संभाग ५. इस्राएल का निर्वासन और वापसी का काल और पोप का निर्वासन और वापसी का काल
बिना पश्चाताप किए इस्राएली लोग अविश्वसनीयता में पड़े रहे और मंदिर पर आधारित परमेश्वर के देश का आदर्श साकार करने में विफल हुए। एक बार और अपनी इच्छा पूरी करने के प्रयास में, परमेश्वर ने लोगों को बेबीलोन में निर्वासन में दुःख और कठिनाइयाँ झेलने के लिए भेज दिया। यह उसी घटना के समान था जब अब्राहम की प्रतीकात्मक भेंट की ग़लती को क्षतिपूर्ति के द्वारा पुनःस्थापित करने के लिए परमेश्वर ने इस्राएलियों को मिस्र में दासत्व का दुःख उठाने के लिए छोड़ा था।
ईसाई साम्राज्य की अवधि में, परमेश्वर ने पोप और सम्राट के द्वारा मसीह के दूसरे आगमन की तैयारी के लिए राज्य स्थापित करने का कार्य किया। परमेश्वर की मंशा थी कि उस नींव पर वे अंत में मसीह को राज्य और सिंहासन सौंप देंगे, जब वह राजाओं का राजा के रूप में आएगा और परमेश्वर का राज्य स्थापित करेगा। (यशायाह ९:६, लूक १:३३) परंतु, सम्राट और पोप लोग भ्रष्टाचार में पड़े रहे और उन्होंने प्रायश्चित नहीं किया। पोप लोगों ने आध्यात्मिक नींव नहीं स्थापित की जिसपर सम्राट प्रमुख व्यक्ति की हैसियत से खड़े हो कर वास्तविक नींव डाल सके। इसलिए, मसीह के दूसरे आगमन के लिए नींव स्थापित नहीं हो सकी। नई दैवी व्यवस्था शुरू करने के लिए परमेश्वर ने इस नींव को पुनःस्थापित करने के लिए पोप लोगों को निर्वासन की कैद में दुःख उठाने के लिए छोड़ दिया।
पहले की समानांतर अवधि में, जब बेबीलोन के राजा नेबूकदनेस्सर ने इस्राएल के राजा यहोयाकीम को उसके राज घराने समेत, भविष्यद्वक्ताओं के साथ, जिसमें दानिय्येल, यहेजकेल, याजक, अधिकारी लोग शामिल हैं और बहुत से कारीगरों को भी बंदी बना कर ले गया; इस घटना के लगभग सत्तर वर्ष बीतने के बाद जब बेबीलोन का पतन हुआ तब जा के राजा कुस्रू की राजाज्ञा से उनका छुटकारा हुआ। (२ राजाओं २४; २५, २ इतिहास ३६, यर्मयाह २९:१०, ३९:१-१०) निर्वासन के बाद यह तीन टुकड़ियों में स्वदेश वापस लौटे, जिसमें और १४० वर्ष लगे, जब तक इन लोगों ने अपने आप को पूरी तरह से सुधार लिया और भविष्यवक्ता मलाकी की घोषणा के अनुसार परमेश्वर की इच्छा पर केन्द्रित होकर एक देश के रूप में संगठित हुए। इसके बाद से, इन लोगों ने मसीह के आगमन की तैयारी शुरू की। पोप के निर्वासन और वापसी की अवधि में, जो इस अवधि को वास्तविक समानांतर के रूप में क्षतिपूर्ति द्वारा पुनःस्थापित करने के लिए थी, पश्चिमी ईसाई लोगों को समान पथ पर चलना पड़ा।
पोप और धर्माध्यक्ष पादरी लोगों ने, जो व्यभिचार में डूबे हुए थे, यथाक्रम लोगों का भरोसा गवाँ दिया। धर्मयुद्ध में बारंबार पराजय के कारण पोप का प्राधिकरण और अधिक नीचे गिर गया। धर्मयुद्ध की समाप्ति ने यूरोप में सामंतवादी समाज की व्यवस्था का धीरे-धीरे विनाश होते और आधुनिक राष्ट्र-सरकार का उत्थान होते देखा। जैसे-जैसे धर्मनिरपेक्ष राजतंत्र का बल बढ़ा, पोप और राजाओं के बीच प्रतिद्वंद्व उतना तीव्र होता गया। एक ऐसे ही झगड़े में, फ्रांस के राजा फिलिप ४ “द फेयर” ने पोप बोनीफेस ८ को कुछ समय के लिए बंदी बनाकर कैद कर लिया। सन १३०९ में राजा फिलिप ने बलपूर्वक पोप क्लेमेंट ५ के कार्यालय को रोम से अविन्यों दक्षिणी फ्रांस में हटा दिया। तब से ७० वर्ष तक क्रमागत पोप फ्रांस के राजाओं के अधीन सन १३७७ तक रहे, तब पोप ग्रेगरी ११ ने पोप का निवास स्थान रोम को वापस दे दिया।
ग्रेगरी की मृत्यु के बाद, कार्डिनलों ने बारी इटली के मुख्य धर्माध्यक्ष को पोप अरबन ६ के नाम से चुना। परन्तु, कार्डिनलों की एक मण्डली ने, जो अधिक संख्या में फ्रांसीसी थे, उसे रद्द किया और दूसरे पोप क्लेमेंट ७ को चुना, और अविन्यों में एक प्रतिरोधी पोप कार्यालय स्थापित किया। यह विशेष विच्छेद अगली शताब्दी तक चला। इस कठिन समस्या के समाधान के लिए, दोनों संप्रदायों के कार्डिनलों ने सन १४०९ में पीसा इटली में एक महासभा रखी, जिसके फैसले के अनुसार दोनों रोमी और अविन्यों के पोपों को पदच्युत किया गया और एलेक्सज़ैन्डर ५ को वैध पोप के रूप में नियुक्त किया। परन्तु दोनों पोपों ने अपना पद त्यागने से इनकार किया, और कुछ समय के लिए तीन प्रतिस्पर्धी पोप हो गए। उसके थोड़े समय बाद, कार्डिनल, बिशप, धर्मशास्त्री, राजसी सत्ता और उनके प्रतिनिधि (१४१४-१४१७) में एक सार्वजनिक महासभा ‘काउँसिल औफ कॉन्सटैंस’ में एकत्र हुए। उन्होंने तीनों पोपों को पदच्युत किया और मार्टीन ५ को नए पोप के रूप में चुना, जिसके कारण यह बड़ा विच्छेद सफलतापूर्वक समाप्त हुआ।
काउँसिल औफ कॉन्सटैंस ने दृढ़ता पूर्वक कहा कि चर्च की सार्वजनिक महासभा को पोप से अधिक सर्वोच्च प्राधिकार है, वह पोप चुन सकती है और उनको पदच्युत भी कर सकती है और यह कि आगामी सभाएं नियत कालिक अंतराल में आयोजित की जाएं। इस प्रकार, उसने रोमी कैथलिक चर्च को संवैधानिक राजतंत्र के रूप में पुनर्गठित करने का प्रयत्न किया। तो भी, सन १४३१ में अगली सभा के लिए जब प्रतिनिधि एकत्र हुए, जो बेसल स्विटज़रलैंड में आयोजित की गई, पोप ने बैठक स्थगित करने की कोशिश की। अंत में प्रतिनिधियों ने वहाँ से हटना अस्वीकार किया और पोप की अनुपस्थिति में सभा चलाई, परन्तु इससे कोई लाभ नहीं हुआ; और अंत में सन १४४९ में वे बरख़ास्त हो गए। संवैधानिक राजतंत्र को रोमी चर्च के अंदर संस्थापित करने की योजना व्यर्थ हो गई, और पोप के कार्यालय ने अपना प्राधिकार जो सन १३०९ में खो दिया था पुनः प्राप्त कर लिया।
पंद्रहवीं सदी में परिषदी आंदोलन के नेताओं ने एक प्रतिनिधि सभा बनाई जिसमें बिशप और सामान्य जनों को सर्वोच्च प्राधिकारी पद पर रखकर भ्रष्टाचारी पोप के कार्यालय का शोधन करने का प्रयास किया। तब भी, अंत में पोप ही अपना पूर्ण प्राधिकार जमाए रखने में सफल हुए, जैसे कि उन्हें निर्वासन के पहले से था। इसके अतिरिक्त, इन समितियों ने जॉन वाईक्लिफ (१३३०-१३८४) और जैन हस (१३७३-१४१५) के द्वारा प्रोत्साहित और अधिक मौलिक सुधार को रद्द किया, और उनको व्यक्तिगत रूप से काउँसिल औफ कॉन्सटेंस में उपस्थित होने के लिए आमंत्रित किया और फिर उन्हें जलाकर उनकी हत्या कर दी। इस घटना ने ईसाई धर्म-शोधन प्रोटेस्टेंट आंदोलन के बीज बोए और इसके शुरू होने का कारण बनी।
यह अवधि लगभग २१० वर्ष तक चली, सन १३०९ पोप के कार्यालय की एविंगटन में सत्तर वर्ष निर्वासन से लेकर, जटिल सांप्रदायिकता से होकर, परिषदी आंदोलन और रोमी चर्च में पोप के प्राधिकार की पुनःस्थापना और अंततः सन १५१७ में मार्टीन लूथर के नेतृत्व के अंतर्गत ईसाई धर्म-शोधन प्रोटेस्टेंट आंदोलन के आरंभ होने तक चली। इसका उद्देश्य, इस्राएल के २१० वर्ष की अवधि के निर्वासन और वापसी—बेबीलोन में इस्राएल की सत्तर वर्ष के निर्वासन से लेकर लोगों का एक के बाद एक झुंडों में इस्राएल वापसी और मंदिर के पुनः निर्माण से लेकर एज़्रा, नहेम्याह और भविष्यवक्ता मलाकी तक की अवधि को वास्तविक समानांतर काल के रूप में क्षतिपूर्ति द्वारा पुनःस्थापित करने के लिए था।
- संभाग १. मिस्र देश में दासत्व के काल और रोमी साम्राज्य में क्लेश के काल
- संभाग २. न्यायियों का काल और प्रादेशिक चर्च के नेतृत्व का काल
- संभाग ३. संयुक्त राज्य का काल और ईसाई साम्राज्य का काल
- संभाग ४. उत्तर और दक्षिण के विभाजित राज्यों के काल और पूर्व और पश्चिम के विभाजित राज्यों के काल
- संभाग ५. इस्राएल का निर्वासन और वापसी का काल और पोप का निर्वासन और वापसी का काल
- संभाग ६. मसीह के आगमन की तैयारी का काल और मसीह के दूसरे आगमन की तैयारी का काल
- संभाग ७. पुनरुद्धार की दैवी योजना और इतिहास की प्रगति