संभाग ६. परमेश्वर का पहले मानव पूर्वजों के पतन में हस्तक्षेप ना करने का कारण
परमेश्वर सर्वज्ञ और सर्वशक्तिमान है, वह यह निश्चित रूप से जानता होगा कि पहले मानव पूर्वजों का यह विकृत कदम उनके पतन का कारण बनेगा, और यह भी सच है कि वह उन्हें उस काम को करने से रोकने के लिए सक्षम था। फिर भी परमेश्वर ने पतन को होने से क्यों नहीं रोका? यह युगों के सबसे महत्वपूर्ण अनसुलझे रहस्यों में से एक है। हम निम्न लिखित तीन कारण सामने रखते हैं कि परमेश्वर ने क्यों मानव पतन में हस्तक्षेप नहीं किया।
६.१ सृष्टि के नियम की संपूर्णता और पूर्णता को बनाये रखना
सृष्टि के नियम के अनुसार, परमेश्वर ने मनुष्य को अपने स्वरूप में, सर्जक के चरित्र और शक्ति के साथ यह सोच कर रचा है, कि जिस प्रकार वह मानव जाति पर शासन करता है उसी प्रकार वे भी सब वस्तुओं का शासन करेंगे। तथापि, मनुष्य को परमेश्वर की सृजनात्मक शक्ति उत्तराधिकार में प्राप्त करने के लिये यह आवश्यक था कि वे अपने हिस्से की जिम्मेदारी को पूरा करके पूर्णता प्राप्त करें। जैसा कि ऊपर बताया गया है, परमेश्वर उनके विकास की अवधि में उन पर अप्रत्यक्ष रूप से प्रभुता करता है यानी सिद्धांत के माध्यम से विकास की अवधि उपलब्धियों पर आधारित प्रभुत्व का क्षेत्र है। जब तक लोग इस क्षेत्र में हैं, परमेश्वर उन पर प्रत्यक्ष रूप से शासन नहीं कर सकता, क्योंकि वह उन्हें उनके हिस्से की जिम्मेदारी पूरी करने के लिए अनुमति देना चाहता है। उनका पूर्णता तक पहुँचने के बाद ही परमेश्वर उनपर प्रत्यक्ष रूप से शासन करेगा।
यदि परमेश्वर मनुष्य के विकास काल के दौरान उनके कार्यों में हस्तक्षेप करता तो वह मनुष्य के हिस्से की जिम्मेदारी की उपेक्षा करने के समान होता। उस स्थिति में, परमेश्वर स्वयं अपने सृष्टि के नियम का खंडन करता, जिसके अनुसार वह मनुष्य को अपनी रचनात्मक प्रकृति देना चाहता था और सृष्टि का स्वामी बनने के लिए उन्हें बढ़ाना चाहता था। यदि वह नियम को नजरंदाज करता, तो फिर यह उसकी संपूर्णता और पूर्णता को अवमूल्यन करने के बराबर होगा। क्योंकि परमेश्वर पूर्ण है, और निपुण सर्जक है, उसके सृष्टि के नियम को भी संपूर्ण और पूर्ण होने चाहिए। सारांश में, सृष्टि के नियम की संपूर्णता और पूर्णता को बनाए रखने के लिए परमेश्वर ने, जो कार्य मनुष्य को पतन की ओर ले गए, उनमें उसने हस्तक्षेप नहीं किया।
६.२ केवल परमेश्वर ही सृष्टिकर्त्ता हो
परमेश्वर केवल सैद्धांतिक अस्तित्व पर ही शासन करता है जो उसने बनाया है और केवल सैद्धांतिक कृत्यों की व्यवस्था को ही प्रभावित करता है। परमेश्वर कोई भी सिद्धांतहीन अस्तित्व को नियंत्रित नहीं करता जो उसने नहीं बनाया है, जैसे कि नरक; और न ही वह अधर्मी कर्मों में हस्तक्षेप करता है, जैसे कि आपराधिक कार्य। यदि परमेश्वर ऐसे प्राणियों या कृत्यों की कार्यवाही को प्रभावित करे तो फिर उन्हें अवश्य ही परमेश्वर द्वारा रचित सृष्टि का मान और सैद्धांतिक होने की पहचान देनी पड़ेगी।
फलस्वरूप, यदि परमेश्वर पहले मानव पूर्वजों के पतन में हस्तक्षेप करता तो वह उनके उन कर्मों को अपनी सृष्टि का महत्व देता और उनको धर्मी ठहराता। यदि परमेश्वर ऐसा करता तो वस्तुतः वह एक नए सिद्धांत की रचना करता जो इन आपराधिक कृत्यों के वैध होने की पहचान बनती। चूँकि वास्तव में वह शैतान ही था जिसने चालबाज़ी से ऐसे परिणाम को अंजाम दिया, और वह शैतान ही था जिसने एक नया नियम बनाया और पतन के सारे फलों का दूसरा सर्जक बन कर खड़ा हुआ। इसलिए, परमेश्वर को एकमात्र निर्माता बने रहने के लिये, उसने मानव पतन में हस्तक्षेप नहीं किया।
६.३ मनुष्य को सृष्टि का स्वामी बनाने के लिए
परमेश्वर ने मनुष्य की रचना की और उसे सृष्टि की सारी वस्तुओं पर प्रभुता करने का आशीर्वाद दिया। (उत्पत्ति १:२८) मनुष्य अन्य प्राणियों पर शासन नहीं कर सकता था यदि वे उसके साथ बराबरी के स्तर पर खड़े होते। ईश्वर-प्रदत्त शासन करने के अधिकार को प्राप्त करने के लिए उन्हें विशेष योग्यता अर्जित करनी चाहिए थी।
क्योंकि परमेश्वर मनुष्य का सर्जक है इसलिए वह उन पर शासन करने के योग्य है। इसी तरह, सब वस्तुओं पर शासन करने की योग्यता प्राप्त करने के लिए मनुष्य के पास भी निर्माता का चरित्र और शक्ति होनी चाहिए। उन्हें सृष्टिकर्ता का पद प्रदान करने के लिये और उन्हें सभी वस्तुओं पर शासन करने के योग्य बनाने के लिए परमेश्वर ने मनुष्य को उनके विकास की अवधि के अंत तक अपने हिस्से की जिम्मेदारी को पूरा करके पूर्ण होते देखना चाहा। सिद्धांत के अनुसार अपने आप को पूर्ण करने के द्वारा ही वे जगत पर राज्य करने की योग्यता कमा सकते हैं।
यदि परमेश्वर प्रत्यक्षतः मनुष्यों का शासन करता और उनकी अप्रौढ़ अवस्था में उनके जीवन को नियंत्रित करता, तो वास्तव में यह एक ऐसे शासक को प्राधिकार प्रदान करना होता जो शासन करने के योग्य नहीं है। यानी, यह प्राधिकरण उनको प्रदान किया गया होता जिन्होंने अपनी जिम्मेदारी पूरी नहीं की या अभी तक परमेश्वर से सृष्टिकर्ता का पद कमा कर प्राप्त नहीं किया है। यह परमेश्वर के नियम के विरुद्ध होता, क्योंकि यह एक अप्रौढ़ व्यक्ति को प्रौढ़ का दर्जा देने के समान होता। इस तरह परमेश्वर, नियम का रचयिता, अपने ही सृष्टि के नियम की उपेक्षा करता, जो उसी ने स्थापित किया ताकि वह मनुष्यों को सृष्टिकर्ता की प्रकृति विरासत में पाने और सृष्टि का शासन करने के लिये सक्षम कर सके। फलस्वरूप, मनुष्य को सृष्टि का स्वामी बनने की शुभाशीष देने के लिये, परमेश्वर ने अपने आप को अप्रौढ़ मनुष्यों के कार्यों में हस्तक्षेप करने से रोका, जबकि उसने कांपते हुए मनुष्य के पतन को देखा।