संभाग ४. पुनरुद्धार की दैवी योजना के प्रवर्धन के युग की अवधियाँ और उनकी लंबाई
पुनरुद्धार की दैवी योजना के प्रवर्धन का युग, पुनरुद्धार की दैवी योजना के युग को, जो छवि समानांतर अवधि का युग था, वास्तविक समानांतर कालों के द्वारा बहाल करने का युग है। क्योंकि इस युग की अवधियाँ क्षतिपूर्ति द्वारा पिछले युग की समतुल्य अवधियों को पुनःस्थापित करने के लिए थीं, यह अवधियाँ दोनों क्रमबद्धता और लंबाई में समानांतर शैली में आगे बढ़ीं।
४.१ रोमी साम्राज्य में अत्याचार के चार-सौ-वर्ष का समय
अब्राहम को जो विश्वास का पिता है और जिसने पुराने नियम का आरंभ किया था, परमेश्वर की जो इच्छा उसे पूरी करने के लिए दी गई थी, यीशु उसे पूरी करने के लिए नए नियम के आरंभ में आया। हमें याद है कि अब्राहम की प्रतीकात्मक भेंट में की गई गलती के कारण विश्वास की नींव टूट गई थी, उसे राष्ट्रीय स्तर पर पुनः स्थापित करने के लिए इस्राएलियों को मिस्र में दासत्व के चार सौ वर्ष बिताने पड़े। प्रारंभिक ईसाई लोगों को भी इस अवधि के समतुल्य मियाद में क्षतिपूर्ति द्वारा विश्वास की नींव पुनःस्थापित करने के लिए दुख उठाने पड़े, यह यहूदी लोगों की गलती के कारण हुआ जिन्होंने उचित रीति से यीशु का जीवित बलिदान के रूप में अनुसरण नहीं किया। यह चार सौ वर्ष की अवधि थी जिसमें ईसाई लोगों ने रोमी साम्राज्य में दुख उठाए।
यह अत्याचार सन ३१३ ईसवी में समाप्त हुआ, जब सम्राट कॉन्सटैनटीन ने औपचारिक रूप से ईसाई मत को वैधिक धर्म की मान्यता दी। सन ३९२ ईसवी में, सम्राट थियोडोसियस १ ने ईसाई मत को राष्ट्रीय धर्म घोषित किया। यह अवधि इस्राएलियों के मिस्र में चार-सौ वर्ष के दासत्व की अवधि के प्रति वास्तविक समानांतर थी, और इसका उद्देश्य पूर्वकालीन अवधि को समानांतर क्षतिपूर्ति की शर्तों के द्वारा पुनःस्थापित करना था।
४.२ प्रादेशिक चर्च की अगवाई के चार-सौ-वर्ष की अवधि
पुनरुद्धार की दैवी योजना के युग में अगली चार-सौ वर्ष की अवधि न्यायियों की थी, जब न्यायियों ने इस्राएल के गोत्रों की अगवाई की। चूँकि पुनरुद्धार की दैवी योजना के प्रवर्धन का युग वास्तविक समानांतर युग था, इसलिए इसमें न्यायियों की अवधि के तुल्य चार-सौ वर्ष की अवधि होनी चाहिए। यह जो प्रादेशिक चर्च की अगवाई की अवधि कहलाती है, रोमी साम्राज्य में जब ईसाई मत राष्ट्रीय धर्म घोषित किया गया था तब आरंभ हुई थी और सन ८०० ईसवी में राजा शारलेमेन का राज्याभिषेक होने के बाद समाप्त हो गई। इस अवधि में, लोग प्रादेशिक चर्च के मार्ग-दर्शकों—कुलपतियों, धर्माध्यक्षों और महन्तों—के द्वारा चलाए गए, जो इस्राएल के न्यायियों की विभिन्न भूमिकाओं के समतुल्य हैं। यह अवधि न्यायियों के चार-सौ वर्ष की अवधि के प्रति वास्तविक समान्तर थी, और इसका उद्देश्य उस पूर्वकालीन अवधि को समान्तर क्षतिपूर्ति की शर्तों द्वारा पुनःस्थापित करना था।
४.३ ईसाई साम्राज्य की एक-सौ-बीस वर्ष की अवधि
जब इस्राएल के लोग राजा शाऊल के नेतृत्व में एक राष्ट्र के रूप में संगठित हुए, उन्होंने संयुक्त राज्य की १२० वर्ष की अवधि आरंभ की, जो राजा दाऊद और राजा सुलेमान के राज्यों तक जारी रही। ईसाई साम्राज्य की १२० वर्ष की समान्तर अवधि, जो कैरोलिंगियन साम्राज्य के नाम से भी जानी जाती है, सन ८०० ईसवी में शारलेमेन के राज्याभिषेक होने पर आरंभ हुई। वह सन ९१९ ईसवी में समाप्त हुई जब जर्मन देश के पूर्वी भाग में राज वंश समाप्त हुआ और हेनरी १ जर्मन देश का राजा चुना गया। यह अवधि १२० वर्ष की संयुक्त राज्य की अवधि के प्रति वास्तविक समान्तर थी, और इसका उद्देश्य पहले की अवधि को समान्तर क्षतिपूर्ति शर्तों द्वारा पुनःस्थापित करना था।
४.४ पूर्व और पश्चिम के विभाजित राज्यों के चार-सौ-वर्ष की अवधि
क्योंकि संयुक्त राज्य में मंदिर की पवित्रता का मान उचित रीति से समर्थित नहीं किया गया था, यह राज्य अंत में दो भागों में विभाजित किया गया: उत्तर में इस्राएल और दक्षिण में यहूदा। इस तरह, उत्तर और दक्षिण के विभाजित राज्यों की चार-सौ वर्ष की अवधि आरंभ हुई। पुनरुद्धार की दैवी योजना के प्रवर्धन के युग में, कैरोलिंगियन साम्राज्य दो राज्यों में विभाजित हुआ: पूर्व में पवित्र रोमी साम्राज्य और पश्चिम में फ्रांस। यद्यपि पहले पहल जब कैरोलिंगियन साम्राज्य विभाजित किया गया था, वह पूर्वी फ्रैंक, पश्चिमी फ्रैंक और इटली में खंडित हुआ था, इटली जल्द ही पूर्वी फ्रैंक के साथ मिल गया था और दोनों मिल कर पवित्र रोमी साम्राज्य बन गया, जबकि पश्चिमी फ्रैंक फ्रांस का राज्य बन गया था। यह विभाजित पूर्वी और पश्चिमी राज्यों की चार-सौ वर्ष की अवधि ९१९ के ईसाई साम्राज्य के विभाजन से आरंभ हुई और १३०९ में समाप्त हुई, जब पोप का कार्यालय एविंगटन स्थानांतरित हुआ, जो आज दक्षिणी फ्रांस के नाम से जाना जाता है। यह अवधि उत्तर और दक्षिण के चार-सौ वर्ष की अवधि के विभाजित राज्यों के प्रति वास्तविक समानांतर थी, और इसका उद्देश्य पहले की अवधि को समानांतर क्षतिपूर्ति की शर्तों द्वारा पुनः स्थापित करना था।
४.५ पोप के निर्वासन और वापसी के दो-सौ-दस वर्ष की अवधि
उत्तर और दक्षिण के विभाजित राज्यों की अवधि के दौरान, इस्राएल का राज्य असीरयाई लोगों के हाथों बरबाद हो गया, क्योंकि इस के लोग मूर्ति पूजा और भ्रष्टाचार में पड़ गए थे। दक्षिण राज्य में यहूदा के लोग भी अविश्वासी हो गए और मंदिर की पवित्रता को बनाए रखने में विफल हुए; फलस्वरूप, यह लोग बेबीलोन, शैतानी दुनिया, में निर्वासित किए गए। अगले २१० वर्षों में वे निर्वासन में दुःख झेल कर इस्राएल वापस आए, मंदिर का पुनः निर्माण किया और वाचा को फिर से नवीकृत किया। पोप के निर्वासन और वापस लौटने की समानांतर अवधि भी लगभग २१० वर्ष तक चली। यह सन १३०९ ईसवी में आरंभ हुई, पर जब पोप का कार्यालय भ्रष्ट हो गया, पोप क्लेमेंन्ट ५ को पोप का कार्यालय रोम से अविन्यों ले जाना पड़ा और फ्रांस के अधीन रहना पड़ा। यह अवधि पोप के कार्यालय के रोम वापस लौटने के बाद भी, १५१७ में ईसाई धर्म-शोधन-आंदोलन (प्रौटेस्टैन्ट रेफरमेशन) के आरंभ होने तक जारी रही। यह २१० वर्ष की अवधि इस्राएल के निर्वासन और वापसी के २१० वर्ष की अवधि के प्रति वास्तविक समानांतर थी, और इसका उद्देश्य उस पूर्वकालीन अवधि को समानांतर क्षतिपूर्ति शर्तों द्वारा पुनः स्थापित करने के लिए था।
४.६ मसीह के दूसरे आगमन के लिये चार-सौ-वर्ष की तैयारी की अवधि
यहूदी लोगों का बेबीलोन के निर्वासन से स्वतंत्र होने के बाद जब वे वापस यरूशलेम लौटे, उन्होंने अपने धार्मिक और राजनैतिक जीवन का सुधार किया। मलाकी की भविष्यवाणी के आधार पर वे मसीह को ग्रहण करने की तैयारी करने में व्यस्त हो गए। मसीह के आगमन की तैयारी के चार-सौ वर्ष की अवधि के बाद यीशु यहूदी लोगों के पास आया। पुनरुद्धार की दैवी योजना के प्रवर्धन के युग में उस अवधि को क्षतिपूर्ति द्वारा पुनःस्थापित करने के लिए, हम मसीह के दूसरे आगमन के लिए भी एक समान्तर चार-सौ वर्ष की तैयारी की अवधि की आशा करते हैं। वास्तव में, यह १५१७ में मार्टीन लूथर और ईसाई धर्म-शोधन-आंदोलन के साथ आरंभ हुई और पृथ्वी पर मसीह के दूसरे आगमन के शुभ अवसर तक जारी रही। यह मसीह के आगमन के चार-सौ वर्ष की तैयारी की अवधि के तुल्य वास्तविक समानांतर थी, जिसका उद्देश्य पहले की अवधि को समानांतर क्षतिपूर्ति की शर्तों के द्वारा पुनःस्थापित करना था।