दिव्य नियम का अध्ययन और अभ्यास
मेरे बुकमार्क

आपके पास अभी कोई बुकमार्क नहीं है।

संभाग १. धर्म-शोधन की अवधि (१५१७-१६४८)

जब मार्टीन लूथर ने जर्मनी में सन १५१७ में प्रोटेस्टेंट धर्म-शोधन के झंडे गाड़े, धर्म-शोधन की १३०-वर्ष की अवधि आरंभ हुई, यह धर्म-युद्ध सन १६४८ की वेस्टफालिया की संधि द्वारा फैसला होने तक चले। इस अवधि की विशेषता नवजागरण और प्रोटेस्टेंट धर्म-शोधन के द्वारा गढ़ी गई थी, और यह दोनों मध्ययुगीन सामंती समाज के उत्पाद हैं। जब परमेश्वर की दैवी योजना का उद्देश्य मध्ययुगीन समाज के माध्यम से पूरा नहीं हुआ तो दैवी इतिहास की दिशा बदल गई और परमेश्वर ने मसीह के दूसरे आगमन की नई नींव डालने का कार्य नवजागरण और धर्म-शोधन के द्वारा किया। इसलिए, हम इन दो घटनाओं का अध्ययन किए बिना इस अवधि की प्रकृति को नहीं समझ सकते हैं। आइए हम मध्ययुगीन समाज को फिर से देखें और यह जांच करें कि उस युग के लोगों की मूल प्रकृति पर इसका कैसा प्रभाव पड़ा, जिसने उन्हें नवजागरण और प्रोटेस्टेंट धर्म-शोधन की ओर प्रेरित किया।

अतिकाल मध्य युग में मनुष्य की मूल प्रकृति को दमित कर दिया गया था, इसका स्वतंत्र विकास सामंतवाद के सामाजिक वातावरण और रोमन चर्च के भ्रष्टाचार द्वारा अवरुद्ध किया गया था। विश्वास वह मार्ग है जिसपर प्रत्येक व्यक्ति को परमेश्वर की खोज में चलना चाहिए। विश्वास का पोषण ईश्वर और प्रत्येक व्यक्ति के बीच लम्बवत् संबंध के माध्यम से होना चाहिए। परंतु उस युग में पोप और पादरी लोगों ने अपने अनुष्ठानों और हठधर्मिता से लोगों के धार्मिक जीवन को बाध्य कर दिया था। इसके अतिरिक्त, सामंतवाद के कड़े सामाजिक विभाजन ने धार्मिक स्वतंत्रता को फलने नहीं दिया। इसी बीच, धार्मिक कार्यालय खरीदे और बेच गये। बिशप और पादरियों ने बहुधा अपनी पदवी का सुखसाधन और नाश का जीवन बिताने के लिए शोषण किया। फलस्वरूप, पोप की पदवी ने अपनी पवित्रता खो दी और अन्य सांसारिक संस्थानों के समान बन गया। और लोगों के आध्यात्मिक जीवन का मार्गदर्शन करने की क्षमता खो दी।

इस तरह, अतिकाल मध्य युग में सामाजिक वातावरण ने उस रास्ते को अवरुद्ध कर दिया जिसके माध्यम से लोगों की मूल प्रकृति को बहाल किया जा सकता था। ऐसी परिस्थितियों से विवश मध्ययुगीन यूरोपीय लोगों ने सामाजिक वातावरण पर काबू पाने के लिए, अपने दिलों की मूल प्रेरणा से प्रोत्साहित होकर, अपनी मौलिक प्रकृति की प्राप्ति के लिए रास्ता खोला। हमारी मौलिक प्रकृति को दो पहलुओं में विभाजित किया जा सकता है: आंतरिक और बाहरी। आइए हम सृष्टि के नियम के संदर्भ से इसकी जाँच करें।

परमेश्वर के वास्तविक पात्र-साझी के रूप में हम छवि में उसके द्वैत अभिलक्षणों के साथ अनुनाद करते हैं और उसके आंतरिक स्वभाव और बाह्य रूप की समानता को प्रदर्शित करते हैं। हमारा अस्तित्व, हमारी आंतरिक प्रकृति और बाह्य रूप के बीच आदान-प्रदान के आधार पर साध्य होता है और विकसित होता है। तदनुसार, हमारी मौलिक प्रकृति दो प्रकार की इच्छाओं को पूरा करना चाहती है: आंतरिक और बाहरी। हमारे पुनरुद्धार के लिए जब परमेश्वर अपनी दैवी योजना का आयोजन करता है वह हमारी मूल प्रकृति के इन दो पहलुओं को संवारता है।

परमेश्वर ने मनुष्य की आत्मा बनाने से पहले उसके भौतिक शरीर की रचना की। (उत्पत्ति २:७) तदनुसार, पुनरुद्धार की दैवी योजना में, परमेश्वर हमारे शरीर को जो बाहरी है पहले बहाल करता है, फिर जो आंतरिक है। पहले समझाया जा चुका है (प्रति-संदर्भ—नींव १.३) कि हम पतित लोग प्रतीकात्मक भेंट, जो बाहरी है, सफलतापूर्वक चढ़ाने के बाद ही वास्तविक भेंट, जो आंतरिक है, चढ़ा सकते हैं। यह उपलब्ध किए जाने के बाद ही हम मसीह के लिए नींव स्थापित करते हैं, जो और भी अधिक आंतरिक है। परमेश्वर के साथ पतित लोगों के संबंध को पुनःस्थापित करने की प्रक्रिया बाहर से अंदर की ओर बढ़ती है। पुराने नियम के युग की अवधि से पहले परमेश्वर ने लोगों को बलिदान चढ़ाने के द्वारा, पहले दासों के दास (उत्पत्ति ९:२५) के स्थान पर बहाल किया। इसके बाद, उसने लोगों को पुराने नियम में मूसा के नियम के माध्यम से दासों (लैव्यव्यवस्था २५:५५) के स्थान पर बहाल किया। नए नियम के युग में, परमेश्वर ने हमें अपने विश्वास के माध्यम से दत्तक बच्चों के स्थान पर बहाल किया है (रोमियों ८.२३)। अंत में, परिपूरित नियम के युग में, वह हमें हृदय के माध्यम से सच्चे बच्चों के स्थान पर बहाल कर देगा। (प्रति-संदर्भ—मूसा और यीशु ३.३.२)

उसी तरह, परमेश्वर ने पहले हमारे बाहरी सामाजिक वातावरण को विज्ञान के माध्यम से बहाल किया और फिर धर्म के माध्यम से हमारी आध्यात्मिकता को बहाल करने के लिए कार्य किया। सृष्टि की रचना के क्रम में, उसने स्वर्गदूतों को, जो बाह्य हैं, मनुष्यों से जो आंतरिक हैं, पहले रचा। पूर्वावस्था की प्राप्ति के लिए, परमेश्वर पहले स्वर्गदूतों की दुनिया को, जो बाह्य है उठाता है, फिर इसे भौतिक दुनिया का जो बाहरी और मानव शरीर पर केन्द्रित है जीर्णोद्धार करने के लिए उपयोग करता है, और तब आंतरिक आत्मालोक के लिए जो मनुष्य की आत्मा पर केंद्रित है बहाली का कार्य करता है।

जब पोप का कार्यालय अनैतिकता में डूब गया और विश्वास की नींव को पुनःस्थापित करने की आंतरिक जिम्मेदारी में विफल हुआ, तो मध्ययुगीन यूरोपीय लोगों को चाहिए था कि वे पहले परमेश्वर द्वारा दिए गए स्वभाव को बहाल करने के लिए अपने आप को शैतान के संबंधों से अलग करें, जिसने समाज को अपवित्र किया था। अतीत की परम्परा में सुधार लाने के लिए जैसे-जैसे लोगों ने अपने मूल स्वभाव के आंतरिक और बाहरी पहलुओं को पुनः प्राप्त करने की कोशिश की, युग के मनन से दो अलग आंदोलन निकले, जिनकी पहचान हम हाबिल-वर्गीय और कैन-वर्गीय संबंध बोधक शब्दों में करते हैं। कैन-वर्गीय आंदोलन ‘हेलेनिज़्म’ यूनानवाद, प्राचीन यूनान और रोम की संस्कृति और दर्शन के पुनर्जागरण के रूप में शुरू हुआ। इसने ‘रेनेसांस’ नवजागरण को जन्म दिया, (रेनेसांस फ्रांस भाषा का शब्द है जिसका अर्थ पुनर्जागरण है) जिसका मौलिक आदर्श मानववाद था। हाबिल-वर्गीय आंदोलन इस्राएल की प्राचीन यहूदी सांस्कृतिक विरासत और प्रारंभिक ईसाई चर्च की नवचेतना के रूप में शुरू हुआ। इसने प्रोटेस्टेंट धर्म-शोधन को जन्म दिया, जिसका मौलिक आदर्श परमेश्वर में विश्वास रखना था।

यहूदी धर्म और हेलेनिज़्म के रुझान बहुत पहले प्राचीन काल में पैदा हुए और पूर्व इतिहास में इन्हें कई बार एक दूसरे का सामना करना पड़ा था।

सन २००० ई.पू. से मिनोवा सभ्यता क्रेट द्वीप पर फली फूली, इस के बाद यूनान की मुख्य भूमि पर मासीनियन सभ्यता समृद्ध हुई। ग्यारहवीं शताब्दी ई.पू. तक, इन सभ्यताओं ने एक कैन-वर्गीय यूनानी सभ्यता बनाई, जिसकी मार्गदर्शक विचारधारा मानववाद थी।

लगभग उसी समय निकटतम पूर्व में, हाबिल-वर्गीय यहूदी सभ्यता का जन्म हुआ, जिसकी मार्गदर्शक विचारधारा यहूदी एकेश्वरवाद थी। यह संयुक्त राज्य की अवधि थी। यदि उस अवधि में इस्राएल के राजाओं ने मसीहा की नींव डाली होती और उसे ग्रहण कर लिया होता, तो यह समृद्ध यहूदी सभ्यता यूनानी सभ्यता को आत्मसात् करके एक विश्वव्यापी सभ्यता बनाने में सफल हो जाती। परंतु, जब इन राजाओं ने परमेश्वर की इच्छा का पालन नहीं किया, तो यह दैवी योजना पूरी नहीं हुई। इसके बजाय, यहूदी लोग बेबीलोन में निर्वासन में ले जाए गए, वहाँ से लौटने के बाद, उन्हें सन ३३३ ई.पू. में यूनानियों के अधीन और फिर सन ६३ ई.पू. में रोम के अधीन रहना पड़ा। इस प्रकार, इन सदियों के दौरान यीशु के आने के समय तक यहूदी धर्म हेलेनिज़्म के प्रभुत्व में रखा गया था।

यदि यहूदी लोगों ने यीशु का सम्मान किया होता और उसके साथ एकजुट हो जाते, तो रोमन साम्राज्य मसीह के शासन के अंतर्गत मसीही राज्य बन गया होता, और यहूदी धर्म हेलेनिज़्म को आत्मसात् करके विश्वव्यापी यहूदी सभ्यता बना लेता। बजाय इसके, जब यीशु बहिष्कृत कर दिया गया और यह दैवी योजना कुंठित हो गई, यहूदी धर्म हेलेनिज़्म के अधीन बना रहा।

सन ३१३ ईसवी में, सम्राट कॉन्स्टैंटिन ने आधिकारिक रूप से मिलान के आज्ञापत्र के द्वारा ईसाई धर्म को मान्यता दी। उस समय से, यहूदी धर्म धीरे-धीरे यूनानी सभ्यता पर विजय पाने लगा। आठवीं शताब्दी के शुरू होने तक, इसने दो सभ्यताओं का गठन किया: पूर्वी-रूढ़िवाद और रोमन कैथलिक ईसाइयत।

यदि पोप और सम्राट, जिन्हें कैरोलिंगियन अवधि में विश्वास की नींव पुनःस्थापित करने की ज़िम्मेदारी थी अविश्वासी नहीं बनते, तो मसीह के दूसरे आगमन की नींव उसी समय स्थापित हो जाती। विश्वव्यापी सभ्यता बनाने के लिए यहूदी धर्म हेलेनिज़्म को पूरी तरह से आत्मसात कर लेता। इसके बजाय, उनकी अविश्वसनीयता और अनैतिकता ने शैतान को इस मध्यकालीन मार्गदर्शी विचारधारा को जो यहूदी धर्म पर स्थापित की गई थी, भ्रष्ट करने की छूट दे दी। परिणामस्वरूप, शैतान को अलग करने के लिए परमेश्वर को एक नई व्यवस्था का कार्य करना पड़ा। जिस प्रकार परमेश्वर ने शैतान को अलग करने के लिए आदम को कैन और हाबिल में विभाजित कर दिया था, परमेश्वर ने मध्ययुगीन प्रचलित विचारधारा के विचार को दो रुझानों में विभाजित किया: कैन-वर्गीय हेलेनिज़्म और हाबिल-वर्गीय यहूदी धर्म की सभ्यता। यह क्रमशः पुनर्जागरण और धर्म-शोधन के आंदोलनों को बढ़ाने में सफल हुए।

नवजागरण के मानववाद द्वारा नवीनीकृत यूनानी विचारधारा के प्रवाह ने जल्द ही प्राचीन यहूदी रुझान पर एक प्रभावशाली स्थान बना लिया। इस अवधि को समानांतर क्षतिपूर्ति के द्वारा तैयारी की अवधि के उस पहलू को पुनःस्थापित करना था जब यहूदी लोग यूनान के अधीन थे और यहूदीवाद हेलेनिज़्म के अधीन था। हमें याद है कि कैन का अपने आप को केवल हाबिल के सामने समर्पण करने से ही शैतान को आदम से अलग किया जा सकता था, जिससे आदम के परिवार में मसीह को ग्रहण करने के लिए आवश्यक वास्तविक नींव रखी जा सकती थी। इसी प्रकार, केवल कैन-वर्गीय हेलेनिज़्म का हाबिल-वर्गीय यहूदीवाद को समर्पण करने से ही शैतान को उस युग की प्रबल भावना से अलग किया जा सकता था। तब ही दूसरे आगमन में मसीह को प्राप्त करने के लिए आवश्यक वास्तविक नींव पूरे विश्व में स्थापित की जा सकती थी।

१.१ नवजागरण (रेनेसॉन्स)

ऊपर यह बताया गया है कि नवजागरण मनुष्य की मूल प्रकृति के बाहरी उद्यमो से निकला था। मध्ययुगीन आवाम किन मूल्यों की खोज करते थे? और उन्होंने उन मूल्यों का अनुसरण क्यों और कैसे किया?

सृष्टि के नियम के अनुसार हम, परमेश्वर की सीधी सहायता के बिना दी गई ज़िम्मेदारी को अपनी स्वतंत्र इच्छा से पूरी करके पूर्णता प्राप्त करने के लिए रचे गए हैं। तब हम ईश्वर के साथ एकता प्राप्त कर सकेंगे और वास्तविक स्वायत्तता प्राप्त कर सकते हैं। इसलिए यह, स्वतंत्रता और स्वायत्तता को अनुसरण करने के लिए हमारी मौलिक प्रकृति का आह्वान है। पूर्ण चरित्र का व्यक्ति परमेश्वर की इच्छा को समझता है और परमेश्वर के प्रकटीकरण की आवश्यकता के बिना अपनी अंतर्दृष्टि और तर्क शक्ति के माध्यम से अभ्यास में लाता है। इसलिए, हमारा तर्क शक्ति और समझ का उपयोग करना प्राकृतिक है। हमें, प्राकृतिक दुनिया पर महारत प्राप्त करने और विज्ञान के माध्यम से प्रकृति के छिपे नियमों की जांच करके अपने रहन-सहन के वातावरण को सुखद बनाने के लिए, उसे साधने और खेती करने के लिए, परमेश्वर द्वारा दिए गए स्वामित्व के अधिकार से सम्मानित किया गया है। इसलिए, हम विज्ञान की खोज करते हैं, प्राकृतिक दुनिया को महत्व देते हैं, और क्रियात्मक जीवन को मान देते हैं।

मध्ययुगीन सामंती समाज में मनुष्य की मौलिक प्रकृति को लंबे समय से दमन किया गया था। इसलिए, लोग इन मूल्यों के लिए, जो उनकी मूल प्रकृति के बाह्य प्रोत्साहन से उत्पन्न हुए थे, अपने प्रयास में अधिक उत्साहित थे। धर्मयुद्ध के बाद उन्होंने यूनानी सभ्यता की पारम्परिक विरासत की जांच शुरू की, जो उन्हें पूर्व में फैले हुए संपर्कों के परिणामस्वरूप मुसलमानों से प्राप्त हुई थी। पारम्परिक यूनानी और रोमी लोगों ने मनुष्य की मौलिक प्रकृति की बाहरी आकांक्षाओं का अनुसरण किया। उन्होंने स्वतंत्रता, स्वायत्तता, तर्क शक्ति, प्राकृतिक दुनिया और क्रियात्मक जीवन को महत्व दिया। उन्होंने विज्ञान को यथेष्ट विकसित किया। चूंकि ये पूरी तरह से मध्ययुगीन व्यक्ति की मूल प्रकृति की चाह के अनुसार थे, इसलिए यूनान की प्राचीन सभ्यता की विरासत को पुनर्जीवित करने का आंदोलन सुलग गया। इस प्रकार नवजागरण मानववाद प्रख्याति की ऊँचाइयों पर उठा।

नवजागरण चौदहवीं शताब्दी में इटली में पैदा हुआ, जो शास्त्रीय यूनानी मीरास के अध्ययन का केंद्र था। यद्यपि यह प्राचीन यूनान और रोम के विचार और जीवन का अनुकरण करने के आंदोलन के रूप में शुरू हुआ था, परन्तु, जल्द ही यह एक व्यापक आंदोलन के रूप में विकसित हुआ जिसने मध्ययुगीन जीवन के तौर-तरीकों को बदल दिया। यह समाज के हर पहलू में राजनीति, आर्थिक जीवन और धर्म समेत, सांस्कृतिक क्षेत्र से आगे बढ़ गया। वास्तव में, यह आधुनिक दुनिया के निर्माण का बाहरी प्रेरक बल बन गया।

१.२ धर्म-शोधन

मध्ययुगीन पोप के कार्यालय पर केंद्रित पुनरुद्धार की दैवी योजना चर्च के अगवा लोगों की धर्मनिरपेक्षता और क्षय के कारण फल नहीं लाई। फलस्वरूप, जैसे-जैसे लोगों ने मानववाद का समर्थन किया, उन्होंने चर्च के अनुष्ठान और नियमों के खिलाफ भी विद्रोह किया जो उनकी स्वतंत्र भक्ति को बाधित कर रहे थे। वे स्तरीकृत सामंती व्यवस्था और पोप के प्राधिकरण के विरोध में लड़े जिन्होंने उन्हें स्वायत्तता से वंचित कर दिया था। उन्होंने इस मध्ययुगीन विचार का विरोध किया जिसके अंतर्गत उन्हें विश्वास के लिए आवश्यक रूप से जीवन के सभी क्षेत्रों में चर्च के निर्देशों को निर्विवाद आज्ञाकारिता से पालन करना है, और जो उन्हें अपने विवेक के निर्देशों के अनुसार बाईबल के आधार पर परमेश्वर की उपासना करने के अधिकार से वंचित करता था। उन्होंने अलौकिक और तपस्वी मठ संबंधी आदर्शों पर भी सवाल उठाए जिसने प्राकृतिक दुनिया, विज्ञान और जीवन के व्यावहारिक मामलों को अवमूल्य कर दिया था। इन अन्यायों के कारण, कई मध्ययुगीन ईसाइयों ने पोप के शासन का विरोध किया।

तदनुसार, मध्ययुगीन यूरोपीय लोगों ने अपनी मूल प्रकृति की बाहरी आकांक्षाओं को साकार करने की मांग की, और अपनी शोषित आंतरिक आकांक्षाओं की तृप्ति के लिए भी कदम उठाए। उन्होंने प्रारंभिक ईसाई धर्म की भावना के पुनः प्रचलन की मांग की, जब विश्वासी लोग यीशु और प्रेरितों के सुसमाचार के मार्गदर्शन से बड़े उत्साहित होकर परमेश्वर की इच्छा के लिए जीते थे।

हिब्रू विचारधारा को पुनर्जीवित करने के लिए यह मध्ययुगीन आंदोलन ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में आध्यात्मविद्या के प्राध्यापक जॉन वाईक्लिफ (सन १३२४-१३८४) के साथ शुरू हुआ, जिन्होंने बाईबल का अंग्रेजी में अनुवाद किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि न तो पोप और न ही याजक विश्वास के मानक को निर्धारित कर सकता है, परन्तु केवल बाईबल ही। यह दिखाते हुए कि चर्च के कई सिद्धांत, अनुष्ठानों और नियमों का पवित्रशास्त्र में कोई आधार नहीं है, उसने पुरोहिताई को ह्रास, लोगों के शोषण और शक्ति के दुरुपयोग के लिए दोषी ठहराया।

इस प्रकार प्रोटेस्टेंट धर्म-शोधन की जड़ें चौदहवीं शताब्दी इंग्लैंड में पड़ीं थीं, जब पोप की गरिमा अधम हो चुकी थी। पंद्रहवीं शताब्दी बोहेमिया और इटली में भी इसी तरह के सुधार के लिए आंदोलन उठे, लेकिन उन्हें कुचल दिया गया और उनके नेताओं को मार डाला गया। सेंट पीटर की बेसिलिका बनाने के संबंध में धन जुटाने के लिए, पोप लियो एक्स ने अनुग्रह बेचना शुरू किए, जिसकी कैथोलिक सिद्धांत ने पुष्टि की, कि अगले जीवन में पाप के दंड को क्षमा किया जाएगा। जर्मनी में जब इस अनुग्रह की घोषणा की गई, तो इस दुर्व्यवहार का विरोध करने के लिए १५१७ में एक आंदोलन ने जन्म लिया जो प्रोटेस्टेंट धर्म-शोधन के नाम से मार्टिन लूथर (१४८३-१५४६), विटनबर्ग विश्व-विद्यालय में बाईबल के आध्यात्मविद्या के प्राध्यापक के नेतृत्व में लोकप्रिय हुआ। धर्म-शोधन की ज्वाला मजबूत होती गई और जल्द ही स्विट्जरलैंड में हूलड्रिक ज़िंग्ली (१४८४-१५३१) के नेतृत्व में, फ्रांस में जॉन कैल्विन (१५०९-१५६४) के नेतृत्व में, इंग्लैंड और नेदरलैंड जैसे देशों में फैल गई।

प्रोटेस्टेंट आंदोलन पर आधारित धर्म युद्ध एक सौ वर्ष से अधिक सन १६४८ तक जारी रहे, जब तक वेस्टफालिया की संधि ने तीस वर्ष के युद्ध की समाप्ति न कर दी। उत्तरी यूरोप के लोगों में प्रोटेस्टेंट धर्म की विजय हुई, जबकि दक्षिणी यूरोप में रोमन कैथोलिक चर्च ने अपना प्रभाव दृढ़ किया।

प्रोटेस्टेंट और कैथोलिक लोगों के बीच तीस साल का युद्ध जर्मनी की मिट्टी पर लड़ा गया था। हालांकि, यह संघर्ष केवल एक धार्मिक युद्ध नहीं था। इससे अधिक, यह नागरिक और राजनीतिक संघर्ष था जिसने जर्मन राज्यों के भाग्य का फैसला किया। वेस्टफालिया की संधि, जिसने इस युद्ध को समाप्त किया, दोनों धार्मिक, प्रोटेस्टेंट और कैथोलिक लोगों के बीच, राजनीति के बीच स्थापित किए गए समझौते थे, जिन्होंने ऑस्ट्रिया, फ्रांस, स्वीडन और स्पेन जैसे देशों के बीच अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्रीय विवादों को हल किया।