संभाग २. पुनरुद्धार की नींव डालने के लिये दैवी योजना के युग की अवधियों में वर्ष या पीढ़ियों की संख्या
२.१ पुनरुद्धार की दैवी योजना क्यों और किस प्रकार प्रवर्धित होती है
मानवता के लिए परमेश्वर की दैवी योजना मसीह के लिए नींव डालना, मसीह को ग्रहण करना, और पुनरुद्धार का अंतिम लक्ष्य प्राप्त करना है, परन्तु यह योजना आदम से लेकर नूंह, अब्राहम, मूसा और अंत में यीशु तक प्रवर्धित हुई। लोगों के अविश्वास के कारण जब यीशु अपना अंतिम उद्देश्य पूरा किए बिना मारा गया, पुनरुद्धार की दैवी योजना दूसरे आगमन के समय तक फिर से प्रवर्धित हो गई।
पुनरुद्धार की दैवी योजना क्यों प्रवर्धित हुई? इस प्रश्न का उत्तर पूर्वनियति के नियम की जानकारी से दिया जा सकता है। इस नियम के अनुसार, चूँकि परमेश्वर अपनी इच्छा सर्वथा पूर्वनिर्धारित करता है, वह एक दिन उसे अवश्य पूरा करेगा। परंतु, परमेश्वर की इच्छा का किसी विशेष व्यक्ति के द्वारा पूरा होना, परमेश्वर की अपने हिस्से की ज़िम्मेदारी के अलावा उसकी अपने हिस्से की ज़िम्मेदारी पूरी करने की शर्त पर निर्भर होता है। तदनुसार, क्योंकि जब कोई उत्तरदायी व्यक्ति अपनी ज़िम्मेदारी पूरी करने में विफल होता है और परमेश्वर की इच्छा पूरी नहीं होती है तो उसकी जगह परमेश्वर अन्य युग में दूसरा व्यक्ति चुन लेता है। इस तरह परमेश्वर अपना काम जब तक उसका निपटाव न हो जाए जारी रखता है, इस प्रक्रिया से दैवी योजना प्रवर्धित होती जाती है।
आइए हम आगे यह जाँच करें कि पुनरुद्धार की दैवी योजना किस प्रकार प्रवर्धित होती है। सृष्टि के नियम के अनुसार परमेश्वर संख्या तीन का परमेश्वर है। उसकी समानता में निर्मित सभी वस्तुएं अपने अस्तित्व के संबंध से अपनी गति और विकास के तीन चरण की प्रक्रिया के माध्यम से खुद को प्रकट करती हैं। किसी भी सत्त्व को अपनी गोलाकार गति के साथ चार-दशा-आधार स्थापित करके सृष्टि का उद्देश्य पूरा करने के लिए, उसे आदि-विभाजन-मिलन क्रिया के तीन चरणों के माध्यम से गुज़र कर तीन-पात्र-साझियों के साथ पारस्परिक क्रिया में संबद्ध होकर तीन-वस्तु-प्रयोजन की प्राप्ति करनी चाहिए। सृष्टि का उद्देश्य बहाल करने की दैवी योजना वचन पर आधारित पुनः निर्माण की योजना होती है। इसलिए, जब कभी पुनरुद्धार की दैवी योजना प्रवर्धित होती है, वह अधिक से अधिक तीन चरण तक विस्तृत हो सकती है। सृष्टि के नियम के आधार पर इसे तीन प्रयासों की स्वीकृति है।
उदाहरण के तौर पर, आदम के परिवार में जब कैन और हाबिल वास्तविक भेंट चढ़ाने में विफल हुए, तो यह व्यवस्था नूंह और अब्राहम के परिवारों में फिर से दोहराई गई, और तीसरे प्रयास में सफल हुई। जब अब्राहम ने अपने प्रतीकात्मक बलिदान में गलती की, तो यह व्यवस्था प्रवर्धित होकर इज़हाक के बाद याकूब के द्वारा पूरी हुई। मूसा और यीशु के नेतृत्व में कनान की प्राप्ति की कार्यवाहियाँ, प्रत्येक तीन कार्यवाहियों में विस्तृत हुईं। जब राजा शाऊल मंदिर बनाने में असफल हुआ, तो यह व्यवस्था अगले दो राजाओं तक प्रवर्धित हुई: दाऊद और सुलेमान। परमेश्वर की सृष्टि का आदर्श जो आदम के समय पूरा नहीं हुआ था, वह पूरा होने के लिए दूसरी और तीसरी दैवी योजना: यीशु के आने तक, जो दूसरा आदम था, और फिर दूसरे आगमन के मसीह के आने तक रुका रहा।
आम कहावतें, जैसे कोरिया की एक कहावत है “जो पहले प्रयास में सफल नहीं हो सका वह अवश्य ही तीसरी बार पूर्ण होगा,” नियम के इस पहलू को रोजमर्रा के ज्ञान के रूप में प्रकट करती हैं।
२.२ लंब क्षतिपूर्ति की शर्तें और क्षतिपूर्ति द्वारा क्षैतिज पुनरुद्धार
दैवी इतिहास में अपने पूर्वाधिकारी का मिशन विरासत में प्राप्त करने और उसे पूरा करने के लिए, एक मुख्य व्यक्ति को जो पुनरुद्धार की दैवी योजना का ज़िम्मेदार है, थोड़े समय में, उन सभी क्षतिपूर्ति की शर्तों को जिन्हें उसके पूर्वाधिकारियों ने पूरा करने का प्रयत्न किया था, अवश्य पूरा करना चाहिए। यदि यह मुख्य व्यक्ति भी अपने मिशन में विफल होता है, तो क्षतिपूर्ति की सभी शर्तें, जो उसने पूरी करने की कोशिश की थीं दूसरे व्यक्ति को जिसे वही ज़िम्मेदारियाँ सौंपी जाएगी, पारित हो जाती हैं। दैवी इतिहास की कार्यवाही में मुख्य व्यक्तियों की विफलता से जो शर्तें पूरी न होने के कारण संचित हो जातीं हैं, वे लंब क्षतिपूर्ति की शर्तें कहलातीं हैं। इन्हें थोड़े समय में पूरा करने के लिए मुख्य व्यक्ति के कार्य को क्षतिपूर्ति द्वारा क्षैतिज पुनःस्थापन कहा जाता है।
उदाहरण के तौर पर, अब्राहम को क्षैतिज रूप से क्षतिपूर्ति द्वारा वे सब लंब क्षतिपूर्ति की शर्तें जो पहले आदम के परिवार और नूंह के परिवार ने पूरी करने का प्रयत्न किया था, पुनःस्थापित करनी पड़ीं। अब्राहम को एक ही समय एक ही वेदी पर तीन बलिदान चढ़ा कर क्षैतिज रूप से क्षतिपूर्ति द्वारा वे सब लंब क्षतिपूर्ति की शर्तें जो तीन व्यवस्थाओं के दौरान प्रवर्धित दैवी योजना में संचित हुईं थीं पुनःस्थापित करनी थीं। तीन बलिदान उन सभी शर्तों को द्योतित करते हैं जो आदम और नूंह पूरा नहीं कर सके और वे जो अब्राहम को नए मुख्य व्यक्ति होने के रूप में पूरी करनी चाहिए थीं।
याकूब को अपनी कार्यवाही के थोड़े समय में क्षैतिज रूप से क्षतिपूर्ति के द्वारा वह सब शर्तें जो नूंह से लेकर बारह पीढ़ियों में संचित हुईं थीं पुनःस्थापित करनी पड़ीं। इसी वजह से उसे बारह पुत्र दिए गए थे जिन से इस्राएल के बारह गोत्र निकले हुए।
यीशु ने अपने समय तक की सभी संचित लंब शर्तों को जो उसके पूर्वजों, भविष्यद्वक्ताओं और राजाओं ने, जिन्होंने चार हज़ार वर्ष तक बाईबल के इतिहास की दैवी योजना में अगवाई की थी, अधूरी छोड़ी थीं, क्षैतिज रूप से क्षतिपूर्ति द्वारा बहाल करने के लिए इस युक्ति का उपयोग किया।
उदाहरण के तौर पर, यीशु ने थोड़े समय में सभी लंब क्षतिपूर्ति की शर्तें, जो याकूब की कार्यवाही के दौरान संचित हुई थीं, बहाल करने के लिए बारह शिष्य और सत्तर अनुयाई चुने, जिस में परमेश्वर ने याकूब के बारह पुत्र और सत्तर संबंधियों के साथ काम किया, और मूसा की कार्यवाही से परमेश्वर ने इस्राएल के बारह गोत्रों और सत्तर पुरनियों के साथ काम किया। इसके अतिरिक्त, यीशु ने शैतान से अलग होने के लिए चालीस के विधानों के रूप में सभी लंब क्षतिपूर्ति की शर्तें, जो विश्वास की नींव के लिए आवश्यक थीं, क्षैतिज रूप से पुनःस्थापित करने के लिए चालीस दिन का उपवास किया।
इस अर्थ से, हम यह समझ सकते हैं कि पुनरुद्धार की दैवी योजना में प्रत्येक मुख्य व्यक्ति व्यक्तिगत रूप से केवल अपने लिए ही नहीं काम करता है, परन्तु वह सभी पूर्वजों, भविष्यद्वक्ताओं और संतों का, जिनका अतीत में वही मिशन था, प्रतिनिधित्व करता है। वह स्वयं इतिहास में उनके परिश्रम का फल है।
२.३ क्षतिपूर्ति द्वारा क्षैतिज पुनरुद्धार लंब रूप से निष्पादित किया गया
कभी-कभी क्षैतिज पुनरुद्धार लंब व्यवस्था के द्वारा जो कई पीढ़ियों तक विस्तृत हो सकता है, प्राप्त किया जाता है।
पुनरुद्धार की दैवी योजना में अब्राहम के परिवार के साथ ऐसा ही हुआ। स्वीकार्य प्रतीकात्मक बलिदान करके, अब्राहम को क्षैतिज रूप से क्षतिपूर्ति द्वारा सभी लंब क्षतिपूर्ति की शर्तों को जो आदम के परिवार और नूंह के परिवार की गलतियों के कारण संचित हुईं थीं पुनःस्थापित करना चाहिए था। परंतु बलिदान में उसकी ग़लती एक और विफलता का कारण बनी और दैवी योजना विलंबित हो गई। जैसा कि ऊपर बताया गया है, क्योंकि दैवी योजना में मसीह के लिए पारिवारिक नींव डालने का यह तीसरा प्रयास था, नियम के अनुसार उसके परिवार को बिना चूके परमेश्वर की इच्छा पूरी करनी चाहिए थी।
इसलिए, उसकी विफलता के बावजूद परमेश्वर ने ऐसा रास्ता खोजा जिसके बल पर वह अब्राहम को ऐसा मान सके मानो उसने ग़लती की ही न हो, बल्कि लंब क्षतिपूर्ति की शर्तें बिना किसी प्रवर्धन के क्षैतिज रूप से पुनःस्थापित कर दी हों। इस तरह, परमेश्वर ने विशेष व्यवस्था तैयार की: उसने अब्राहम, इज़हाक और याकूब से क्षतिपूर्ति की आवश्यक शर्तें पूरी करवाईं और अपनी इच्छा के आधार पर तीन व्यक्तियों को एक मान कर गिना।
इसलिए, तीन पीढ़ियों तक लंब प्रवर्धन के बावजूद, याकूब की विजय और इज़हाक की विजय अब्राहम की अपनी विजय बन गई, जैसे कि उसने अपनी पीढ़ी ही में बिना विलंब के प्राप्त की गईं हों। (प्रति-संदर्भ—नींव ३.१.२.३, नींव ३.३)
तीन पीढ़ियों की एकात्मकता का अभिप्राय परमेश्वर का अपने आप को “अब्राहम का परमेश्वर, इज़हाक का परमेश्वर और याकूब का परमेश्वर” की उपाधि देना हुआ। (निर्गमन ३:६)
इस तरह, परमेश्वर अब्राहम को, उन क्षैतिज क्षतिपूर्ति की शर्तों के लिए जिन्हें वह अपनी पीढ़ी में पूरा करने में असफल रहा, इज़हाक और याकूब की पीढ़ियों के द्वारा लंब रूप में पूरा हुआ मान कर श्रेय दे सका। इस प्रकार का पुनरुद्धार क्षतिपूर्ति द्वारा लंब रूप में किया हुआ क्षैतिज पुनरुद्धार कहलाता है।
२.४ विश्वास की नींव पुनःस्थापित करने के लिये संख्यात्मक क्षतिपूर्ति की कालावधियाँ
किसी भी प्रमुख व्यक्ति को विश्वास की नींव पुनःस्थापित करने के लिए एक या अधिक संख्यात्मक क्षतिपूर्ति की कालावधियों को पूरा करना होता है। (प्रति-संदर्भ—पुनरुद्धार १.२.१) आइए हम इसका कारण मालूम करें।
परमेश्वर अपने नियमों पर, जिसका एक पहलू संख्यात्मक है, विद्यमान है। जगत, जिसका केन्द्र मनुष्य है, संख्यात्मक सिद्धांतों के आधार पर बनाया गया था, और वास्तविक पात्र-साझी के रूप में अदृश्य परमेश्वर के द्वैत अभिलक्षणों को प्रकट करता है। यही कारण है कि विज्ञान, बाहरी सिद्धांतों की जो जगत का संचालन करते हैं, खोज करता है और गणित की सहायता से किए गए शोध के माध्यम से प्रगति करता है। पहले पूर्वजों को पूर्ण बनने के लिए विकास काल से गुज़रना चाहिए था, जो कुछ निश्चित संख्याओं से चिह्नित है, इस प्रकार वे विश्वास की नींव डाल सकते थे। उन्हें अपनी पूर्णता में इन संख्याओं के गुणों का मूर्त रूप बनना चाहिए था।
हमें इस विषय-वस्तु की जाँच करनी चाहिए क्योंकि विश्वास की नींव के पुनःस्थापन के लिए हमें ना ही केवल शर्त की वस्तु की भेंट करने की आवश्यकता है, जो यह दर्शाती है कि जगत शैतान की दासता में है, परन्तु हमें वह संख्या भी जो शैतान ने भ्रष्ट की है उसे पुनःस्थापित करने के लिए क्षतिपूर्ति की एक संख्यात्मक अवधि से पारित होना पड़ता है।
पतन से पहले, पहले मानव पूर्वजों को किस संख्या के आधार पर विश्वास की नींव डालनी चाहिए थी? अपनी पूर्णता में उन्हें किन संख्याओं का मूर्त रूप बनना चाहिए था?
हमने सृष्टि के नियम में यह सीखा है कि कोई भी सत्त्व चार-दशा-आधार बनाए बिना न तो बढ़ सकता है और ना अपना अस्तित्व बनाए रख सकता है। तदनुसार, आदम और हव्वा प्रत्येक को अपनी अपरिपक्व अवस्था ही में अपने ख़ुद के जीवन के लिए चार-दशा-आधार बना लेनी चाहिए थी। चार-दशा-आधार में प्रत्येक दशा को विकास काल के तीन चरणों से पारित होना चाहिए, जो सब मिला कर बारह होते हैं। इसके अतिरिक्त, चार-दशा-आधार में प्रत्येक दशा को तीन-पात्र-साझी बनाकर तीन-वस्तु-प्रयोजन पूरा करना होता है, जो कुल मिलाकर बारह पात्र-साझी बनते हैं और बारह वस्तु-प्रयोजन पूरे किए जाते हैं।
इस प्रकार, जिस विकास काल में आदम को विश्वास की नींव डालनी चाहिए थी वह संख्या बारह को पूरी करने की अवधि थी। अपनी अपरिपक्व अवस्था में, प्रत्येक पहले मानव पूर्वजों को संख्या बारह के आधार पर विश्वास की नींव डालनी चाहिए थी, वह संख्या बारह को पूरी करने की अवधि थी, और अपनी पूर्णता में उन्हें बारह-वस्तु-प्रयोजन प्राप्त कर लेना चाहिए था और इस प्रकार संख्या बारह के गुणों का मूर्त रूप बनना चाहिए था। उनके पतन के कारण शैतान ने इस संख्या को दूषित कर दिया था। इसलिए, पुनरुद्धार की दैवी योजना में प्रमुख व्यक्ति को विश्वास की नींव डालने के समय संख्या बारह को पुनःस्थापित करने के लिए क्षतिपूर्ति की अवधि से अवश्य गुज़रना चाहिए। केवल उसी आधार पर वह संख्या बारह की गुणवत्ता के पूर्ण मूर्त रूप की बहाली के लिए वास्तविक नींव डाल सकता है।
संख्या बारह को पुनःस्थापित करने के लिए क्षतिपूर्ति की अवधि के कुछ उदाहरण: नूंह को जहाज़ बनाने के लिए १२० वर्ष लगे, मूसा के नेतृत्व में कनान की प्राप्ति के लिए दैवी योजना के १२० वर्ष, और अब्राहम का परमेश्वर द्वारा बुलाए जाने के बाद से जब याकूब ने एसाव को रोटी और मसूर की दाल देकर पहलौठे का अधिकार मोल लेने तक १२० वर्ष। जैसे कि हम नीचे चर्चा करेंगे, कि यह अंतिम अवधि पुराने नियम के युग के संयुक्त राज्य की १२० वर्ष की अवधि और नए नियम के युग के ईसाई राज्य में शारलेमेन और उसके पुत्रों के अंतर्गत समतुल्य १२० वर्ष की अवधि के द्वारा पुनःस्थापित हो जानी चाहिए थी।
परिपक्वता प्रक्रिया के दौरान जिसमें आदम और हव्वा विश्वास की नींव डाल रहे थे उसमें उन्हें संख्या चार की एक और अपेक्षित अवधि पूरी करनी थी। विकास की अवधि के तीन-चरणों से पारित होकर उन्हें परमेश्वर के सीधे प्रभुत्व के क्षेत्र में प्रवेश करना चाहिए था, जो कि चौथा चरण है। यहाँ उन्होंने चार-दशा-आधार संपन्न कर लिया होता। इस प्रकार संख्या चार को पूरा करने पर पहले मानव पूर्वज उसके पूर्ण मूर्त रूप बन जाते। पतन के कारण, यह संख्या शैतान के द्वारा भ्रष्ट हो गई। इसलिए, दैवी योजना में प्रमुख व्यक्तियों को विश्वास की नींव पुनःस्थापित करने के लिए क्षतिपूर्ति शर्त की यह अवधि अवश्य पूरी करनी चाहिए। केवल इसी आधार पर वे संख्या चार के गुणों के पूर्ण मूर्त रूप पुनः बनने के लिए वास्तविक नींव डाल सकते हैं।
यह पहले बताया गया है कि संख्या चार को पुनःस्थापित करने की क्षतिपूर्ति की अवधियाँ विश्वास की नींव पुनःस्थापित करने के लिए आवश्यक हैं। (प्रति-संदर्भ—नींव २.१.२) इसके उदाहरण यह हैं: नूंह का चालीस दिन की बाढ़ का न्याय, मूसा का चालीस दिन का उपवास, कनान के देश में जासूसी के चालीस दिन, यीशु का चालीस दिन का उपवास, और पुनरुत्थान के बाद यीशु की चालीस दिन की सेवकाई।
विकास काल संख्या इक्कीस को पूरा करने की अवधि भी है। पहले पूर्वजों को संख्या इक्कीस की अवधि के आधार पर विश्वास की नींव डाल कर संख्या इक्कीस का पूर्ण मूर्त रूप बनना चाहिए था, और तब सृष्टि का उद्देश्य साकार करना चाहिए था। परन्तु, पतन के कारण, यह संख्या शैतान ने भ्रष्ट कर दी थी। इसलिए, इतिहास में प्रमुख व्यक्तियों को विश्वास की नींव डालने के लिए संख्या इक्कीस को पुनःस्थापित करने की क्षतिपूर्ति की अवधि पूरी करनी चाहिए। केवल इसी आधार पर वे संख्या इक्कीस की गुणवत्ता का पूर्ण मूर्त रूप बनकर वास्तविक नींव डाल सकते हैं।
तो आइए, अब हम यह देखें कि विकास काल संख्या इक्कीस की पूर्णता की अवधि क्यों बनता है।
संख्या इक्कीस का महत्व समझने के लिए, हमें पहले परमेश्वर के नियम में संख्या तीन, चार और सात का महत्व समझना चाहिए। परमेश्वर, जिसके द्वैत अभिलक्षण सामंजस्यपूर्ण एकता में विद्यमान हैं, वह संख्या तीन का परमेश्वर है। सृष्टि जब चार-दशा-आधार में परमेश्वर के साथ एक हो जाती है तो संपन्न हो जाती है। इस तरह, किसी व्यक्ति को पूर्ण होने के लिए उसे अपने आप में चार-दशा-आधार स्थापित करनी चाहिए, जिसमें मन और शरीर परमेश्वर के साथ मिलकर ट्रिनिटी का निर्माण करते हैं, जिसका केन्द्र परमेश्वर होता है। पुरुष और स्त्री को पूर्ण पति और पत्नी बनने के लिए, चार-दशा-आधार स्थापित करनी चाहिए जिसमें वे परमेश्वर के साथ मिलकर ट्रिनिटी का निर्माण करते हैं और उनका केन्द्र परमेश्वर होता है। जगत को पूर्ण बनने के लिए, उसे मनुष्य के साथ चार-दशा-आधार स्थापित करना चाहिए, जिसमें मनुष्य और प्राकृतिक दुनिया परमेश्वर के साथ मिलकर ट्रिनिटी का निर्माण करते हैं और उनका केन्द्र परमेश्वर होता है। इसके अतिरिक्त, सृजित प्राणियों को एक होकर परमेश्वर पर केन्द्रित चार-दशा-आधार साकार करने के लिए विकास काल के तीन चरण से पारित होना चाहिए, और तीन-पात्र-प्रयोजन पूरा करना चाहिए। इन कारणों से संख्या तीन स्वर्गीय संख्या है अर्थात यह पूर्णता की संख्या है।
जब एक कर्ता साझी और एक पात्र साझी परमेश्वर पर केन्द्रित होकर एक हो जाते हैं तो वे ट्रिनिटी का निर्माण करते हैं, यह परिणामी संघटन सत्य का व्यक्तिगत मूर्त रूप होता है जो चार-दशा-आधार पूरा करता है। इस प्रकार परमेश्वर की सृष्टि की रचना की प्रतिष्ठा प्राप्त कर लेने पर यह चार दिशाओं: उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम में स्थिति और विस्तार के लिए आता है। इस अर्थ में, संख्या चार पृथ्वी की संख्या है। इस प्रकार परमेश्वर की सृष्टि की रचना की प्रतिष्ठा सुरक्षित करके, वह चार दिशाओं उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम में अपना स्थान और आयतन हस्तगत करती है। इस अर्थ में संख्या चार पृथ्वी की संख्या है।
जब कोई सृजित प्राणी विकास काल के तीन चरण से गुज़रता है और चार-दशा-आधार बनाता है, तो वह क्रमशः समय और अंतरिक्ष के गुणात्मक पहलुओं में पूर्ण रूप से स्थापित हो जाता है। इस प्रकार, सृष्टि की प्रत्येक वस्तु संख्या सात का पूर्ण मूर्त रूप बन जाती है, जो कि स्वर्ग की संख्या और पृथ्वी की संख्या का कुल जोड़ है। यही कारण है कि बाईबल स्वर्ग और पृथ्वी की रचना में लगे सात दिन का वर्णन करती है। जिस प्रकार से सृष्टि की अवधि संख्या सात को परिपूर्ण करती है, पूर्णता प्राप्त करने के लिए कोई भी अवधि संख्या सात को पूरा करने की अवधि समझी जा सकती है। विकास काल के तीन चरण पर इस प्रकार से ध्यान देने से, गठन चरण को पूरा करने की अवधि, विकास चरण को पूरा करने की अवधि, और निष्पत्ति चरण को पूरा करने की अवधि, प्रत्येक अवधि संख्या सात को पूरा करने की अवधि होती है। कुल मिलाकर संपूर्ण विकास काल संख्या इक्कीस को पूरा करने की अवधि समझी जा सकती है।
संख्या इक्कीस की क्षतिपूर्ति अवधि के यह निम्नलिखित उदाहरण हैं: परमेश्वर ने बाढ़ के बाद नूंह से तीन बार फाक्ता को बाहर भिजवा कर अपनी दैवी योजना को, जो वह तीन चरण में कार्यान्वित करने वाला था, पहले से प्रगट किया। फाक्ता सात दिन के अंतर में भेजी गई थीं इस तरह पूरा समय कुल इक्कीस दिन का होता है। (उत्पत्ति ७:४, ८:१०, १२) हारान के निर्वासन के समय जब याकूब ने पारिवारिक कार्यवाही में कनान की प्राप्ति के लिए तीन सात वर्षीय कठोर श्रम का समय झेला, यह अवधि कुल मिलाकर इक्कीस वर्ष की थी। पुराने नियम के युग में, इस्राएलियों का बेबीलोन में निर्वासन और उनके वापस इस्राएल लौटने तक की २१० वर्ष की अवधि याकूब की इस इक्कीस वर्ष की कार्यवाही को क्षतिपूर्ति द्वारा पुनःस्थापित करने के लिए थी। नए नियम के युग में, कथौलिक पोप की अविन्यों में कैद से लेकर ईसाई संप्रदाय के शोधन की शुरूआत तक के २१० वर्ष की अवधि भी याकूब की इक्कीस वर्ष की कार्यवाही को क्षतिपूर्ति द्वारा पुनःस्थापित करने के लिए थी।
विकास काल भी संख्या चालीस को पूरा करने की अवधि है। पहले पूर्वजों को संख्या चालीस के आधार पर विश्वास की नींव डाल कर पूर्ण रूप से संख्या चालीस के गुणों का मूर्तरूप बनना चाहिए था और फिर सृष्टि का उद्देश्य साधित करना चाहिए था। पतन के समय इस संख्या को शैतान ने दावा करके विकृत कर दिया। इसलिए, दैवी योजना में प्रमुख व्यक्तियों को क्षतिपूर्ति द्वारा विश्वास की नींव डाल कर संख्या चालीस को पुनःस्थापित करना चाहिए। केवल इसी आधार पर वे संख्या चालीस के गुणों का पूर्ण मूर्त रूप बनने के लिए वास्तविक नींव डाल सकते हैं।
संख्या चालीस को किस प्रकार से पूरा किया जाता है यह समझने के लिए पहले हमें संख्या दस का महत्व जानना चाहिए।
यदि हम विकास काल के प्रत्येक तीन-चरणों को तीन उप-चरण में विभाजित करते हैं, तो हमें कुल नौ स्तर मिलते हैं। यहाँ नियम में हम संख्या नौ का महत्व देखते हैं। अदृश्य परमेश्वर के द्वैत अभिलक्षणों की संख्यात्मक अभिव्यक्ति के रूप में परमेश्वर की प्रत्येक रचना विकास काल के नौ स्तरों से पारित होती है। जब वह परमेश्वर के साथ उसके सीधे प्रभुत्व के क्षेत्र में एक हो जातीं हैं तो दसवाँ स्तर बनता है, तब प्रत्येक अपना सृष्टि का उद्देश्य पूरा करती है। इसी कारण हम संख्या दस को एकता की संख्या कहते हैं। परमेश्वर ने नूंह को बुलाने से पहले संख्या दस को पुनःस्थापित करने के लिए आदम के बाद दस पीढ़ियों की क्षतिपूर्ति की अवधि रखी। इस शर्त के द्वारा, परमेश्वर यह चाहता था कि नूंह परमेश्वर की इच्छा जो आदम ने अधूरी छोड़ी थी पूरी करे, और फिर वह परमेश्वर के साथ एक हो जाए।
आदम और हव्वा जिनको चार-दशा-आधार स्थापित करनी चाहिए थी, उनके प्रौढ़ होने की यात्रा में प्रत्येक दशा संख्या चालीस को पूरा करने के लिए दस स्तरों से होकर पारित होनी चाहिए थी, फिर संख्या चालीस पूरी हो जाती। इस प्रकार उनकी प्रौढ़ता की दौड़ संख्या चालीस को पूरी करने की अवधि होती, और उनका चार-दशा-आधार संख्या चालीस का पूर्ण मूर्त रूप बन जाता।
इस नींव को पुनः स्थापित करने के लिए संख्या चालीस की क्षतिपूर्ति की अवधि के कुछ उदाहरण रखे गए हैं: नूंह के जहाज़ का अरारात नामक पहाड़ पर टिक जाने के चालीस दिन बाद उसने फाक्ता को बाहर उड़ाया, मूसा का फिरौन के महल में चालीस वर्ष का जीवन, उसका मिद्यान के जंगलों में चालीस वर्ष का निर्वासन, और कनान की प्राप्ति के लिए राष्ट्रीय कार्यवाही के दौरान उसका चालीस वर्ष तक जंगल में रहना।
हम यह अनुमान लगा सकते हैं कि पुनरुद्धार की दैवी योजना में संख्या चालीस की दो भाँति की अवधियाँ होतीं हैं। एक प्रकार की संख्या है जो संख्या चार को पुनःस्थापित करने के लिए क्षतिपूर्ति की अवधि है; पूर्वावस्था की प्राप्ति में संख्या चालीस बनाने के लिए इसे एकता की संख्या, दस, से गुणा किया जाता है। दूसरे प्रकार की क्षतिपूर्ति की अवधि स्वयं संख्या चालीस को पुनः स्थापित करने के लिए है, जैसा कि अभी वर्णन किया गया है, जो आदम को पतन से पहले पूरी करनी चाहिए थी।
जंगल में कनान की प्राप्ति के लिए चालीस वर्ष की राष्ट्रीय कार्यवाही इस भाँति की दोनों अवधियों को एक ही समय में पुनः स्थापित करने के लिए तैयार की गई थी। इसके द्वारा चालीस दिन की जासूसी का मिशन और मूसा का चालीस दिन का उपवास क्षतिपूर्ति के द्वारा पुनः स्थापित हुआ, यह वह अवधियाँ हैं जो संख्या चार को पुनः स्थापित करने के लिए थीं। इससे मूसा का फिरौन के महल में चालीस वर्ष और मिद्यान के जंगल में चालीस वर्ष भी क्षतिपूर्ति द्वारा पुनः स्थापित हुए, यह अवधियाँ संख्या चालीस को पुनः स्थापित करने के लिए रखी गईं थीं। जब विश्वास की नींव के लिए प्रमुख व्यक्ति क्षतिपूर्ति द्वारा क्षैतिज रूप से सभी लंब क्षतिपूर्ति की शर्तों को पुनःस्थापित करता है तो ऐसी असाधारण घटनाएं घटतीं हैं।
ऐसी व्यवस्था को क्षैतिज रूप से बहाल करने के लिए जब संख्या चालीस की अवधियाँ फिर से प्रवर्धित की जाती हैं, तो इसे दस के गुणन के नियम के अनुसार बढ़ाया जाता है, क्योंकि क्षतिपूर्ति की अपेक्षित अवधि दस चरण तक विस्तृत की जा सकती है। इस प्रकार, चालीस वर्ष की अवधि चार सौ वर्ष या चार हज़ार वर्ष तक प्रसारित की जा सकती है। इसके उदाहरण यह हैं: नूंह से अब्राहम तक के चार-सौ-वर्ष की अवधि, मिस्र में चार सौ वर्ष की दासता और बाईबल के अनुसार आदम से यीशु तक के चार हज़ार वर्ष।
आइए हम क्षतिपूर्ति की संख्यात्मक अवधियों को, जिन्हें एक प्रमुख व्यक्ति को दैवी योजना में विश्वास की नींव पुनःस्थापित करने के लिए पूरी करनी चाहिए, संक्षिप्त में प्रस्तुत करते हैं।
यदि पहले मानव पूर्वजों का पतन नहीं हुआ होता, तो वे कई महत्वपूर्ण संख्याओं के आधार पर विश्वास की नींव डालते, जिनमें सम्मिलित हैं बारह, चार, इक्कीस और चालीस। जब वे सृष्टि का उद्देश्य पूरा कर लेते, तो वे इन संख्याओं के गुणों का पूर्ण मूर्त रूप बन जाते। तथापि, पतन के कारण, यह सब संख्याएं शैतान के दावे में चली गईं। इसलिए, दैवी इतिहास में प्रमुख व्यक्तियों को इससे पहले कि वे विश्वास की नींव पुनःस्थापित कर सकें क्षतिपूर्ति की बारह, चार, इक्कीस और चालीस की संख्यात्मक अवधियों को पूरा करना आवश्यक है। केवल इसी आधार पर वे इन संख्याओं की गुणवत्ता का पूर्ण मूर्त रूप बनकर वास्तविक नींव डाल सकते हैं।
२.५ पीढ़ियों की संख्या के द्वारा समान्तर कालों का निर्धारित किया जाना
बाईबल के अनुसार, परमेश्वर ने आदम से दस पीढ़ियों और सोलह सौ वर्ष के बाद नूंह को दैवी योजना का भार उठाने के लिए चुना। आइए हम यह जाँच करें कि वह कौन सी महत्वपूर्ण संख्याएं थीं जो सोलह सौ वर्ष और दस पीढ़ियों के द्वारा पुनःस्थापित की गईं थीं।
संख्या दस परमेश्वर के साथ एकता की संख्या है। प्रौढ़ता की प्राप्ति के लिए विकास के मार्ग को संख्या दस पूरी करने के लिए एक अवधि की आवश्यकता होती है, जिसके द्वारा आदम और हव्वा को संख्या दस का आदर्श मूर्त रूप बनना चाहिए था। पतन के कारण जब यह संख्या शैतान ने दूषित कर दी, तो परमेश्वर ने इस संख्या को पुनःस्थापित करने के लिए एक प्रमुख व्यक्ति की खोज की और लोगों को संख्या दस के गुणों का आदर्श मूर्त रूप के रूप में बदल कर अपने साथ एक करने का कार्य आरंभ किया। इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए, परमेश्वर को एक ऐसे प्रमुख व्यक्ति की आवश्यकता होगी जो संख्या दस को पुनःस्थापित करने के लिए क्षतिपूर्ति को पूरा करे। इसी कारण परमेश्वर ने आदम से दस पीढ़ियों के बाद नूंह को बुलाया।
पहले यह चर्चा की गई थी कि पहले मानव पूर्वज परिपक्वता प्राप्त करने के लिए ऐसे मार्ग से पारित होने वाले थे जो संख्या चालीस को पूरा करे और इस तरह वे संख्या चालीस के आदर्श मूर्त रूप बन जाएं। पतित लोगों को प्रमुख व्यक्ति बनने के लिए, जो संख्या चालीस का आदर्श मूर्त रूप बनकर बहाली के रास्ते में अगवाई करें, चार-दशा-आधार स्थापित करना आवश्यक है, और तब उन्हें संख्या चालीस को पूरा करने के लिए क्षतिपूर्ति की अवधि पूरी करनी चाहिए। संख्या चालीस पुनःस्थापित करने के लिए चार-दशा-आधार के प्रत्येक स्थान को क्षतिपूर्ति की अवधि पूरी करना चाहिए, जो संख्या १६० को पुनः स्थापित करने के लिए क्षतिपूर्ति की एक अवधि प्रस्तुत करे। इसके अतिरिक्त, चूँकि पतित लोगों को यह संख्या दस पीढ़ियों में पूरी करना चाहिए थी—दस परमेश्वर के साथ एकता दर्शाता है—उन्हें संख्या १६०० की एक क्षतिपूर्ति अवधि पूरी करनी पड़ी। यही कारण है कि बाईबल में आदम से लेकर नूंह तक १६०० वर्ष की अवधि का लेखा है।
नूंह के परिवार में पुनरुद्धार की दैवी योजना की विफलता के बाद, परमेश्वर ने चार सौ वर्ष तक प्रतीक्षा की, जब तक और दस पीढ़ियाँ बीत गईं इससे पहले कि उसने अब्राहम को दैवी योजना का भार उठाने के लिए बुलाया। पीढ़ियों की संख्या के अनुसार, नूंह से अब्राहम तक की अवधि आदम से नूंह तक की अवधि के समानांतर थी और पहले की उस अवधि को क्षतिपूर्ति द्वारा पुनःस्थापित करने के लिए थी।
पहले यह चर्चा की गई है कि यह अवधि चार सौ वर्ष की क्यों रखी गई थी। (प्रति-संदर्भ—नींव ३.१.१) पुनरुद्धार की दैवी योजना के लक्ष्य को पूरा करने के लिए परमेश्वर ने नूंह को चालीस दिन का जल-प्रलय का न्याय झेलने की व्यवस्था की, जो परमेश्वर ने दस पीढ़ियों और सोलह सौ वर्ष ठहरा कर प्राप्त करने की कोशिश की थी। जब इस चालीस दिन के जल-प्रलय के न्याय को शैतान ने हाम की ग़लती के कारण भ्रष्ट कर दिया था, तो उसे पुनःस्थापित करने के लिए परमेश्वर ने दूसरे प्रमुख व्यक्ति के द्वारा कार्य किया। आदम से नूंह तक की दस पीढ़ियों की प्रत्येक पीढ़ी में परमेश्वर ने संख्या १६० को पुनःस्थापित करने के लिए क्षतिपूर्ति की अवधियों को पूरा करने का कार्य किया। नूंह से अब्राहम तक की दस पीढ़ियों की समानांतर अवधियों में, परमेश्वर ने संख्या चालीस को पुनःस्थापित करने के लिए प्रत्येक पीढ़ी क्षतिपूर्ति की एक अवधि के रूप में रखी, जो कि जल-प्रलय के न्याय की घटना से लिया गया है।
चालीस दिन के जल प्रलय की विफलता को संख्या चालीस की अवधि के द्वारा ही पुनःस्थापित करना था। चूँकि अनुवर्ती पीढ़ियों को उनकी पूरी लंबाई तक फैलना चाहिए, इसलिए वे चालीस दिन में पूरी नहीं हो सकती थीं। अतः परमेश्वर ने क्षतिपूर्ति की अवधि को प्रत्येक पीढ़ी के द्वारा चालीस वर्ष में पूरा करने के लिए रखा। जल प्रलय का एक दिन एक वर्ष की क्षतिपूर्ति द्वारा पूरा किया गया। ठीक उसी तरह जब मूसा के समय चालीस दिन देश की जासूसी के मिशन की विफलता के लिए चालीस वर्ष जंगल में भटकना पड़ा। (गिनती १४:३४) क्योंकि व्यवस्था जिसमें प्रत्येक पीढ़ी चालीस वर्ष की क्षतिपूर्ति की अवधि के रूप में रखी गई थी और वह दस पीढ़ियों तक जारी रही, इसलिए क्षतिपूर्ति का कुल विस्तार चार सौ वर्ष का हुआ।
२.६ क्षैतिज पुनरुद्धार की दैवी अवधियाँ क्षतिपूर्ति द्वारा लंब रूप से संपन्न किए गईं
जैसे कि पहले यह स्पष्ट किया गया है कि दैवी योजना का प्रत्येक प्रमुख व्यक्ति सभी ऊर्ध्वाधर क्षतिपूर्ति की शर्तों को जो उसके समय तक संचित हुईं थीं क्षैतिज रूप से पुनः स्थापित करने के लिए बुलाया जाता है। अतः दैवी योजना जितनी अधिक प्रवर्धित होती है, अगली पीढ़ियों के प्रमुख व्यक्तियों को उतनी ही भारी क्षतिपूर्ति की शर्तें क्षैतिज रूप से पूरी करनी पड़तीं हैं।
पुनरुद्धार की दैवी योजना में आदम के परिवार में लंब क्षतिपूर्ति की शर्तें नहीं थीं क्योंकि दैवी योजना अभी चालू हुई थी। इसलिए, कैन और हाबिल के द्वारा प्रतीकात्मक और वास्तविक भेंट उचित रीति से चढ़ाई जाने से मसीह के लिए नींव बड़ी आसानी से डाली जा सकती थी। हाबिल के परमेश्वर को स्वीकार्य रीति से भेंट चढ़ा देने पर कैन को स्वीकार कर लेना चाहिए था और पतित प्रवृत्ति को निकालने की क्षतिपूर्ति की शर्त पूरी करने के लिए हाबिल पर आश्रित हो जाना चाहिए था। विश्वास की नींव पुनःस्थापित करने के लिए जहाँ तक संख्यात्मक क्षतिपूर्ति की अवधि का सवाल है, जो प्रतीकात्मक और वास्तविक भेंट चढ़ाने के लिए आवश्यक है, यह थोड़े ही समय में पूरी की जा सकती थीं।
परन्तु, जब पुनरुद्धार की दैवी योजना आदम के परिवार की विफलता के कारण प्रवर्धित हो गई, तो क्षतिपूर्ति की लंब शर्तें बहुत सी संख्यात्मक क्षतिपूर्ति की अवधियों के रूप में संचित होने लगीं। इसलिए, विश्वास की नींव पुनःस्थापित करने के लिए, आदम के दिनों से प्रमुख व्यक्तियों को संख्यात्मक क्षतिपूर्ति की अवधियाँ जैसे संख्या बारह, चार, इक्कीस और चालीस पूरी करनी पड़ीं। नूंह के मामले में, उसे क्षतिपूर्ति की सभी लंब शर्तों को अपने ही समय में पूरी करना चाहिए था। विश्वास की नींव पुनः स्थापित करने के लिए, उसे अनेक संख्यात्मक क्षतिपूर्ति की अवधियों को पूरा करना पड़ा: जहाज़ बनाने के लिए १२० वर्ष, चालीस दिन का जल-प्रलय का न्याय, इक्कीस दिन जिसमें उसने सात-दिन के अंतर में तीन बार फाक्ता उड़ाईं, और जहाज़ का अरारात पर्वत पर टिक जाने के बाद चालीस दिन तक की अवधि जब उसने फाक्ता को बाहर छोड़ा।
नूंह ने यह सब संख्यात्मक क्षतिपूर्ति की अवधियाँ ध्यान से पूरी कीं, परन्तु हाम की गलती के कारण शैतान ने उन पर धावा बोल दिया। फलस्वरूप यह सब लंब क्षतिपूर्ति की शर्तों के रूप में पीछे रह गईं। अब्राहम को उन सब को एक ही बार में अपनी प्रतीकात्मक भेंट के द्वारा सुधारने का अवसर मिला था। परंतु चूँकि अब्राहम भेंट चढ़ाने में असफल रहा, क्षतिपूर्ति की अवधियाँ क्षैतिज रूप से सुधारी नहीं जा सकीं। इस वजह से उन्हें फिर लंब रीति से सुधारना पड़ा: अर्थात अपनी इच्छा की पूर्ति को इज़हाक और याकूब तक प्रवर्धित करके परमेश्वर ने क्षतिपूर्ति की अवधियों को संख्या बारह, चार, इक्कीस और चालीस के अनुक्रम में पुनःस्थापित करके पूरा करने के लिए काम किया।
अब्राहम के परिवार में दैवी योजना में विश्वास की नींव डालने के लिए निम्न लिखित क्षतिपूर्ति की अवधियाँ, जो क्षैतिज रूप से पूरी होने के बजाए लंब अनुक्रम में कार्याविन्त की गईं: अब्राहम के हारान छोड़ने के समय से लेकर याकूब का एसाव को रोटी और मसूर की दाल देकर पहलौठे का अधिकार मोल लेने तक १२० वर्ष, याकूब को उसके पिता इज़हाक से जेष्ठ पुत्र का आशीर्वाद मिलने और हारान के रास्ते पर परमेश्वर से आशीष प्राप्त कर लेने तक चालीस वर्ष; (उत्पत्ति २७: १-२९, २८:१०-१४) इस समय से हारान में कठिन परिश्रम सहने के बाद जब याकूब अपने परिवार और धन के साथ कनान वापस आया इक्कीस वर्ष, (उत्पत्ति ३१:४१) और याकूब के कनान वापस आने के बाद यूसुफ के आमंत्रण पर उसके परिवार का मिस्र में प्रवेश करने तक, चालीस वर्ष। इस प्रकार, क्षतिपूर्ति की शर्तें जो क्षैतिज रूप से बहाल नहीं की जा सकतीं थीं वह नियत लंबाई की बढ़ाई हुई लंब अवधियों के रूप में पूरी की गईं।