अध्याय ५
पुनरुत्थान
यदि हम पवित्र शास्त्र की भविष्यवाणियों पर यथाशब्द विश्वास करें तो हमें यीशु के दूसरे आगमन के समय संतों के शरीर के साथ फिर से पुनर्जीवित होने की आशा भी करनी चाहिये। उनका शरीर जो, पृथ्वी में बहुत समय से दफन है और पूरी तरह से विघटित हो चला है, फिर से अपनी मूल अवस्था में पुनर्गठन किया जाना चाहिये। (१ थिस्सलुनिकियों ४:१६, मत्ती २७:५२) एक तरफ, ये भविष्यवाणियाँ परमेश्वर का वचन हैं जिसे, विश्वासी होने के कारण हमें स्वीकार करना होगा।
दूसरी ओर, हमारे ज्ञान के आधुनिक मानक को देखते हुए, यह हमें तर्कसंगत नहीं लगता। यह ईसाई धर्म के लिए बड़ी उलझन खड़ी करता है। इसलिए, यह आवश्यक है कि हम पुनरुत्थान का सही अर्थ स्पष्ट करें।
विषय-सूची
- संभाग १. पुनरुत्थान
- संभाग २. पुनरुत्थान की दैवी योजना
- २.१ परमेश्वर किस प्रकार पुनरुत्थान का कार्य करता है?
- २.२ पृथ्वी पर मनुष्यों के पुनरुत्थान के लिये दैवी योजना
- २.२.१ पुनरुत्थान की नींव डालने की दैवी योजना
- २.२.२ गठन-चरण पुनरुत्थान की दैवी योजना
- २.२.३ विकास-चरण पुनरुत्थान की दैवी योजना
- २.२.४ निष्पत्ति-चरण पुनरुत्थान की दैवी योजना
- २.२.५ स्वर्ग का राज्य और वैकुंठ
- २.२.६ अंतिम दिनों में अद्भुत आत्मिक घटनाएं
- २.२.७ पहला पुनरुत्थान
- २.३ आत्माओं के लिये पुनरुत्थान की दैवी योजना
- २.३.१ वापसी पुनरुत्थान का अभिप्राय और विधि
- २.३.२ यहूदियों और ईसाई लोगों की आत्माओं का वापसी-पुनरुत्थान
- २.३.२.१ विकास-चरण वापसी-पुनरुत्थान
- २.३.२.२ निष्पत्ति-चरण वापसी-पुनरुत्थान
- २.३.३ उन आत्माओं का वापसी-पुनरुत्थान जो वैकुंठ के बाहर रहतीं हैं
- २.४ वापसी-पुनरुत्थान के नियम के प्रकाश में पुनर्जन्म के सिद्धांत की जाँच
- संभाग ३. वापसी-पुनरुत्थान के द्वारा धर्मों का एकीकरण