दिव्य नियम का अध्ययन और अभ्यास
मेरे बुकमार्क

आपके पास अभी कोई बुकमार्क नहीं है।

संभाग ४. मौलिक मूल्य

४.१ मौलिक मूल्य का निर्धारण करने की प्रक्रिया और मानदण्ड

किसी सत्व का मौलिक मूल्य किस प्रकार निश्चित किया जा सकता है? किसी सत्व का मूल्य उसके अस्तित्व के उद्देश्य और उसके लिये मनुष्य की चाह के बीच के संबंध से निश्चित किया जा सकता है। इसे और स्पष्ट रूप से इस प्रकार कहा जा सकता है, किसी सत्व का आकांक्षित मूल्य उसकी रचना के समय उसके अंतर्निहित लक्षण के बल पर तय नहीं किया जा सकता। अथवा, यह परमेश्वर की सृष्टि के उद्देश्य के अनुसार, उस सत्व के अभिप्राय और उसके लिए लोगों की मौलिक आकांक्षा के बीच के पारस्परिक संबंध के द्वारा, यानी जो उसे संजोते हैं और उसके वास्तविक मूल्य को महत्व देते हैं, निश्चित होता है। वह अपना यथार्थ महत्व उस समय प्राप्त करता है जब वह पात्र साझी के रूप में किसी व्यक्ति के साथ परमेश्वर पर केन्द्रित आदान-प्रदान क्रिया और उनके संयोग के द्वारा चार-दशा-आधार में भाग लेता है और परमेश्वर का तीसरा पात्र साझी बनता है।

वह मानदण्ड जिसके द्वारा किसी सत्व का असली मूल्य ठहराया जाता है, किस प्रकार निर्मित होता है? उसका मौलिक मूल्य उस समय निर्मित होता है जब वह चार-दशा-आधार में भाग लेता है, और चूँकि इस चार-दशा-आधार का केन्द्र परमेश्वर है, इसलिये परमेश्वर उसके मूल्य का मानदण्ड निश्चित करता है। चूँकि परमेश्वर पूर्ण है, इसलिये किसी पात्र साझी का मौलिक मूल्य भी, जो इस मानदण्ड के अनुसार परमेश्वर के द्वारा निश्चित किया गया है, पूर्ण होना चाहिये।

गुलाब के फूल पर विचार करें; इसकी मूल सुंदरता कैसे निर्धारित की जाती है? यह, जिस उद्देश्य से परमेश्वर ने फूल बनाए हैं, और परमेश्वर की दी हुई मनुष्य की इच्छा से जो सौन्दर्य की कदर करता है और उसे अभिव्यक्त करता है, जब यह दोनों साथ में संतुष्ट होते हैं, तब निर्धारित की जाती है। इसे एक और तरीके से भी देखा जा सकता है, किसी आदर्श व्यक्ति को उस समय पूर्ण खुशी महसूस होती है जब फूल अपने सौंदर्य से उसे प्रेरित करके उसकी भावनात्मक इच्छा को तृप्त करता है। उस पल में, फूल अपनी असली सुंदरता व्यक्त करता है। फूल की सुंदरता उस समय पूर्ण हो जाती है जब वह अपने अंतर्निहित उद्देश्य को प्राप्त करता है, जो कि अपने कर्ता साझी को पूर्ण आनंद प्रदान करना है। फूल की सुंदरता को आँकने की मानव प्रवृत्ति, किसी पात्र साझी के माध्यम से अपने ही आंतरिक प्रकृति और बाह्य रूप के पहलुओं को महसूस करने के मनोरथ का यह एक उदाहरण है। जिस क्षण जिस उद्देश्य से फूल रचा गया था, और उसका मूल्य आँकने की मानव इच्छा पूरी होती हैं, कर्ता-साझी और पात्र-साझी सौहार्दपूर्ण एकता की स्थिति में प्रवेश करते हैं।

एक सत्व अपना असली मूल्य उस समय प्राप्त करता है जब वह मनुष्य के साथ, जो उसका कर्ता साझी है, सामंजस्यपूर्ण ऐक्य स्थापित करके परमेश्वर के लिये चार-दशा-आधार में एक तीसरा पात्र साझी बन जाता है। इस प्रक्रिया के द्वारा सभी वस्तुओं का असली मूल्य, परमेश्वर द्वारा निश्चित पूर्ण मानक के साथ उनके संबंध के आधार पर निर्धारित किया जाता है। आज तक किसी भी पात्र साझी का मूल्य पूर्ण नहीं हो सका है; यह अब तक आपेक्षिक ही रहा है, क्योंकि पतित लोगों के साथ उसका संबंध परमेश्वर की सृष्टि के आदर्श के आधार पर नहीं, वरन् शैतान के उद्देश्य और इच्छा पर आधारित रहा है।

४.२ मूल भावना, बुद्धि और इच्छा-शक्ति, मौलिक सौन्दर्य, सच्चाई और अच्छाई

मनुष्य के मन के तीन संकाय होते हैं: भावना, बुद्धि और इच्छा-शक्ति। मनुष्य का शरीर मन के आदेश पर चलता है। जब शरीर मन के भाव, बुद्धि और इच्छा-शक्ति पर चलता है, तब क्रमवार, उसके कार्य सौन्दर्य, सच्चाई और अच्छाई का अनुकरण करते हैं। परमेश्वर मनुष्य के मन का कर्ता साझी है; इसलिये वह मनुष्य के भाव, बुद्धि और इच्छा शक्ति का भी कर्ता साझी है। अपने मूल मूल्य को साकार करने की चाह में, एक व्यक्ति अपने मन से परमेश्वर के पूर्ण भाव, पूर्ण बुद्धि और पूर्ण इच्छा-शक्ति की पुष्टि करता है, और फिर उसी के अनुकूल वह अपने शरीर से कार्य करता है। इस प्रकार वह मूल सौन्दर्य, मौलिक सच्चाई और मौलिक अच्छाई व्यक्त करता है।

४.३ प्रेम और सौन्दर्य, अच्छाई और बुराई सदाचारिता और दुराचारिता

४.३.१ प्रेम और सौन्दर्य

जब दो सत्व, परमेश्वर के द्वैत अभिलक्षणों की विभिन्न अभिव्यंजना, सामान्य आधार बनाते हैं और परमेश्वर के लिये तीसरा पात्र साझी बनने के लिए चार-दशा-आधार स्थापित करना चाहते हैं, तब वे आदान-प्रदान क्रिया आरंभ करते हैं। इसे पूरा करने के लिये भावुक शक्ति जो कर्ता साझी अपने पात्र साझी को देता है वह प्रेम कहलाता है, और भावुक शक्ति जो पात्र साझी कर्ता साझी को लौटाता है वह सौन्दर्य कहलाता है। प्रेम की शक्ति सक्रिय होती है और सौन्दर्य की तरंग निष्क्रिय होती है।

परमेश्वर और मनुष्य के संबंध के बीच, परमेश्वर कर्ता साझी की हैसियत से प्रेम देता है और मनुष्य पात्र साझी होकर सौन्दर्य लौटाता है। पुरुष और स्त्री के बीच के संबंध में, पुरुष कर्ता साझी है जो प्रेम देता है और स्त्री पात्र साझी है जो सौन्दर्य लौटाती है। विश्व में, लोग कर्ता साझी होते हैं जो प्रकृति को प्रेम देते हैं और प्राकृतिक दुनिया पात्र साझी होती है जो सौन्दर्य लौटाती है। तथापि, जब कर्ता साझी और पात्र साझी एक साथ घुल मिलकर बिल्कुल एक हो जाते हैं तो प्रेम सौन्दर्य में पाया जाता है और सौन्दर्य प्रेम में पाया जाता है। यह इसलिये कि जब कर्ता-साझी और पात्र-साझी मिल कर गोलाकार गति में एक हो जाते हैं, तब कभी, कभी कर्ता साझी पात्र साझी का कार्य करता है और कभी, कभी पात्र-साझी कर्ता साझी का कार्य करता है। अंतर्वैयक्तिक रिश्तों में, छोटे पद का व्यक्ति जो सौंदर्य बड़े पद के व्यक्ति के प्रेम के बदले वापस देता है वह स्वामीभक्ति कहलाती है, और जो सौन्दर्य, बच्चे अपने माता-पिता के प्रेम के बदले देते हैं वह संतानीय-भक्ति कहलाती है। जो सौन्दर्य एक पत्नी अपने पति के प्रेम के बदले वापस देती है वह अनुराग कहलाता है। प्रेम और सौन्दर्य का उद्देश्य, दो स्वस्थ लोगों का जो परमेश्वर से निकलते हैं, चार-दशा-आधार स्थापित करके सृष्टि का उद्देश्य साधित करना है। आपस में प्रेम और सौन्दर्य निभा कर वे एक दूसरे में धुल मिल कर एक हो जाते हैं और इस प्रकार वे परमेश्वर के तीसरे पात्र साझी बन जाते हैं।

आइये हम और आगे बढ़ते हैं और परमेश्वर के प्रेम के बारे में विचार करते हैं। यदि आदम और हव्वा ने सिद्धता प्राप्त कर ली होती, और परमेश्वर के वास्तविक पात्र साझी बन गए होते तो वे दोनों अलग-अलग उसके द्वैत अभिलक्षणों में से एक के सदृश बन जाते, पति और पत्नी बन कर बच्चे पैदा करते और एक पवित्र परिवार स्थापित कर लेते। ऐसा करने से वे अपने पवित्र परिवार में तीन पात्र साझियों के साथ तीन प्रकार के मौलिक प्रेम का अनुभव करते: माता-पिता का प्रेम, दाम्पत्य प्रेम, और बच्चों का प्रेम, (पहले पात्र साझी का प्रेम, दूसरे पात्र साझी का प्रेम, और तीसरे पात्र साझी का प्रेम)। तब ही वे तीन-पात्र-प्रयोजन पूरा कर सकते थे और चार-दशा-आधार स्थापित कर सकते थे। यह उनका सृष्टि के उद्देश्य को पूर्ण करना होता। परमेश्वर का प्रेम चार-दशा-आधार से निकले हुए अनेक प्रकार के प्रेम का कर्ता साझी है। इसलिये परमेश्वर का प्रेम, तीन-पात्र-साझियों के अनेक प्रकार के प्रेम के द्वारा व्यक्त होता है। परमेश्वर का प्रेम अंतर्निहित शक्ति होती है जो चार-दशा-आधार में जीवन का श्वास फूँकती है। तदनुकूल, चार-दशा-आधार संपूर्ण सौन्दर्य का पात्र है जिसके द्वारा हम परमेश्वर के प्रेम की परिपूर्णता का आनंद प्राप्त करते हैं। यह पूर्ण आनंद का गृह और अच्छाई का स्रोत भी है। इस आधार पर, सृष्टि का उद्देश्य परिपूर्ण होता है।

४.३.२ अच्छाई-बुराई (धर्म-अधर्म)

किसी कर्म या किसी क्रिया का फल उस समय अच्छा कहलाता है जब वह परमेश्वर की सृष्टि के उद्देश्य को परिपूर्ण करता है। यह उस समय संभव है जब कर्ता साझी और पात्र साझी प्रफुल्लित और सामंजस्यपूर्ण प्रेम और सौन्दर्य की आदान-प्रदान क्रिया के द्वारा एक हो कर, परमेश्वर के तीसरे पात्र साझी बन जाते हैं और चार-दशा-आधार स्थापित कर लेते हैं। अपितु, किसी कर्म या उसका परिणाम जब परमेश्वर की सृष्टि के उद्देश्य को भंग करता है तो वह बुराई या पाप कहलाता है जिसके द्वारा वह शैतान के अधीन चार-दशा-आधार बनाता है।

उदाहरण की तौर पर जब एक व्यक्ति परमेश्वर के पहले आशीर्वाद को साकार कर लेता है और अपना असली उद्देश्य पूरा करता है, तो यह कर्म इस हद तक अच्छा होता है और वह व्यक्ति भी अच्छा होता है। यह कार्य मन और शरीर के बीच प्रेम और सौन्दर्य के स्वच्छंद आदान-प्रदान के द्वारा होते हैं ताकि वह परमेश्वर के नियम पर आधारित एक होकर व्यक्तिगत चार-दशा-आधार स्थापित कर सकें। जब आदम और हव्वा परिवार बनाकर परमेश्वर के उद्देश्य को साधित करते हैं, और परमेश्वर के दूसरे आशीर्वाद में सफल होते हैं, तो उनका यह कर्म इस हद तक अच्छा होता है और जो परिवार उन्होंने बनाया है वह भी अच्छा होता है। इन कर्मों में शामिल हैं, जोड़ा बनकर परमेश्वर के नियमानुसार घुल मिलकर एक हो जाना है और एक दूसरे के साथ सामंजस्यपूर्ण भावुक प्रेम और सौन्दर्य निभा कर बच्चे पैदा करना है, और इस प्रकार चार-दशा-आधार स्थापित करना है। इसके अतिरिक्त, जब एक पूर्ण व्यक्ति तीसरे आशीर्वाद को सफलतापूर्वक निबाह लेता है, तो यह कर्म इस हद तक अच्छा होता है और जिन वस्तुओं का वह पोषण करता है वह सब अच्छी होतीं हैं। प्राकृतिक दुनिया को अपना दूसरा रूप मान कर उससे संबद्ध होकर उस में पूरी तरह से घुल मिलकर एक होने से, एक संयोजन बनता है जो परमेश्वर के लिये तीसरा पात्र साझी होता है, और इस तरह वह प्रभुता का चार-दशा-आधार स्थापित करता है। इसके विपरीत जब कोई व्यक्ति शैतान की दासता के अधीन रह कर चार-दशा-आधार स्थापित करता है और परमेश्वर के तीन आशीर्वादों के उद्देश्य के विरुद्ध कार्य करता है तो यह कर्म और उसका परिणाम अधर्म कहलाता है।

४.३.३ सदाचारिता और दुराचारिता

सदाचारिता किसी व्यक्ति के उस गुण को इंगित करती है जो उसे अच्छाई के पीछे ले जाता है और उसके उद्देश्य को बढ़ावा देता है। दुराचारिता किसी व्यक्ति के उस अवगुण को इंगित करती है जो उसे अधर्म की ओर खींचती है और शैतान के उद्देश्य को बढ़ावा देती है। अच्छाई को प्राप्त करने के लिये नैतिक जीवन अत्यंत आवश्यक है।