दिव्य नियम का अध्ययन और अभ्यास
मेरे बुकमार्क

आपके पास अभी कोई बुकमार्क नहीं है।

अध्याय ४

मसीह: उसका आगमन और उसके दूसरे आगमन का उद्देश्य

“मसीह” शब्द का यहूदी भाषा में अर्थ है “अभिषिक्त”, जो राजा का वाचक है। इस्राएल के चुने हुए लोगों का विश्वास है कि भविष्यवक्ताओं के द्वारा प्रगट किया गया परमेश्वर का वचन परमेश्वर की प्रतिज्ञा है कि वह उनके लिये एक राजा और उद्धारकर्ता भेजेगा। ऐसी उनकी मसीहाई प्रत्याशा थी। परमेश्वर ने इस मसीह को यीशु मसीह के नाम से भेजा। “ख्राईस्ट” मसीह के लिए यूनानी (ग्रीक) शब्द है।

मसीह परमेश्वर के उद्धार के कार्य को पूरा करने के उद्देश्य से आता है। पतन के कारण मनुष्य को उद्धार की आवश्यकता है। इससे पहले कि हम मुक्ति का अर्थ स्पष्ट करें, हमें पहले पतन के बारे में समझना चाहिए। इसे के बाद, चूँकि पतन का अर्थ परमेश्वर के सृष्टि के उद्देश्य को पूरा करने में विफलता है, इसलिये इससे पहले कि हम पतन के अभिप्राय को स्पष्ट करें, हमें परमेश्वर का सृष्टि का उद्देश्य समझना चाहिये।

परमेश्वर का सृष्टि का उद्देश्य पृथ्वी पर स्वर्ग के राज्य की स्थापना से पूरा होना चाहिये था। तथापि, मानव पतन के कारण, हमने परमेश्वर के राज्य के स्थान पर पृथ्वी पर नरक बनाया है। पतन के बाद, परमेश्वर ने बहुत बार अपना राज्य बहाल करने की कोशिश की है। मानव इतिहास पुनरुद्धार की दैवी योजना का इतिहास होने के नाते, उसका प्राथमिक लक्ष्य धरती पर स्वर्ग का राज्य स्थापित करना है। (प्रतिसंदर्भ—प्रलयोत्तर १-२)

विषय-सूची
  1. संभाग १. सूली के द्वारा उद्धार
  2. संभाग २. एलिय्याह का दूसरा आगमन और यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाला