दिव्य नियम का अध्ययन और अभ्यास
मेरे बुकमार्क

आपके पास अभी कोई बुकमार्क नहीं है।

अध्याय ६

दूसरा आगमन

यीशु ने स्पष्ट रूप से अपनी वापसी की भविष्यवाणी की थी। (मत्ती १६:२७) फिर उसने यह भी कहा कि कोई भी उसकी वापसी के दिन और घड़ी के बारे में नहीं जानता है, न स्वर्गदूत, ना ही वह स्वयं। (मत्ती २४:३६) इसलिए, आमतौर पर दूसरे आगमन की तिथि, स्थान और किस ढंग से वह आएगा यह अनुमान लगाना मूर्खता समझा जाता है।

फिर भी, यीशु के इन शब्दों से, “लेकिन उस दिन और घंटे के बारे में कोई भी नहीं जानता...परंतु केवल पिता,” (इबिद) और यह पद्य, “प्रभु यहोवा अपने दास भविष्यद्वक्ताओं पर अपना मर्म प्रगट किए बिना कुछ भी नहीं करता है” (आमोस ३:७), हम अनुमान लगा सकते हैं कि परमेश्वर, जो वह दिन और घड़ी जानता है निश्चित रूप से अपना काम करने से पहले दूसरे आगमन के बारे में भविष्यद्वक्ताओं को अपने सभी रहस्य प्रकट करेगा।

यद्यपि यीशु ने कहा था कि प्रभु चोर की तरह आएगा, (प्रकाशितवाक्य ३:३) पर यह भी लिखा है कि प्रकाश में रहने वालों के लिए, प्रभु चोर की तरह गुप्त रूप से नहीं आएगा। (१थिस्सलुनीकियों ५:४)

जब हम यीशु के पहले आगमन की घटनाओं पर ध्यान करते हैं, तो हम महसूस करते हैं कि वह उन याजकों और शास्त्रियों के लिए चोर की तरह आया जो अंधेरे में थे, लेकिन यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले के परिवार के लिए, जो प्रकाश में थे, परमेश्वर ने यीशु के जन्म के बारे में पहले ही से स्पष्ट रूप से बताया। जब यीशु का जन्म हुआ था तो परमेश्वर ने इस रहस्य को तीन ज्योतिषियों, शमौन, अन्ना और चरवाहों के सामने प्रकट किया। यीशु ने कहा: इसलिए सावधान रहो, ऐसा न हो कि तुम्हारे मन खुमार, और मतवालेपन, और इस जीवन की चिन्ताओं से सुस्त हो जाएँ, और वह दिन तुम पर फंदे के समान अचानक आ पड़े। क्योंकि वह सारी पृथ्वी के सब रहनेवालों पर इसी प्रकार आ पड़ेगा। इसलिए जागते रहो और हर समय प्रार्थना करते रहो कि तुम इन सब आनेवाली घटनाओं से बचने और मनुष्य के पुत्र के सामने खड़े होने के योग्य बनो। लूक २१:३४-३६ इस प्रकार, यीशु ने दृढ़ता से सुझाव दिया कि उसकी वापसी का समय, स्थान और ढंग का रहस्य उन विश्वासयोग्य लोगों को जो सतर्क हैं प्रकट किया जाएगा, ताकि वे दूसरे आगमन के दिन तैयार हो सकें।

पुनरुद्धार की दैवी योजना में, परमेश्वर ने हमेशा अपने भविष्यद्वक्ताओं को पहले से बताया कि वह क्या करने वाला है। नूंह के दिनों में बाढ़ का निर्णय, सदोम और गमोराह का विनाश, और यीशु का जन्म ऐसे कुछ उदाहरण हैं।

तदनुसार, प्रभु के दूसरे आगमन के बारे में, परमेश्वर निश्चित रूप से उन विश्वासयोग्य विश्वासियों को जो प्रकाश में हैं भविष्यवाणियों के द्वारा बताएगा, जिन के पास सुनने के लिए कान और देखने के लिए आंखें हैं। जैसा लिखा है: परमेश्वर कहता है कि अन्त के दिनों में ऐसा होगा कि मैं अपना आत्मा सब मनुष्यों पर उँडेलूँगा, और तुम्हारे बेटे और तुम्हारी बेटियाँ भविष्यद्वाणी करेंगी, और तुम्हारे जवान दर्शन देखेंगे, और तुम्हारे पुरनिए स्वप्न देखेंगे। प्रेरितों २:१७

विषय-सूची
  1. संभाग १. मसीह कब लौटेगा?
  2. संभाग २. मसीह किस रीति से वापस लौटेगा?
  3. संभाग ३. मसीह कहाँ वापस आएगा
  4. संभाग ४. यीशु के दिनों और वर्तमान दिनों में समानांतर
  5. संभाग ५. भाषाओं का अव्यवस्थात्मक प्राचुर्य और उनके संगठन की आवश्यकता