दिव्य नियम का अध्ययन और अभ्यास
मेरे बुकमार्क

आपके पास अभी कोई बुकमार्क नहीं है।

संभाग २. पूर्वनियति की विधि जिसमें परमेश्वर की इच्छा पूर्ण होती है

सृष्टि के नियम के अनुसार, परमेश्वर की सृष्टि की रचना का उद्देश्य केवल उसी समय साधित किया जा सकता है जब मनुष्य अपने हिस्से की जिम्मेदारी पूरी करता है। (प्रति-संदर्भ सृष्टि ५.२.२) हालांकि, पुनरुद्धार की दैवी योजना के माध्यम से उद्देश्य को साधित करने के लिये परमेश्वर की इच्छा पूर्ण है और मानव शक्ति से परे है, इसकी पूर्ति के लिये मनुष्य की अपने हिस्से की जिम्मेदारी अनिवार्य है।

मूलतः, आदम और हव्वा के माध्यम से परमेश्वर का सृष्टि का उद्देश्य केवल उसी समय परिपूर्ण होता, जब वे अपना दायित्व पूरा करते और भले और बुरे के वृक्ष का फल खाने से इनकार करते। (उत्पत्ति २:१७) इसी तरह, पुनरुद्धार की दैवी योजना में, परमेश्वर की इच्छा केवल उसी समय पूरी होती है जब मुख्य व्यक्ति अपने मिशन से संबंधित, जिसका वह जिम्मेदार है, अपने हिस्से की ज़िम्मेदारी पूरी करता है। उदाहरण के लिए, यहूदी लोगों को, मुख्य देश होने के नाते, यीशु में विश्वास करना चाहिए था और उसके पीछे बिला शर्त चलना चाहिये था ताकि परमेश्वर उस समय संपूर्ण उद्धार संपन्न कर लेता। चूँकि उन्होंने विश्वास नहीं किया और अपनी ज़िम्मेदारी निबाहने में विफल हुए, इच्छा की पूर्ति दूसरे आगमन के समय तक स्थगित हो गई।

परमेश्वर किस हद तक दैवी योजना की घटनाओं का विकास पूर्वनिर्धारित करता है? हालांकि, पुनरुद्धार की दैवी योजना के उद्देश्य को साधित करने के लिये परमेश्वर की इच्छा पूर्ण है, परमेश्वर उसकी उपलब्धि की प्रक्रिया को सशर्त पूर्वनिर्धारित करता है, जो मुख्य व्यक्ति की अपनी पाँच प्रतिशत ज़िम्मेदारी पर निर्भर है, और परमेश्वर की पचानवे प्रतिशत ज़िम्मेदारी के साथ अवश्य पूरी होनी चाहिये। यहाँ पांच प्रतिशत के अनुपात का उपयोग इसलिये किया गया है क्योंकि मनुष्य की जिम्मेदारी का भाग परमेश्वर की जिम्मेदारी के भाग की तुलना में अत्यंत छोटा है। फिर भी मनुष्य के लिये यह पांच प्रतिशत, सौ प्रतिशत प्रयासों के बराबर है।

कुछ उदाहरणों के हवाले: परमेश्वर ने अपनी इच्छा आदम और हव्वा के द्वारा पूरी होने के लिये पूर्वनिर्धारित की थी, उन्हें केवल फल खाने से परहेज़ करके अपनी जिम्मेदारी निबाहनी थी। नूंह के माध्यम से पुनरुद्धार की व्यवस्था में, परमेश्वर ने अपनी इच्छा की पूर्ति इस उम्मीद से पूर्वनिर्धारित की थी कि नूंह अत्यंत भक्ति के साथ स्वयं परिश्रम करके किश्ती बनाए और अपनी जिम्मेदारी पूरी करे। यीशु के द्वारा उद्धार की दैवी योजना में परमेश्वर ने अपनी इच्छा की पूर्ति पूर्वनिर्धारित केवल इस भरोसे के साथ की थी कि लोग यीशु को मसीह मान कर उस पर विश्वास करेंगे और भक्ति के साथ उसकी सेवा करके अपनी जिम्मेदारी पूरी करें। (यूहन्ना ३:१६) परंतु मनुष्य, बारंबार अपने हिस्से की थोड़ी सी ज़िम्मेदारी नहीं निबाह सके। फलस्वरूप, परमेश्वर की दैवी योजना लगातार विलंबित होती गई।

बाईबल में लिखा है, “और विश्वास की प्रार्थना के द्वारा रोगी बच जाएगा,” (याकूब ५:१५) “तेरे विश्वास ने तुझे चंगा किया है,” (मरकुस ५:३४) और “क्योंकि जो कोई मांगता है उसे मिलता है, और जो ढूँढ़ता है, पाता है, और जो खटखटाता है उसके लिये खोला जाएगा ।” (मत्ती ७:८) ये छंद यह पुष्टि करते हैं कि परमेश्वर की अपनी इच्छा का पूर्वनिर्धारण मनुष्य की अपने हिस्से की ज़िम्मेदारी की पूर्ति पर निर्भर है।

इन उदाहरणों से हमें यह पहचानना चाहिये, कि परमेश्वर के परिश्रम और अनुग्रह की तुलना में मनुष्य के हिस्से की ज़िम्मेदारी कितनी कम होती है। दूसरी ओर, जब हम इस तथ्य पर विचार करते हैं कि दैवी योजना में प्रधान लोग बारंबार अपनी ज़िम्मेदारी संभालने में विफल रहे, इससे हम यह समझ सकते हैं कि उनके लिये यह अपेक्षाकृत छोटी सी ज़िम्मेदारी भी पूरी करना कितनी कठिन बात थी।