संभाग १. मसीह कब लौटेगा?
मसीह के दूसरे आगमन के समय को हम अंतिम दिन कहते हैं। जैसा कि पहले समझाया गया था, हम आज अंतिम दिनों में रह रहे हैं। (प्रति-संदर्भ—प्रलयोत्तर ४) इस प्रकार हम समझ सकते हैं कि यह वास्तव में मसीह की वापसी का समय है। दैवी इतिहास के दृष्टिकोण से, यीशु दो हज़ार वर्षीय पुराने नियम के युग के समापन पर, जो पुनरुद्धार की दैवी योजना का युग है, आया था। क्षतिपूर्ति द्वारा पुनरुद्धार का नियम हमें यह अनुमान लगाने के लिए प्रेरित करता है कि मसीह को दो-हजार-वर्षीय लंबे नए नियम के युग के अंत में वापस लौटना है, पुनरुद्धार की दैवी योजना के प्रवर्धन का यह युग पिछले युग को वास्तविक समानांतर क्षतिपूर्ति की शर्त के द्वारा बहाल करता आया है।
जैसा कि प्रथम विश्व युद्ध के संदर्भ में विस्तार से चर्चा की गई है, जर्मनी और कैसर (शैतान के पक्ष में आदम-के-प्रतिरूप) की हार के तुरंत बाद, स्टालिन (शैतान के पक्ष में दूसरे आगमन के मसीह-का-प्रतिरूप) की शक्ति बढ़ी और उसने कम्युनिस्ट दुनिया का निर्माण किया। (प्रति-संदर्भ—तैयारी ४.२.४) इसका अर्थ यह था कि मसीह के आने का समय निकट आ रहा था और वह क्षतिपूर्ति के माध्यम से आदर्श दुनिया, जो परस्पर निर्भरता, पारस्परिक समृद्धि और सार्वभौम सहभाजी मूल्यों से चित्रित किया गया है, पुनःस्थापित करेगा। इस प्रकार हम निष्कर्ष निकाल सकते हैं कि प्रथम विश्व युद्ध के अंत के बाद शीघ्र दूसरे आगमन की अवधि शुरू हुई।