दिव्य नियम का अध्ययन और अभ्यास
मेरे बुकमार्क

आपके पास अभी कोई बुकमार्क नहीं है।

संभाग २. यीशु और वह व्यक्ति जिसने सृष्टि का उद्देश्य साधित किया है

२.१ पूर्ण आदम, यीशु और जीवन के वृक्ष की पुनःप्राप्ति

मानव इतिहास पुनरुद्धार (उद्धार) की दैवी योजना का इतिहास है। उसका लक्ष्य पृथ्वी पर स्वर्ग के राज्य की स्थापना करना है, इतिहास के अंत में, जब जीवन का वृक्ष जो अदन की वाटिका में गँवा दिया गया था, फिर से वापस प्राप्त किया जाएगा। (प्रकाशितवाक्य २२:१४, उत्पत्ति ३:२४) हम अदन के बगीचे के जीवन के पेड़ की तुलना अंतिम दिनों में बहाल किए जाने वाले जीवन के पेड़ के साथ करके, पूर्ण आदम और यीशु के संबंध को समझ सकते हैं।

जैसे हमने पहले चर्चा की है, (प्रति-संदर्भ—पतन १.१.१) यदि आदम ने सृष्टि का आदर्श पूरी तरह से साधित कर लिया होता, तो वह जीवन का वृक्ष बन गया होता और उसका सारा वंश भी जीवन के वृक्ष बन गये होते। यद्यपि, आदम के पतन के कारण परमेश्वर की इच्छा कुंठित हो गई थी, तो भी मानव जाति जीवन के वृक्ष के रूप में फिर से बहाल होने की आशा करती आई है। (नीतिवचन १३:१२; प्रकाशितवाक्य २२:१४) चूँकि पतित व्यक्ति स्वयं अपने प्रयासों से अपने आप को पूरी तरह से जीवन के वृक्ष के रूप में बहाल नहीं कर सकता है, इसलिये एक ऐसे व्यक्ति को जिसने सृष्टि के आदर्श को पूरा कर लिया है जीवन के वृक्ष के रूप में आकर सभी लोगों को अपने आप में आरोपित करना होगा।

बाईबल में, यीशु मसीह का चित्रण जीवन के वृक्ष से किया गया है। यदि आदम ने अदन की वाटिका में पूर्णता का आदर्श जो जीवन के वृक्ष के द्वारा दर्शाया गया है साधित कर लिया होता, और यीशु, जो प्रकाशितवाक्य की पुस्तक में जीवन के वृक्ष से चित्रित किया गया है, दोनों सृष्टि के लक्ष्य को साधित किये जाने के अर्थ में एक समान हैं। इस प्रकार, दोनों का मूल्य बराबर होता।

२.२ यीशु, मनुष्य और सृष्टि के उद्देश्य की पूर्ति

आइए हम यीशु के मूल्य की तुलना, एक पूर्ण चरित्र वाले व्यक्ति के साथ करते हैं।

सृष्टि के उद्देश्य के संबंध से एक पूर्णतया प्रौढ़ व्यक्ति परमेश्वर के जैसा सिद्ध होता है। (मत्ती ५:४८) उसके पास परमेश्वर के जैसी दिव्य प्रकृति होने के कारण वह सर्वथा अमूल्य है। चूंकि परमेश्वर अनन्त है, वह व्यक्ति जो पूर्णता में उसका मूर्त रूप पात्र साझी होने के लिये रचा गया है उसमें भी अनन्त जीवन होना चाहिये। एक पूरी तरह से परिपक्व व्यक्ति संपूर्ण जगत में अद्वितीय है। इसके अतिरिक्त, क्योंकि वह सारी प्राकृतिक दुनिया का प्रभु है, जिसके बिना वह अपना पूर्ण मूल्य प्राप्त नहीं कर सकती, इस तरह वह संपूर्ण जगत का महत्व रखता है।

सृष्टि का आदर्श साधित करने वाले व्यक्ति से अधिक और कुछ मूल्यवान नहीं है। यह यीशु का मूल्य है जिसने निःसंदेह कल्पनीय सर्वोच्च मूल्य प्राप्त किया था।

औपचारिक ईसाई मत में यीशु की दिव्यता की अवधारणा दृढ़ता से स्थापित है, क्योंकि पूर्ण मनुष्य होने के नाते यीशु पूरी तरह से परमेश्वर के साथ एकात्म है। इसलिये यह दृढ़तापूर्वक कहने से कि यीशु वह व्यक्ति है जिसने सृष्टि के उद्देश्य को पूरा कर लिया है, यीशु का मूल्य तनिक भी कम नहीं होता। वास्तव में, सृष्टि का नियम सभी लोगों के मूल्य को, जिन्होंने सृष्टि के आदर्श को पूरा कर लिया है, यीशु के तुलनीय स्तर पर उठाता है।

अब आइए हम बाईबल में कुछ सबूतों की जाँच करें जो इस बात का समर्थन करते हैं कि यीशु वह व्यक्ति है जिसने सृष्टि के उद्देश्य को पूरा किया है। यह लिखा है:

क्योंकि परमेश्वर एक ही है, और परमेश्वर और मनुष्यों के बीच एक ही बिचवई है, अर्थात यीशु मसीह जो मनुष्य है। १तीमुथियुस २:५ क्योंकि जैसा एक मनुष्य के आज्ञा न मानने से बहुत से लोग पापी ठहरे, वैसे ही एक मनुष्य के आज्ञा मानने से बहुत से लोग धर्मी ठहरेंगे। रोमियों ५:१९ क्योंकि जब एक मनुष्य (आदम) के द्वारा मृत्यु आई, तो एक मनुष्य (यीशु) के द्वारा मरे हुओं का पुनरुत्थान भी आया। १कुरिंथियों १५:२१ क्योंकि उसने एक दिन ठहराया है जिसमें वह उस मनुष्य के द्वारा धर्म से जगत का न्याय करेगा, जिसे उसने ठहराया है...। प्रेरितों १७:३१ इस प्रकार, बाईबल यह स्पष्ट रूप से यह दर्शाती है कि यीशु एक इनसान है। ख़ास करके, उसे मनुष्य के रूप में आना था ताकि वह सद्-वृत्त (सच्चा) माता-पिता बनकर मनुष्य को नए सिरे से जन्म दे सके।

२.३ क्या यीशु स्वयं परमेश्वर है?

जब फिलिप ने यीशु से कहा मुझे परमेश्वर दिखा, तो यीशु ने कहा, “जिसने मुझे देखा है उसने पिता को देखा है, तू क्यों कहता है कि पिता को हमें दिखा? क्या तू विश्वास नहीं करता कि मैं पिता में हूँ और पिता मुझ में है?” (यूहन्ना १४:९-१०) यीशु के बारे में लिखा हुआ है कि “वह जगत में था और जगत उसके द्वारा उत्पन्न हुआ, और जगत ने उसे नहीं पहचाना।” (यूहन्ना १:१०) यीशु ने यह भी कहा, “मैं तुम से सच-सच कहता हूँ, कि पहले इसके कि अब्राहम उत्पन्न हुआ मैं हूँ।” (यूहन्ना ८:५८) बाईबल के इन पदों पर आधारित, बहुत से ईसाई लोगों का यह विश्वास है कि यीशु स्वयं सर्जक परमेश्वर है।

यह कहा जा सकता है कि यीशु परमेश्वर है, क्योंकि वह मनुष्य जिसने सृष्टि का आदर्श साधित कर लिया है और जो परमेश्वर के साथ एकात्म होकर रहता है, उसकी प्रकृति दिव्य है। हालाँकि, वह स्वयं परमेश्वर नहीं है। परमेश्वर और यीशु के बीच संबंध को मन और शरीर के बीच संबंध के अनुरूप माना जा सकता। क्योंकि शरीर मन का दैहिक पात्र साझी है, जो कि मन के जैसा दिखता है और मन के साथ एकात्मता से कार्य करता है, इसलिये शरीर मन का दूसरा रूप समझा जा सकता है; परन्तु यह वस्तुतः मन नहीं है। इस उपमा से, चूँकि यीशु परमेश्वर के साथ एकात्म है और परमेश्वर का मूर्त रूप है, इस प्रकार वह परमेश्वर का दूसरा रूप समझा जा सकता है, परन्तु वह परमेश्वर नहीं है। यह भी सच है कि जिसने यीशु को देखा है यह कहा जा सकता है कि उसने परमेश्वर को देखा है, (यूहन्ना १४:९-१०) परन्तु यह कहने से यीशु का तात्पर्य यह नहीं था कि वह स्वयं परमेश्वर है।

बाईबल यीशु को वचन का देहधारी के रूप में दर्शाती है। (यूहन्ना १:१४) इस पद का अर्थ है कि यीशु वचन का मूर्त रूप है; यानी वह व्यक्ति जिसमें वचन जीवित है। आगे हम यह भी पढ़ते हैं कि सभी वस्तुएं वचन के द्वारा रचीं गईं हैं, और आगे, कि जगत यीशु के द्वारा सृजा गया। (यूहन्ना १:३, १०) इस प्रकार, यीशु के लिये कहा जा सकता है कि यीशु सर्जक है।

इन पदों का अर्थ समझने के लिए, इस बात पर विचार करें कि जगत सृष्टि के नियम के अनुसार पूर्ण चरित्र वाले व्यक्ति की आंतरिक प्रकृति और बाह्य रूप का वस्तुगत प्रकटीकरण है। जगत के सभी तत्व परिपक्व व्यक्ति में पूरी तरह से संपुटित पाए जाते हैं और उसके चारों ओर सामंजस्य से गूँजते रहते हैं। इस अर्थ से, यह कहा जा सकता कि जगत एक पूर्ण इंसान के द्वारा बनाया गया है। इसके अतिरिक्त, परमेश्वर की यह मंशा थी कि मनुष्य प्राकृतिक दुनिया का प्रभु और रचयिता हो इसी लिये उसने मनुष्य को निर्माता का चरित्र और शक्तियाँ प्रदान कीं; परन्तु यह उस समय संभव हो सकता है जब वे अपनी जिम्मेदारी को पूरा करके पूर्णता प्राप्त कर लें। इस दृष्टिकोण से देखा जाए तो, यह पद हमारी समझ से समर्थित हैं कि यीशु वह व्यक्ति था जिसने सृष्टि का उद्देश्य पूरा कर लिया है; पर वह यह नहीं दर्शाते हैं कि यीशु स्वयं निर्माता है।

यीशु ने यह भी कहा, “कि पहले इसके कि अब्राहम उत्पन्न हुआ, मैं हूँ।” (यूहन्ना ८.५८) यीशु अब्राहम का वंशज था। तो भी, पुनरुद्धार की दैवी योजना के संबंध से यीशु अब्राहम का पूर्वज है, क्योंकि समस्त मानव को नए सिरे से जन्म देने वाले के रूप में यीशु उनके प्रथम पूर्वज के स्थान पर आया। इसलिये हमें यह समझना चाहिए कि यीशु का ऐसा कहने का मतलब यह नहीं था कि वह स्वयं परमेश्वर है।

पृथ्वी पर यीशु एक इंसान के रूप में था, इस तथ्य के अलावा कि उसमें मूल पाप नहीं था हम में से वह किसी से फर्क नहीं था। अपने जी उठने के बाद आत्मालोक में भी यीशु एक आत्मा के रूप में रहता है, जैसे कि उसके चेले रहते हैं। उन दोनों के बीच केवल इतना फर्क है कि यीशु एक दिव्य-आत्मा के रूप में रह कर, प्रकाश की अत्यंत तेजस्वी किरणें प्रसारित करता है, जबकि उसके शिष्य, जीव-आत्माओं के रूप में उस प्रकाश को प्रतिबिंबित करते हैं।

यह लिखा है अपने पुनरुत्थान के बाद से, यीशु परमेश्वर के सामने हमारे लिये अनुनय करता है (रोमियों ८:३४) जिस तरह जब वह पृथ्वी पर था करता था। (लूक २३:३४) यदि यीशु परमेश्वर है, तो वह हमारे लिये खुद से किस तरह मध्यस्थता कर सकता है? इसके अतिरिक्त, यीशु ने परमेश्वर को “पिता” कह कर बुलाया, इस प्रकार यीशु अंगीकार करता है कि वह स्वयं परमेश्वर नहीं है। (यूहन्ना १७:१)

यदि यीशु परमेश्वर होता, तो वह शैतान के द्वारा किस प्रकार परखा जा सकता है? सूली पर यीशु ने यह शब्द कहे, “हे परमेश्वर, हे परमेश्वर, तूने मुझे क्यों छोड़ दिया”? इससे हम यह अंतिम निष्कर्ष पर निकाल सकते हैं कि यीशु स्वयं परमेश्वर नहीं था। (मत्ती २७:४६)