संभाग १. समानांतर दैवी कालावधि
मानव इतिहास के प्रवाह की जाँच करते समय, बहुधा हम ऐसी घटनाएँ पाते हैं जहाँ इतिहास की एक अवधि की अनेक परिस्थितियाँ समान रूप में अगले युग के दौरान दोहराई गई हैं। कुछ इतिहासकार इन घटनाओं को देखकर बहुत प्रभावित हुए हैं और कहते हैं कि इतिहास की प्रगति चक्राकार गति में होती है। तथापि, वे इसका अंतर्निहित मूल कारण नहीं समझते हैं। जब इतिहास का एक काल पिछली अवधि की घटनाएँ फिर से दोहराता है, हालाँकि उसके विस्तार और कोटि में अंतर क्यों ना हो, तो यह दो अवधियाँ समानांतर दैवी कालावधियाँ कही जाती हैं। जैसा कि आगे यह स्पष्ट किया जाएगा, इस पारिभाषिक कथन को प्रयोग करने का मूल कारण यह है कि इन समानांतर घटनाओं के पीछे परमेश्वर के पुनरुद्धार की दैवी योजना का भेद छुपा है।
समानांतर दैवी कालावधियाँ किस प्रकार घटित होतीं हैं? इतिहास का युग पुनरुद्धार की दैवी योजना की विभिन्न घटनाओं के आधार पर विकसित होता है, जो इतिहास को एक निश्चित लक्ष्य की ओर बाध्य करता है। दैवी योजना में जब कोई मुख्य व्यक्ति मसीह के लिए नींव पुनःस्थापित करने में विफल होता है, तो उस मुख्य व्यक्ति से संबंधित दैवी कालावधि समाप्त हो जाती है। तो भी, चूँकि परमेश्वर ने अंत में अपनी इच्छा का पूरा होना बिलकुल पूर्वनिश्चित किया है, (प्रति-संदर्भ—पूर्वनियति १) वह उसके मिशन को चलाने के लिए दूसरे व्यक्ति को चुनता है, और मसीह की नींव को क्षतिपूर्ति द्वारा पुनःस्थापित करने के लिए अगला ऐतिहासिक काल खोलता है। चूँकि यह नया काल क्षतिपूर्ति द्वारा पिछला काल पुनःस्थापित करता है, इसलिए समान घटनाओं की एक अवधि दुबारा घटित होती है। इस प्रकार कालावधियाँ एक दूसरे के समानांतर हो जातीं हैं।
परन्तु, समानांतर अवधियाँ एक दूसरे से शैली और अंतर्वस्तु के संबंध से ठीक-ठीक मिलती जुलती नहीं हैं, क्योंकि किसी एक विशेष कालावधि में मुख्य व्यक्ति को अपने समय में पिछले काल की अधूरी लंब क्षतिपूर्ति की शर्तों को क्षैतिज रूप से पुनःस्थापित करना चाहिए। पुनरुद्धार की दैवी योजना जितनी अधिक प्रवर्धित होती जाती है उतनी पिछली क्षतिपूर्ति की शर्तें संचित होती जातीं हैं, नए मुख्य व्यक्ति को उतनी ही भारी क्षतिपूर्ति की शर्तें पूरी करनी पड़तीं हैं। परिणाम स्वरूप, नए समानांतर काल पिछले समानांतर कालों से अंतर्वस्तु और विस्तार में भिन्न होते हैं।
विकास काल के तीन चरणों को विभिन्न दर्जों के प्रत्यक्षीकरण के अनुसार वर्गीकृत किया जा सकता है: गठन-चरण—चिह्न में प्रत्यक्षीकरण है, विकास-चरण—छवि में और निष्पत्ति-चरण—वास्तविक वस्तु में। इसी तरह, इतिहास के विकास में पुनरुद्धार की दैवी योजना के समानांतर काल इस पद्धति के अनुसार एक जैसी घटनाएं दोहराते हैं। इस प्रकार, पुनरुद्धार की दैवी योजना का कुल इतिहास समानांतर कालों की शैली के अनुसार विभाजित किया जा सकता है: पुनरुद्धार की नींव डालने के लिए दैवी योजना का युग प्रतीकात्मक समानांतर कालों का युग है, पुनरुद्धार की दैवी योजना का युग छवि समानांतर कालों का युग है और पुनरुद्धार की दैवी योजना के प्रवर्धन का युग वास्तविक समानांतर कालों का युग है।
आगे, आइए हम उन मुख्य कारकों की जाँच करते हैं जो समानांतर दैवी कालावधि का बनना निश्चित करते हैं।
समानांतर दैवी कालावधियाँ दुबारा इसलिए घटतीं हैं क्योंकि मसीह के लिए नींव की बहाली की व्यवस्था दुबारा घटित होतीं है। तदनुसार, समानांतर दैवी कालावधियों का गठन निर्धारित करने वाले कारक यह हैं: पहला, विश्वास की नींव डालने के लिए तीन आवश्यक शर्तें (मुख्य व्यक्ति, शर्त की वस्तु, और क्षतिपूर्ति की संख्यात्मक अवधि) और दूसरा, पतित प्रवृत्ति को निकालने की शर्त जो वास्तविक नींव की बहाली के लिए आवश्यक है।
इन कारकों के आधार पर, समानांतर दैवी कालावधियों की दो विशेषताएं स्पष्ट होतीं हैं।
पहली, समानांतर दैवी योजना की अवधियों की लंबाई, पीढ़ियों की निश्चित संख्या या विश्वास की नींव डालने के लिए क्षतिपूर्ति की अवधि के आवश्यक वर्षों के आधार पर निर्धारित की जाती है।
पुनरुद्धार की दैवी योजना में जब एक मुख्य व्यक्ति अपनी ज़िम्मेदारी पूरी करने में विफल होता है और इच्छा के प्रवर्धन का कारण बनता है, तो परमेश्वर अपने कार्य को, जब तक खोई हुई विश्वास की नींव बहाल नहीं की जाती दूसरे मुख्य व्यक्तियों के द्वारा दुबारा करता है। प्रत्येक व्यवस्था में, नींव के पुनःस्थापन के लिए क्षतिपूर्ति की संख्यात्मक अवधि किसी भी रूप में दोहराई जानी चाहिए। इसी कारण से इतिहास में समानांतर अवधियों की लंबाई एक समान होती है, प्रत्येक वर्षों या पीढ़ियों की वही निर्धारित संख्या प्रदर्शित करतीं हैं। इस अध्याय का उद्देश्य इस विषय पर ब्योरे में चर्चा करना है।
दूसरा, इतिहास में समानांतर काल अन्य तीन दैवी कारकों के द्वारा गढ़े जाते हैं: मुख्य व्यक्ति और विश्वास की नींव डालने के लिए भेंट की गई शर्त की वस्तु, और वास्तविक नींव के लिए पतित प्रवृत्ति को निकालने की क्षतिपूर्ति की शर्त।
पुनरुद्धार की दैवी योजना का लक्ष्य अंत में मसीह के लिए नींव पुनःस्थापित करना है। तदनुसार, जब दैवी योजना प्रवर्धित होती है, तो बहुत सी व्यवस्थाएं जो इस नींव की बहाली से संबद्ध होतीं हैं फिर से दोहराई जातीं हैं। चूँकि मसीह के लिए नींव तभी स्थापित की जा सकती है जब प्रतीकात्मक भेंट के द्वारा पहले विश्वास की नींव डाली जाए और फिर वास्तविक भेंट के द्वारा वास्तविक नींव डाली जाए, इन दो बलिदानों को पुनःस्थापित करने के लिए दैवी इतिहास व्यवस्थाओं को दोहराता आया है। इन व्यवस्थाओं ने दैवी कालावधियों के बीच समानांतर काल गढ़े हैं। अगले अध्याय में हम इस मामले पर सविस्तार चर्चा करेंगे।