संभाग १. किसी व्यक्ति का मूल्य जिसने सृष्टि का उद्देश्य साधित किया है
आइए हम उस व्यक्ति का मूल्य जिसने सृष्टि का उद्देश्य साधित कर लिया हो; अर्थात, पूर्णता प्राप्त कर लेने के पश्चात आदम या हव्वा के मूल्य के बारे में चर्चा करते हैं। ऐसे व्यक्ति का मूल्य हम कई दृष्टिकोण से देख सकते हैं।
सबसे पहले हम यह देखते हैं कि, परमेश्वर और पूर्ण रूप से प्रौढ़ व्यक्ति के बीच का संबंध द्वैत-अभिलक्षणों के बीच के संबंध के सदृश्य होता है। मनुष्य के अमूर्त मन और शरीर की रचना परमेश्वर के द्वैत-अभिलक्षणों की समानता में की गई है। (प्रति-संदर्भ—सृष्टि १.१) इस प्रकार, परमेश्वर और एक व्यक्ति, जिसने अपने व्यक्तिगत चरित्र में पूर्णता प्राप्त कर ली है उनके बीच के संबंध की तुलना, उस व्यक्ति के द्वैत-अभिलक्षणों के बीच के संबंध से की जा सकती है, यानी, उसके मन और शरीर के बीच के संबंध से। जिस प्रकार शरीर अमूर्त मन का शारीरिक पात्र साझी होने के लिये उसकी समानता में रचा गया है, मनुष्य अमूर्त परमेश्वर की समानता में उसका शारीरिक पात्र साझी होने के लिये रचा गया है। जिस प्रकार मन और शरीर के बीच अटूट संबंध होता है वैसा ही एक सच्चे इंसान का, जिसने परमेश्वर पर केंद्रित चार-दशा-आधार स्थापित किया है, परमेश्वर के साथ अखंडनीय संबंध और एकता होती है। इस गठबंधन में, वह व्यक्ति परमेश्वर के हृदय को अपनी वास्तविकता के रूप में अनुभव करता है।
ऐसा व्यक्ति जो अपने चरित्र में पूरी तरह से सिद्ध पुरुष बन चुका हो वह परमेश्वर का मंदिर है जिसमें परमेश्वर लगातार रह सकता है, और उसमें दिव्य प्रकृति होती है। (१ कुरिंथियों ३:१६, प्रति-संदर्भ सृष्टि ३.२) पूर्णता की इस अवस्था के बारे में यीशु ने कहा, “इसलिये चाहिये कि तुम सिद्ध बनो, जैसा तुम्हारा स्वर्गीय पिता सिद्ध है।” (मत्ती ५:४८) इस प्रकार, हम देखते हैं कि जिस व्यक्ति ने सृष्टि का उद्देश्य साधित कर लिया है उसे परमेश्वर जैसा दिव्य मान प्राप्त होता है।
दूसरा, आईये हम मनुष्य के मूल्य पर सृष्टि के उद्देश्य के दृष्टिकोण से, जिसके लिये वह रचा गया था, विचार करें। परमेश्वर ने मनुष्य की सृष्टि उसके साथ आनन्द से रहने के तात्पर्य से की थी। प्रत्येक मनुष्य के पास एक विशिष्ट व्यक्तिगत चरित्र होता है। धरती पर चाहे कितने अरब लोग क्यों न जन्म लें, किन्हीं दो व्यक्तियों का व्यक्तित्व ठीक एक सा कभी नहीं होता है। हर व्यक्ति परमेश्वर का शारीरिक पात्र साझी होता है जो परमेश्वर की दोहरी विशेषताओं के एक विशिष्ट पहलू प्रकट करता है। इसलिए, वह व्यक्ति पूरे जगत में केवल एक ही होता है जो परमेश्वर की प्रकृति के उस विशिष्ट पहलू को उत्तेजित करके उसे उल्लास दे सकता है। (प्रति-संदर्भ सृष्टि ३.२) इस प्रकार हर एक व्यक्ति जिसने सृष्टि का उद्देश्य पूरा किया है उसका अस्तित्व जगत में अद्वितीय है। हम इस प्रकार बुद्ध के कहे गये इस सत्य की पुष्टि कर सकते हैं, “स्वर्ग में और पृथ्वी पर मैं अकेला ही माननीय हूँ”। (बुद्ध के जन्म के बाद पहले शब्द जो उसको आरोपण किए गये हैं (छंग अ-बन छिंग) टी ११४ सी १-२)
तीसरा, आइए अब हम, जैसा कि सृष्टि के नियम में स्पष्ट किया गया है, मनुष्य के मूल्य का जगत के साथ उसके संबंध के आधार पर विचार करेंगे। वह व्यक्ति जिसने सृष्टि का उद्देश्य पूरा कर लिया है वह पूरे जगत का शासन कर सकता है। (उत्पत्ति १:२८) आत्मा और शरीर दोनों में होने के कारण वह अपनी आत्मा के द्वारा आत्मालोक और शरीर के द्वारा भौतिक दुनिया का शासन कर सकता है। जब मनुष्य बिचवई के रूप में काम करता है तो दोनों लोक पारस्परिक संबंध बनाते हैं और एक संगठित जगत स्थापित करते हैं जो परमेश्वर का पूर्ण पात्र साझी होता है।
हमने सृष्टि के नियम से सीखा है कि जगत मनुष्य की दोहरी विशिष्टता का वास्तविक प्रकटीकरण है। व्यक्ति की आत्मा आत्मिक दुनिया के सभी तत्वों को संपुटित करती हैं जबकि उसका शरीर भौतिक दुनिया के सभी तत्वों को संपुटित करता है। इस प्रकार, वह व्यक्ति जिसने सृष्टि का उद्देश्य को पूरा किया हो, जगत की सब वस्तुओं के तत्वों को संपुटित करता है। यथा, मनुष्य जगत का एक लघु रूप कहा जाता है। इन कारणों से मनुष्य का मूल्य समस्त जगत के मूल्य के बराबर है। इस प्रकार, हम यीशु के ये वचन इस नए प्रकाश में समझ सकते हैं, “यदि मनुष्य सारे जगत को प्राप्त करे, और अपने प्राण की हानि उठाए, तो उसे क्या लाभ होगा?” (मत्ती १६:२६)
मान लीजिये कि एक उत्तम मशीन है, जिसका हर पुरज़ा दुनिया में अपनी तरह का केवल एक ही है, और वैसा ही दूसरा प्रतिस्थापन करने या उपलब्ध करने का कोई और रास्ता नहीं है। वह कितना छोटा और अनावश्यक क्यों न हो, उसका मूल्य पूरी मशीन के मूल्य जितना होगा। इसी तरह, एक पूरी तरह से सयाना व्यक्ति सारे जगत में अद्वितीय है। वह कितना महत्वहीन क्यों न लगता हो, कोई फर्क नहीं पड़ता, उसका मान पूरे जगत के बराबर है।