकी नहीं रहा। मसीह के लिए नींव, जो संयुक्त राज्य की अवधि में डाली जानी चाहिए थी वह कार्यान्वित नहीं की जा सकी।

ईसाई साम्राज्य की अवधि में, संयुक्त राज्य के संबंध की सारी शर्तों को समानांतर क्षतिपूर्ति की शर्तों द्वारा पुनःस्थापित करना आवश्यक हो गया। एक बार फिर, विश्वास की नींव पुनःस्थापित करने के लिए प्रमुख व्यक्ति सम्राट था। वह प्रधान महंतों और पोप के द्वारा निर्धारित ईसाई आदर्शों को कार्यान्वित करने के लिए उत्तरदायी था। पोप अपनी ओर से, इस्राएल के महायाजक के तुलनीय दर्जे पर खड़ा था, जो परमेश्वर के आदेशों को भविष्यवक्ताओं के द्वारा प्राप्त करता था। वह आत्मिक नींव डालने के लिए ज़िम्मेवार था जिस पर चल कर सम्राट आदर्श ईसाई राष्ट्र साकार कर सकता था। सम्राट का अभिषेक करने और उसे आशीर्वाद देने के पश्चात, पोप को, पार्थिव मामलों में एक नागरिक के रूप में उसके अधीन रह कर उसके आदेशों का पालन करना चाहिए था। सम्राट के लिए यह उचित था कि वह पोप के कार्यालय के क्षेत्र के आध्यात्मिक कार्यों को ऊँचा करके आगे बढ़ाए। पोप लियो ३ ने शारलेमेन का सन ८०० ईसवी में ईसाई जगत के प्रथम सम्राट के रूप में अभिषेक किया और आशीर्वाद दिया।

शारलेमेन प्रादेशिक चर्च के चार सौ वर्ष की अवधि के नेतृत्व की नींव पर खड़ा था, जिसके द्वारा न्यायियों के चार सौ वर्ष की अवधि वास्तविक समानांतर के रूप में क्षतिपूर्ति द्वारा पुनःस्थापित की गई थी। इसलिए, राजा शाऊल की तरह, वह शैतान से अलग होने की चालीस की व्यवस्था की नींव पर खड़ा था। यीशु के शिक्षण के अनुसार सच्चाई से रह कर अपने कामों से ईसाई राष्ट्र का आदर्श साकार करके उसे विश्वास की नींव स्थापित करनी थी।

सचमुच, जब शारलेमेन सम्राट बना, उसने यह नींव प्राप्त कर ली थी। यदि दूसरे इस्राएल ने शारलेमेन पर पूरा भरोसा करके उसका साथ दिया होता, तो वास्तविक नींव स्थापित हो जाती, फलस्वरूप, मसीह की नींव भी स्थापित हो जाती। दूसरे शब्दों में, यदि आत्मिक राज्य जो पोप चला रहा था और पार्थिव राज्य जो सम्राट चला रहा था मसीह की विद्यमान आत्मिक नींव पर पूर्ण रूप से संगठित हो जाते, तब मसीह इस ठोस आधार पर वापस आ गया होता और अपना राज्य स्थापित कर लेता। परन्तु सम्राट लोग परमेश्वर की इच्छा के आज्ञाकारी नहीं रहे और उन्होंने वास्तविक भेंट के लिए हाबिल का स्थान त्याग दिया। अतः ना तो वास्तविक नींव और ना ही दूसरे आगमन के मसीह की नींव स्थापित हो सकी।