पुनरुद्धार का परिचय
पुनरुद्धार की दैवी योजना मनुष्य को उसकी मूल शुद्ध अवस्था में, जहाँ वह अपनी सृष्टि का उद्देश्य पूरा कर सकें, बहाल करने के लिये परमेश्वर के कार्यों को दर्शाती है।
जैसे कि भाग १ में चर्चा की गई है कि मनुष्य का पतन संवृद्धि चरण (प्रति-संदर्भ—सृष्टि ५.२.१, पतन ४.१) के ऊपरी खंड में हुआ था, तब से हम शैतान के प्रभुत्व में पड़ गए हैं। शैतान के प्रभाव को अंत करने के लिए परमेश्वर मनुष्य के उद्धार का काम करता है।
फिर भी, जैसे कि ख्रीस्त-बोध में समझाया गया है कि इससे पहले कि हम शैतान के बंधनों को तोड़ सकें, और पतन से पहले के जैसी स्थिति में पुनर्स्थापित किए जा सकें हमारे मूल पाप का निकाला जाना आवश्यक है। यह उस समय संभव है, जब हम नए सिरे से मसीह के द्वारा, जो सद्-वृत्त माता-पिता (सच्चे मात-पिता) हैं, जन्म लें। इसे और सफाई से इस तरह से समझा जा सकता है: अपने आप को शैतान से अलग करने के लिए पहले हमें एक मियाद के माध्यम से होकर जाना ज़रूरी है। यह हम अपने आप को संवृद्धि चरण के ऊपरी हिस्से के उस आध्यात्मिक स्तर पर, जिस स्तर तक आदम और हव्वा पतन से पहले पहुँच गये थे, बहाल करने के लिये करते हैं। इस नींव पर, हम मसीह को प्राप्त कर सकते हैं और पुनर्जन्म ले सकते हैं; इस तरह हम मानवता के पतन से पहले की मूल अवस्था में पूरी तरह से बहाल किये जा सकते हैं। अंत में, मसीह के पीछे चलने के द्वारा हमें प्रौढ़ता की ओर बढ़ते रहना चाहिये ताकि हम सृष्टि का उद्देश्य पूरा कर सकें।
चूँकि पुनरुद्धार की दैवी योजना परमेश्वर का पुनर्निर्माण का कार्य है, उसका लक्ष्य सृष्टि के उद्देश्य की पूर्ति करना है, परमेश्वर अपनी दैवी योजना नियम के अनुसार कार्याविन्त करता है। पुनरुद्धार की दैवी योजना के दौरान, यह नियम पुनरुद्धार का नियम कहलाता है। आइए हम, पुनरुद्धार की दैवी योजना किस प्रकार संपन्न की जाती है इसका अध्ययन करें।
- संभाग १. क्षतिपूर्ति द्वारा पुनरुद्धार का नियम
- संभाग २. पुनरुद्धार की दैवी योजना की अवधि
- २.१ पुनरुद्धार की दैवी योजना की अवधि के युग
- २.२ पुनरुद्धार की दैवी योजना में युगों की अवधि का वर्गीकरण
- २.२.१ परमेश्वर के वचन के संदर्भ में वर्गीकृत युग
- २.२.२ परमेश्वर के पुनरुत्थान के कार्य के संदर्भ में वर्गीकृत युग
- २.२.३ दैवी योजना के संदर्भ में खोए हुए विश्वास के काल को क्षतिपूर्ति द्वारा पुनर्स्थापित करने के लिए वर्गीकृत किए गए युग
- २.२.४ मसीह की नींव के बढ़ते हुए कार्यक्षेत्र के संदर्भ से वर्गीकृत युग
- २.२.५ उत्तरदायित्व के संदर्भ से वर्गीकृत युग
- २.२.६ दैवी योजना में समानांतर घटनाओं के संदर्भ से वर्गीकृत युग
- संभाग ३. पुनरुद्धार की दैवी योजना का इतिहास और मैं