संभाग ५. भाषाओं का अव्यवस्थात्मक प्राचुर्य और उनके संगठन की आवश्यकता
यदि मनुष्य का पतन नहीं हुआ होता, तो हम एक वैश्विक परिवार का गठन करते, जिसकी तुलना किसी ऐसे शरीर से की जा सकती है जिसके सभी अंग एक दूसरे के साथ जुड़े हुए हों और जिसका सिर परमेश्वर हो। तब सब की एक ही आम भाषा होती; बहुत सी भाषाएं नहीं होतीं जो एक-दूसरे के लिए अबोध्य हों। अनेक भाषाएं उत्पन्न होने से लोगों के बीच खुले संवाद में रुकावट पैदा हो गई, इसका कारण यह है क्योंकि पतन के बाद परमेश्वर के साथ हमारा लंब संबंध टूट गया, इसलिए लोगों के बीच के सभी क्षैतिज रिश्ते भी टूट गए। फलस्वरूप, मानवता बिखर गई, और विभिन्न भौगोलिक स्थानों में फैल गई, इस तरह अलग-अलग समुदायों का गठन हुआ।
बाईबल में एक ऐसी घटना का वर्णन है जिसमें विभिन्न भाषाओं के कारण बहुत गड़बड़ पैदा हो गई थी, यह घटना एक आध्यात्मिक अंतर्दृष्टि प्रदान करती है। यह बाबुल के गुम्मट की कहानी है। (उत्पत्ति ११:१-९) नूंह के वंशज एक सार्वजनिक भाषा बोलते थे।
एक दिन, नूंह के दूसरे पुत्र हाम के, जिसने परमेश्वर के विरूद्ध पाप किया था, वंशजों ने बाबुल का गुम्मट बनाया ताकि वे स्वयं को परमेश्वर से भी ऊपर उठा सकें, इस प्रकार उन्होंने शैतान की इच्छा को आगे बढ़ाया। जब शेम और येपेत के वंशजों ने, जो परमेश्वर के पक्ष में थे, गुम्मट बनाने में उनकी मदद की, तब परमेश्वर ने उनकी भाषा में गड़बड़ी डाल दी ताकि वे अब शैतान की इच्छा को आगे बढ़ाने के लिए एक दूसरे के साथ संवाद नहीं कर सकें।
एक ही माता-पिता की संतान होने के कारण हम सभी को खुशी, क्रोध, दुख और आनन्द की भावनाएं होती हैं। फिर भी हम अपनी गहरी भावनाओं को एक दूसरे के साथ नहीं बांट सकते क्योंकि हम अलग-अलग भाषाएं बोलते हैं। क्या यह मानवता के सबसे बड़े दुर्भाग्य में से एक नहीं है? यदि हम एक वैश्विक परिवार की आदर्श दुनिया को साकार करें, जो दूसरे आगमन के मसीह को सच्चे माता-पिता के रूप में सम्मान करे, तो निश्चित रूप से हमारी भाषाएं संगठित होनी चाहिए। जैसा कि बाबुल के गुम्मट के निर्माण के वर्णन में व्यक्त किया गया था, कि जब हम शैतान की इच्छा को बढ़ाते थे तो हमारी भाषाओं में गड़बड़ पैदा की गई थी। क्षतिपूर्ति द्वारा पुनरुद्धार के नियम की मांग के अनुसार यह आवश्यक है कि हम परमेश्वर के गुम्मट का निर्माण करने के लिए और परमेश्वर की इच्छा की महिमा करने में भाग लें जिससे सभी भाषाएं संगठित की जा सकें।
किस भाषा के आधार पर सभी भाषाएं संगठित होंगी? इस सवाल का जवाब स्पष्ट है। बच्चों को अपने माता-पिता की भाषा सीखनी चाहिए। यदि मसीह वास्तव में कोरिया की भूमि पर वापस आ जाता है, तो वह निश्चित रूप से कोरियाई भाषा का उपयोग करेगा, तब वह सारी मानवता के लिए मातृ-भाषा बन जाएगी। अंत में, सभी लोगों को, उनकी मातृ-भाषा के रूप में, सच्चे माता-पिता की भाषा, बोलनी चाहिए। तब सकल मानवता एक हो जाएगी और एक भाषा का उपयोग करेगी, इस प्रकार परमेश्वर के अधीन एक वैश्विक राष्ट्र स्थापित होगा।