दिव्य नियम का अध्ययन और अभ्यास
मेरे बुकमार्क

आपके पास अभी कोई बुकमार्क नहीं है।

अध्याय २

पुनरुद्धार की दैवी योजना में मूसा और यीशु

बाईबल में परमेश्वर के उद्धार के कार्य के विषय में कई रहस्य अन्तर्विष्ट हैं। लिखा है, “निश्चय ही प्रभु यहोवा अपने दास भविष्यद्वक्ताओं पर अपना मर्म प्रगट किए बिना कुछ नहीं करता।” (आमोस ३:७) तथापि, परमेश्वर की दैवी योजना के सिद्धांतों को जाने बिना, लोग बाईबल में छुपे रहस्य समझने में असमर्थ रहे हैं। बाईबल में किसी भविष्यद्वक्ता के जीवन के विवरण का इतिहास एकमात्र अभिलेख ही नहीं है बल्कि, भविष्यद्वक्ता के जीवन के दौर के माध्यम से बाईबल पतित लोगों के चलने के रास्ते का खुलासा करती है। विशेष रूप से हम यह जाँच करेंगे कि परमेश्वर ने मानव जाति को बचाने के लिए याकूब और मूसा की दैवी कार्यवाही यीशु के लिए नमूने के रूप में कैसे तैयार की थी।

विषय-सूची
  1. संभाग १. शैतान को अधीन करने के लिये आदर्श कार्यवाहियाँ
  2. संभाग २. मूसा के नेतृत्व के अंतर्गत पुनरुद्धार की दैवी योजना
  3. संभाग ३. यीशु की अगवाई के अंतर्गत पुनरुद्धार की दैवी योजना