पूर्वनियति
पूर्वनियति के विषय पर आध्यात्मविद्या संबंधी विवाद लोगों के धार्मिक जीवन में बड़ी उलझन का कारण बन गया है। आएं हम इस विवाद के स्रोत का परीक्षण शुरू करते हैं।
बाईबल में हम बहुत से ऐसे हवाले पाते हैं जिनकी व्याख्या से यह प्रतीत होता है कि किसी व्यक्ति के जीवन में उसकी समृद्धि या अवनति, ख़ुशी या दुःख, उसका उद्धार या दोषी ठहराया जाना, और कि देशों का उत्थान और पतन, इसलिये होता है क्योंकि यह सब परमेश्वर ने पूर्वनिर्दिष्ट किया है।
उदाहरण की तौर पर संत पौलुस ने लिखा है: फिर जिन्हें उसने पहले से ठहराया, उन्हें बुलाया भी, और जिन्हें बुलाया उन्हें धर्मी भी ठहराया, और जिन्हें धर्मी ठहराया उन्हें महिमा भी दी है। रोमियों ८:३० मैं जिस पर दया करना चाहूँ उस पर दया करूँगा, और जिस पर कृपा करना चाहूँ उस पर कृपा करूँगा। अतः यह न तो चाहने वाले की, न दौड़ने वाले की परन्तु दया करने वाले परमेश्वर की बात है। रोमियों ९:१५-१६ क्या कुम्हार को मिट्टी पर अधिकार नहीं कि एक ही लोंदे में से एक बरतन आदर के लिये, और दूसरे को अनादर के लिये बनाए? रोमियों ९:२१ यह भी लिखा है, कि जब वे अपनी माँ के गर्भ ही में थे, परमेश्वर ने याकूब से प्रेम किया और कि वह एसाव से घृणा करता था और उनके भाग्य की घोषणा करते हुए, लिखा है कि “बड़ा छोटे की सेवा करेगा ।” (रोमियों ९:११-१३)
इस प्रकार, बाईबल में पर्याप्त उदाहरण हैं जिनसे परमेश्वर का निरपेक्ष और पूर्ण पूर्वनियति का सिद्धाँत उचित सिद्ध होता। परन्तु बाईबल में हम ऐसे भी पर्याप्त प्रमाण पाए जाते हैं जो निरपेक्ष पूर्वनियति के सिद्धांत का खंडन करते हैं।
उदाहरण के लिए, परमेश्वर ने पतन को रोकने के लिये पहले मानव पूर्वजों को फल खाने के लिए मना किया। (उत्पत्ति २:१७) इससे हम यह अनुमान लगा सकते हैं कि मानव पतन परमेश्वर की पूर्वनियति का परिणाम नहीं था, बल्कि मनुष्य का परमेश्वर की आज्ञा उल्लंघन करने का परिणाम था। आगे हम यह पढ़ते हैं, “और यहोवा पृथ्वी पर मनुष्य को बनाने से पछताया, और वह मन में अति खेदित हुआ”। (उत्पत्ति ६:६) यदि मानव पतन परमेश्वर द्वारा पूर्वनिर्दिष्ट होता तो फिर परमेश्वर का पतित मानवता के लिये, जो उसकी पूर्वनियति के अनुसार काम कर रहे थे, खेदित होने का कोई कारण नहीं होता। इसके अतिरिक्त, यूहन्ना के सुसमाचार में यह लिखा है, कि जो भी मसीह में विश्वास करता है वह नाश नहीं होगा, परन्तु अनन्त जीवन पाएगा, (यूहन्ना ३:१६) जिसका अर्थ है कि कोई भी दण्ड के लिए पूर्वनियत नहीं है।
मानव कार्य का परिणाम परमेश्वर की पूर्वनियति द्वारा निर्धारित नहीं किया जाता, परन्तु मानव प्रयास द्वारा किया जाता है, बाईबल का यह प्रसिद्ध पद्य इस सिद्धाँत का समर्थन करता है, “मांगो तो तुम्हें दिया जाएगा, ढूँढो तो तुम पाओगे, खटखटाओ तो तुम्हारे लिये खोला जाएगा”। (मत्ती ७:७) यदि मनुष्य का हर एक कार्य परमेश्वर की पूर्वनियति बन जाता है तो फिर यीशु ने मानव प्रयास की आवश्यकता पर क्यों ज़ोर दिया है?
बाईबल हमें बीमार भाइयों के लिए प्रार्थना करने का निर्देश देती है, (याकूब ५:१४-१५) यह सुझाव बताता है कि बीमारी और स्वास्थ्य केवल परमेश्वर की पूर्वनियति पर निर्भर नहीं है। यदि सब कुछ अनिवार्यतः भाग्य ही निर्दिष्ट करता है तो आँसू भरी याचनाएं सब बेकार हो जाएंगी।
चूँकि परमेश्वर पूर्ण है, इसलिये हम यह उम्मीद कर सकते हैं कि जब वह कुछ भी पूर्वनिर्धारित करता है, वह पूरी तरह से बांधा जाता है और मानव प्रयास द्वारा बदला नहीं जा सकता है। इसलिए, यदि हम यह पारंपरिक सिद्धांत स्वीकार करते है कि सब कुछ परमेश्वर के द्वारा पूर्णतः पूर्वनिर्धारित है तो हमें इसका यह निचोड़ निकालना होगा कि मनुष्य के किसी भी प्रयास से, जिसमें प्रार्थना, सुसमाचार का प्रचार या दान भी शामिल है, परमेश्वर की दैवी योजना में कोई फर्क नहीं पड़ेगा। प्राकृतिक क्रम के बाहर कोई भी प्रयास बिल्कुल निरर्थक होगा।
चूँकि बाईबल में इन दोनों परस्पर विरोधी सिद्धांतों को उचित ठहराने के लिए पर्याप्त आधार हैं, पूर्वनियति के इस मुद्दे पर विवाद अनिवार्यतः होता आया है। नियम इस समस्या को किस प्रकार हल कर सकता है? हम कई विषयों के तहत इसका विश्लेषण करके पूर्वनियति के प्रश्न पर विचार करेंगे।