प्राक्कथन
यह मूलग्रंथ जो आप के हाथ में है इस में रेवरंड मुन की शिक्षा, दिव्य नियम क़लमबंद है। पूर्वतम हस्तलिपि कोरिया के युद्ध के समय उत्तरी कोरिया में खो गई थी। शरणार्थी बन कर फूसन में पहुँचने पर रेवरंड मुन ने वौल्ली वौनबौन नामक (दिव्य नियम का प्रारंभिक मूलपाठ) लिखा और लिखवाया। फिर उन्होंने कोरिया के यूनिफिकेशन चर्च के प्रथम सभापति हियो वौन यू का मार्गदर्शन किया कि वह बाईबल, ऐतिहासिक और वैज्ञानिक उदाहरण देकर व्यवस्थित ढंग से उन की शिक्षा का प्रस्तुतिकरण करें। रेवरंड मुन ने सभापति यू को इन व्याख्यानों की विषय-वस्तु के बारे में विशेष तौर पर निर्देशन दिया और फिर उनके किए हुए कार्य की ध्यानपूर्वक जाँच की। इन प्रयासों का प्रतिफल १९५७ में वौल्ली हियेसुल (दिव्य नियम स्पष्टीकरण) के प्रकाशन में हुआ और वौल्ली कानग्रोन (दिव्य नियम प्रतिपादन) १९६६ में प्रकाशित हुआ। पिछले ५४ वर्ष से (१९६६-२०२०) वौल्ली कानग्रोन (दिव्य नियम प्रतिपादन) रेवरंड मुन की मूल शिक्षा रही है।
एक्सपोज़िशन ओफ डिवाईन प्रिंसिपल (दिव्य नियम प्रतिपादन), वौल्ली कानग्रोन का इन्गलिश भाषा में नया प्राधिकृत अनुवाद है। दिव्य नियम का प्रथम अंग्रेज़ी अनुवाद १९७३ में डा. वौन पोक चोए ने किया। डा. वौन पोक चोए ने कठिन परिश्रम और पांडित्य के साथ जटिल विचारों को उचित पारिभाषिक शब्दों में ढाल कर इस मूलग्रंथ में अभिव्यक्त किया है। इसके पवित्र अंतर्भाव को समझते हुए उन्होंने इसका यथाशब्द अनुवाद किया है। इस कार्य से उन्होंने पाश्चात्य देशों में दिव्य नियम की शिक्षा की नींव डाली है। डा. चोए को उनके इस अग्रगामी कार्य के निमित्त सम्मान देने के लिये, जब रेवरंड मुन ने इस नए अनुवाद की नियुक्ति की तो उन्होंने अनुवादकों से अनुरोध किया की वे इसके लिये उन्हीं से परामर्श लें। उन्होंने रचनात्मक अगवाई के साथ अनुवाद को उत्तमतर बनाने के लिये सक्रिय योगदान किया। सच पूछो तो इस परियोजना में उनकी अगवाई का विशेष अंशदान है।
इस संस्करण के लिये, अनुवादकों ने कोरिया की भाषा के व्याख्यान को स्पष्ट अंग्रेज़ी में यथातथ्य अनुवाद करने का प्रयत्न किया है। उस पीढ़ी के कोरिया के व्याख्यान की शैली को, जिसके लम्बे जटिल वाक्यों को, जिनमें बहुत से अंतःस्थापित परिच्छेद हैं, उनके उलझे संबंधों का ठीक-ठीक अर्थ लिखने का विद्वत्तापूर्ण प्रयास किया है। इसके प्रत्येक अति सूक्ष्म अंतर को आधुनिक सुगठित अंग्रेज़ी भाषा की सीधी संरचना में सरलता से स्पष्ट करना असंभव है। जबकि आधुनिक अंग्रेज़ी भाषा की मांग के अनुसार हर विचार को सुबोध कथन में व्यक्त करना अनिवार्य है, उस समय की कोरिया की भाषा अव्यवस्थित किंतु जोशीले भाव में लक्षण और संदर्भ के साथ अर्थ व्यक्त करती है। जहाँ कहीं यथाशब्द अनुवाद पर्याप्त रूप से विचारों और विवाद का अर्थ व्यक्त नहीं कर सके वहाँ हम ने विचारों के क्रम को पाश्चात्य देशों के लोगों की सुविधा के लिये पुनः व्यवस्थित किया है। समय-समय पर हमने स्पष्ट बूझ और सांस्कृतिक भावनाओं को व्यक्त करने के लिये तुलनीय शब्दकोश की परिभाषा के बदले रचनात्मक शब्दावली का उपयोग किया है।
इसके अतिरिक्त, दिव्य नियम तकनीकी शब्दावली का भी उपयोग करता है जो साधारण शब्दों को विशेष मायने देता है। इस अनुवाद के लिये जहाँ तक हो सकता था हमने नए आध्यात्मिक शब्दों का आविष्कार करने के बजाये साधारण अंग्रेज़ी शब्द-संग्रह का उपयोग किया है। इसलिये, साधारण शब्दों को विशिष्ट भावार्थ के साथ व्यक्त किया जा सकता है, उदाहरण की तौर पर “क्षतिपूर्ति, शर्त और नींव।” इन शब्दों के उचित अर्थ को समझने के लिये मूलपाठ में इनके विशेष प्रयोग पर ध्यान देना आवश्यक है।
इस पुस्तक का समय और सांस्कृतिक संदर्भ अनुवादकों के लिए अलग मुद्दा था। यह १९६० के दौरान में लिखी गई थी, उस समय साम्यवाद का विश्वव्यापी ख़तरा था और ईसाई धर्म का आत्मविश्वास उसकी अपनी सांस्कृतिक उच्चता में बरक़रार था और उसका विस्तार लगातार बढ़ रहा था। यद्यपि, उस समय की ऐसी और अन्य परिस्थितियाँ मध्यवर्ती दशाब्दी में बदल गईं हों, फिर भी हमने मूलपाठ का मूल दृष्टिकोण सुरक्षित रखा है। परमेश्वर की दैवी योजना जिस प्रकार अग्रसर होती है, उसका वर्णन ठीक उसी शैली से दिव्य नियम में अंकित है।
एक अर्थ में, यह नया संस्करण औपचारिक अनुवाद की तुलना में और अधिक साधने का प्रयास करता है। जब कोरिया १९६० दशाब्दी के वर्षों में युद्ध के विनाश से संभल रहा था, उस समय अध्ययन हेतु ऐतिहासिक और वैज्ञानिक पाठ्य पुस्तकों का अभाव था। यह सभापति यू के लिए ऐतिहासिक और वैज्ञानिक उदाहरणों को सटीक रूप से परिभाषित करने के प्रयासों में बाधा बनी, जिन्हें वे प्रकृति और इतिहास में दैवी नियम के संचालन को चित्रित करने के लिए प्रयुक्त करना चाहते थे। रेवरंड मुन के द्वारा अधिकृत, और डाक. चोए के मार्गदर्शन के अधीन अनुवादकों ने विभिन्न क्षेत्रों में विद्वानों के पांडित्य का सहारा लेकर वैज्ञानिक, ऐतिहासिक और बाईबल के उदाहरणों में कम से कम बदलाव किया है। तथापि, हमने रेवरंड मुन की ठीक इच्छानुसार संपूर्ण अनुवाद में मूलग्रंथ की शुद्धता बरक़रार रखने का प्रयास किया है। अंत में इस नए अनुवाद की समीक्षा चर्च के वरिष्ठ व्यक्ति रेवरंड यंग वी खिम और रेवरंड चंग हुअन क्वाक के द्वारा ध्यानपूर्वक और बहुत विस्तृत रूप से की गई और उनका आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
इस विशिष्ट रंगीन संस्करण के रंग, कोरियाई भाषा के ३९वें संस्करण वौल्ली कानग्रोन के आलेख के रंगों के आधार पर श्रीमति जिल जा सा यू ने तैयार किए हैं। मुख्य भाव लाल रंग में हैं, दूसरे स्तर के विषय नीले रंग में हैं और तीसरे स्तर के विषय पीले रंग में हैं। पाठक दिव्य नियम की शिक्षा की मुख्य कड़ियाँ जो लाल रंग में लिखित हैं थोड़े ही समय में पढ़कर समझ सकते हैं। लाल और नीले रंगों में अंकित पाठ्य भाग एक साथ पढ़ने से वह और अच्छी रूपरेखा प्रदान करती है, और तीनों रंगों को बहुत से उदाहरणों सहित पढ़ने से हम शिक्षा का संपूर्ण भावार्थ समझ सकते हैं। सकल भावार्थ समझने के लिये इस मूलग्रंथ को पूर्णतया पढ़ना आवश्यक है। संपूर्ण मूलग्रंथ पढ़ने के समय यदि लाल रंग के परिच्छेदों पर ध्यान दिया जाये तो भावार्थ समझने में और सहायता मिलती है।
दिव्य नियम प्रतिपादन सार्वभौमिक सत्य को दर्शाता है। यह पूर्व देश के गहन ज्ञान को परमेश्वर द्वारा प्रकाशित यहूदी और ईसाई शास्त्र बाईबल के मूलभूत सत्य के साथ सम्मिलित करके और विकसित करता है। इस अनुवाद से हमारी आशा है कि दिव्य नियम का मार्मिक संदेश पाश्चात्य देशों में सरलता से समझा जा सकेगा।
दिव्य नियम के अनुवाद की समिति
मार्च १९९६
- अध्याय २ मनुष्य का पतन
- अध्याय ५ पुनरुत्थान
- अध्याय ६ पूर्वनियति
- अध्याय ७ ख्रीस्त-बोध
- अध्याय १ पुनरुद्धार की नींव डालने की दैवी योजना
- अध्याय २ पुनरुद्धार की दैवी योजना में मूसा और यीशु
- अध्याय ३ दैवी योजना के इतिहास की कालावधि और उनकी लंबाई का निर्धारण
- अध्याय ४ पुनरुद्धार की दैवी योजना में दो युगों के मध्य समानांतर काल
- अध्याय १ सृष्टि का नियम
- पुनरुद्धार का परिचय
- अध्याय ४ मसीह: उसका आगमन और उसके दूसरे आगमन का उद्देश्य
- अध्याय ५ मसीह के दूसरे आगमन की तैयारी की अवधि
- अध्याय ६ दूसरा आगमन
- अध्याय ३ अंतिम दिनों संबंधी उपदेश और मानव इतिहास