संभाग २. धार्मिक और वैचारिक संघर्ष के काल (१६४८-१७८९)
धार्मिक और वैचारिक संघर्ष की अवधि १४० वर्ष का वर्णन करती है जो प्रोटेस्टेंट धर्म की सुरक्षित स्थापना के साथ १६४८ में वेस्टफालिया की संधि से शुरू हुई और १७८९ में फ्रांसीसी क्रांति के साथ समाप्त हुई। क्योंकि आधुनिक लोगों ने अपनी मौलिक प्रकृति से निकलने वाली आंतरिक और बाहरी इच्छाओं की पूर्ति के लिए कोशिश जारी रखी, वे धर्म और विचारों की स्वतंत्र अभिव्यक्ति से उठने वाले धर्म और दर्शनशास्त्र के विवादों और आध्यात्मविद्या के विभाजन से नहीं बच सके।
जैसा कि पहले चर्चा की गई थी, परमेश्वर ने अपनी पुनरुद्धार के दैवी योजना में व्यक्तिगत स्तर से लेकर विश्व स्तर तक, सारे इतिहास में बार-बार कैन पक्ष का प्रतिनिधित्व करने वालों को हाबिल पक्ष का प्रतिनिधित्व करने वालों से अलग करने का कार्य किया। अंतिम दिनों में, यह पतित संसार कैन-वर्गीय कम्युनिस्ट दुनिया और हाबिल-वर्गीय लोकतांत्रिक दुनिया में विभाजित हो गया। जिस तरह से आदम के परिवार में यदि कैन ने हाबिल के सामने आत्मसमर्पण किया होता और उसका आज्ञाकारी बन जाता तो वास्तविक नींव डाली जा सकती थी, अंतिम दिनों में विश्वव्यापी वास्तविक नींव डालने के लिए कैन-वर्ग की दुनिया को हाबिल-वर्ग की दुनिया के सामने आत्मसमर्पण करना आवश्यक है इससे पहले कि हम दूसरे आगमन के मसीह को ग्रहण करें और एक संयुक्त दुनिया साकार कर सकें। ऐसा होने के लिए, जीवन की इन दोनों धारणाओं का, जो बाद में दो दुनियाओं में परिपक्व हो जाएंगी, इस अवधि में विकसित होना आवश्यक है।
२.१ कैन वर्गीय जीवन धारणा
मूल प्रकृति के बाहरी पहलुओं की खोज ने यूनानी सभ्यता हेलेनिज़्म की प्राचीन विरासत को पुनर्जीवित करने के लिए पहले एक आंदोलन उठाया और नवजागरण के मानववाद को जन्म दिया। नवजागरण मानववाद ने परमेश्वर की भक्ति और धार्मिक समर्पण से अधिक मनुष्यों की गरिमा और प्राकृतिक दुनिया के मूल्य को बढ़ावा देकर मध्ययुगीन संस्कृति का विरोध किया। मध्ययुगीन विचार ने परमेश्वर की आज्ञा मानने को अधिकतम महत्व दिया जबकि प्राकृतिक दुनिया को लघुतम मूल्य दिया और यहां तक कि मानव शरीर को अधम और पापी प्रमाणित किया। नवजागरण ने जीवन का एक नया दृष्टिकोण स्थापित किया, जिसने मनुष्यों और प्रकृति के मूल्य को बढ़ाया और उन्हें तर्क शक्ति और अनुभव, तर्कशास्त्र और प्रयोग के माध्यम से समझने का प्रयत्न किया। प्राकृतिक विज्ञान की प्रगति से प्रेरित, जीवन के इस दृष्टिकोण ने आधुनिक दर्शन की दो प्रमुख धारणाओं को जन्म दिया: तर्कवाद, निगमनात्मक विधि के आधार पर, और अनुभववाद, आगमनात्मक प्रेरक विधि के आधार पर।
तर्कवाद, फ्रांसीसी दार्शनिक रेने डेस्कार्टेस (१५९६-१६५०) द्वारा स्थापित हुआ, उसने कहा कि सत्य की जांच केवल मनुष्यों की सूझ-बूझ से ही स्थापित की जा सकती है। इतिहास और परंपरा से प्राप्त हर सच्चाई पर संदेह करने के बाद, डेस्कार्टेस केवल अपने तर्क के सहारे टिका रहा, जैसा कि उसने अपने प्रस्ताव में व्यक्त किया गया है, “मैं सोचता हूँ, इसलिए मैं हूँ।” इस पहले सिद्धांत से, उसने बाहरी दुनिया के बारे में ज्ञान की पुष्टि करने के लिए निगमनात्मक विधि का उपयोग किया। यद्यपि डेस्कार्टेस ने स्वीकार कर लिया और यहां तक कि तर्क के आधार पर परमेश्वर के अस्तित्व को प्रमाणित करने की कोशिश भी की, परंतु बाद में तर्कवादियों ने संदेह व्यक्त किया और यहाँ तक कि परमेश्वर के अस्तित्व को मानने से इनकार कर दिया।
अंग्रेजी दार्शनिक फ्रांसिस बेकन (१५६१-१६२६) ने अनुभववाद की स्थापना की, जिसमें कहा गया कि सत्य की जांच केवल किसी के अनुभव के माध्यम से की जा सकती है। इस दर्शन ने जोर देकर कहा कि मानव मस्तिष्क (टैबुला रासा) कागज के एक खाली पन्ने की तरह है। इसका मानना था कि नए ज्ञान को प्राप्त करने के लिए, किसी को अपनी सभी पूर्व धारणाओं को मिटा देना चाहिए और बाहरी दुनिया के अनुभव और अवलोकन के माध्यम से सत्य को समझने की कोशिश करनी चाहिए। तर्कवाद, जिसने परमेश्वर से मुंह मोड़ कर मानव तर्क-शक्ति को महत्व दिया, और अनुभववाद ने मानव अनुभव और प्रयोगात्मक विज्ञान को महत्व दिया, दोनों ने रहस्यवाद और अंधविश्वास का त्याग किया। मानव जीवन के मार्गदर्शन के लिए चाहे उन्होंने तर्क-शक्ति या आनुभविक अवलोकन का उपयोग किया, फिर भी वे दोनों मनुष्य और प्राकृतिक दुनिया को परमेश्वर से अलग कर देने के लिए प्रतिबद्ध थे।
नवजागरण ने इन दो विचार-धाराओं को प्रक्षेपित किया, जो मानववाद में निहित थीं। परमेश्वर की तलाश करने के लिए आंतरिक झुकाव को सहज करने के बजाय, इसने जीवन के एक नए दृष्टिकोण को जन्म दिया जिसने लोगों को केवल बाहरी वस्तुओं की खोज करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस तरह इसने परमेश्वर के मार्ग को अवरुद्ध कर दिया और लोगों को शैतान के दायरे में ढकेल दिया। इस कारण से, इसे जीवन का कैन-वर्गीय दृष्टिकोण कहा जाता है। अठारहवीं शताब्दी के अंत तक, जीवन के कैन-वर्गीय दृष्टिकोण ने इतिहास और परंपरा द्वारा स्थापित सत्यों को तोड़ दिया। मानव जीवन के सभी मामलों का तर्क या अनुभाविक अवलोकन द्वारा निर्णय लिया जाने लगा। बाकी सब कुछ जो विवेकहीन या अन्य-सांसारिक प्रतीत होता था, जिसमें बाईबल के परमेश्वर पर विश्वास करना भी शामिल है, इन सब का पूरी तरह से अवमूल्यन कर दिया गया। लोगों के दिल और दिमाग़ को बारीकी से प्रायौगिक जीवन की ओर निर्देशित किया गया। प्रबोधन एक ऐसी विचारधारा थी, जो अनुभववाद और तर्कवाद के दो रुझानों से विकसित हुई थी। फ्रांसीसी क्रांति के पीछे प्रबोधन प्रेरक शक्ति थी।
देववाद (डीइज़्म), जीवन के कैन-वर्गीय दृष्टिकोण का प्रवक्ता था जो अंग्रेजी दार्शनिक एडवर्ड हरबर्ट (१५८३-१६४८) द्वारा स्थापित किया गया था। देववाद की आध्यात्मविद्या मानव विचार-शक्ति में पूरी तरह से स्थापित थी। देववादियों ने इस धारणा को खारिज कर दिया कि आकाशवाणी और तर्क के बीच भी कोई सद्भाव हो सकता है, जो थॉमस एक्विनास के समय से पारंपरिक दृष्टिकोण था। उन्होंने निर्माता परमेश्वर को सीमित कर दिया था, जिसने विश्व को गति में नियत करके, प्रकृति के नियमों के अनुसार जो उसने स्वयं निश्चित किए थे, अपने आप चलने के लिए छोड़ दिया। उन्होंने इस बात को मानने से इनकार किया कि लोगों को दिव्य प्रकटन या चमत्कार की आवश्यकता है। उन्नीसवीं शताब्दी की शुरुआत में, जर्मन दार्शनिक जी. डब्ल्यू. एफ. हेगेल (१७७०-१८३१) ने अठारहवीं सदी के आदर्शवाद का व्यापक संश्लेषण किया। परंतु, हेगेल के कई अनुयायी फ्रांसीसी प्रबोधन की नास्तिकता और भौतिकवाद से प्रभावित थे और उन्होंने वाम-पक्ष हेगेलियनवाद के अनुयायी वर्ग का प्रचार किया, जिसने हेगेल के द्वंद्वात्मक तर्कसंगत को पलट दिया। डी. एफ. स्ट्रॉस (१८०८-१८७४), जो वाम-पक्ष हेगेलियनवादी था उसने ‘लाइफ ऑफ जीसस’ पुस्तक लिखी, जिसमें उसने बाईबल में यीशु के चमत्कारों के वृत्तांतों को उसके भोले-भाले अनुयायियों की गढ़ी हुई बनावट कहकर अस्वीकार कर दिया। लुडविग फ्यूअरबाख़ ने (१८०४-१८७२) अपनी पुस्तक ‘ईसाई धर्म का सार’ में यह तर्क दिया कि परमेश्वर लोगों के आंतरिक मनोवैज्ञानिक प्रकृति के प्रक्षेपण के अलावा और कुछ नहीं है। उनके तर्क आधुनिक नास्तिकता और भौतिकवाद के लिए आधारभूत बन गए।
कार्ल मार्क्स (१८१८-१८८३) और फ्रेडरिक एंगल्स (१८२०-१८९५) ने हेगेल के वाम-पक्षीय तर्क को द्वंद्वात्मक भौतिकवाद के रूप में व्यवस्थित किया। वे स्ट्रॉस और फ्यूअरबाख़ और फ्रांस के समाजवाद से भी प्रभावित थे। उन्होंने साम्यवाद की विचारधारा बनाने के लिए नास्तिकता और समाजवाद के साथ द्वंद्वात्मक भौतिकवाद को जोड़ा। इस तरह, जीवन के कैन-वर्ग का दृष्टिकोण, जो नवजागरण के बाद प्रबोधन के द्वारा नास्तिकता और भौतिकवाद में फला और मार्क्सवाद की अनीश्वरवादी विचारधारा में परिपक्व हो गया, जो आज की कम्युनिस्ट दुनिया का आधार बन गया।
२.२ हाबिल वर्गीय जीवन धारणा
कुछ लोग मध्यकालीन युग से लेकर आधुनिक दुनिया तक इतिहास की प्रगति को एक प्रक्रिया के रूप में देखते हैं जिसने लोगों को ईश्वर और धर्म से अलग कर दिया है। ऐसा इसलिए है क्योंकि वे इतिहास को जीवन के कैन-वर्गीय दृष्टिकोण के अनुसार ही देखते हैं। मूल प्रकृति, जबकि न केवल बाहरी मूल्यों को ही खोजती है; पर वह आंतरिक मूल्य भी तलाशती है। अपनी मूल प्रकृति से प्रेरित होकर मध्ययुगीन लोगों ने जब आंतरिक मूल्यों की खोज की तब यहूदी धर्म को पुनर्जीवित करने के लिए एक आंदोलन का जन्म हुआ जो प्रोटेस्टेंट धर्म-शोधन में फलित हुआ। धर्म-शोधन ने दर्शनशास्त्र और धार्मिक शिक्षाओं को जन्म दिया जिसने मनुष्यों की परमेश्वर द्वारा दी गई मूल प्रकृति को समझने के लिए जीवन के बहु-आयामी दृष्टिकोण को विकसित किया। हम इसे जीवन के हाबिल-वर्गीय दृष्टिकोण कहते हैं। जबकि जीवन के कैन-वर्गीय दृष्टिकोण से लोगों में परमेश्वर पर विश्वास की घटी हुई, जीवन के हाबिल-वर्गीय दृष्टिकोण ने आधुनिक लोगों को गहरे और अधिक विचारशील तरीके से परमेश्वर की तलाश करने के लिए निर्देशित किया।
जर्मन दार्शनिक इमानुएल कांट ने (१७२४-१८०४) दार्शनिक रूप से मनुष्य की मूल प्रकृति के आंतरिक और बाहरी लक्ष्यों का विश्लेषण किया, इस प्रकार दार्शनिक क्षेत्र में जीवन के हाबिल-वर्ग के दृष्टिकोण को अग्रणी बनाया। अपने आलोचनात्मक दर्शन में उसने अनुभववाद और तर्कवाद के विरोधी सिद्धांतों का समन्वय किया। कांट के अनुसार, हमारे विभिन्न इन्द्रियबोध बाहरी वस्तुओं के संपर्क से होते हैं। यह हमें केवल अनुभूति की अंतर्वस्तु ही दे सकते हैं लेकिन अनुभूति को यथार्थ नहीं बना सकते। पूर्ण अनुभूति के लिए एक निश्चित अंतर्ज्ञान और विचार होने चाहिए (जो प्राथमिक और अनुभवातीत हैं), जिनसे हम विभिन्न अंतर्वस्तुओं को (जो उत्तरकालीन और आनुभविक हैं) कृत्रिम निर्णय के द्वारा एकजुट कर सकें। अंतर्ज्ञान और विचार के ये रूप ही स्वयं की विशिष्टता हैं। इसलिए अनुभूति तब ही कार्यान्वित हो सकती है जब बाहरी वस्तुओं से आनेवाली विभिन्न संवेदनाओं को समेकित करके सोच और समझ की सहज क्रिया के द्वारा व्यक्तिपरक रूपों के साथ संयुक्त किया जाता है। इस प्रकार, कांट ने अनुभववाद को उलट दिया, जिसमें कहा गया था कि अनुभूति बाहरी वस्तुओं द्वारा निर्धारित होती है, और एक नई परिकल्पना स्थापित की, कि अनुभूति आत्मपरक मन के द्वारा नियंत्रित की जाती है।
कांट के दर्शन के बाद कई आदर्शवादी दार्शनिक आए: जोहान जी फिच (१७६२-१८१४), फ्रेडरिक शेलिंग (१७७५-१८५४) और जी.डब्ल्यू. एफ. हेगेल। हेगेल ने विशेष रूप से, हेगेलियन डायलेक्टिक (हेगेल के तर्कशास्त्र) के आधार पर एक नए दर्शन की अग्रगामी की। उनके आदर्शवाद ने दर्शन के क्षेत्र में जीवन के हाबिल-वर्गीय दृष्टिकोण को मजबूत किया।
धार्मिक क्षेत्र में, नए आंदोलन उभरे जिन्होंने धर्म में तर्कवाद के प्रबल प्रभाव का विरोध किया और धार्मिक उत्साह और आंतरिक जीवन के महत्व पर ज़ोर दिया। उन्होंने मत और अनुष्ठानों से अधिक रहस्यमय अनुभव की सराहना की।
उदाहरण के लिए, फिलिप स्पेनर (१६३५-१७०५) के नेतृत्व में जर्मनी में भक्तिवाद निकला। इस आंदोलन में एक सबल रूढ़िवादी झुकाव था और इसने परंपरागत विश्वास को पालन करने के साथ-साथ आध्यात्मिक अनुभव पर भी जोर दिया। भक्तिवाद इंग्लैंड में फैल गया और वहां विश्वासी लोगों के बीच फला और नए चर्च के आंदोलनों को जन्म दिया, जिसमें मेथोडिस्ट धर्म भी शामिल था, जो वेस्ले भाइयों (जॉन, १७०३-१७९१), और चार्ल्स, (१७०७-१७८८) द्वारा स्थापित किया गया था। इंग्लैंड में जो आध्यात्मिक निष्क्रियता की स्थिति में था, उनके कामों ने महान पुनर्जागरण लाया।
जॉर्ज फॉक्स (१६२४-१६९१), अंग्रेजी रहस्यवादी ने क्वेकर्स की स्थापना की, जिन्होंने जोर देकर कहा कि मसीह आंतरिक प्रकाश है जो विश्वासियों की आत्माओं को प्रकाशित करता है। उन्होंने आग्रह किया कि जब तक कि कोई व्यक्ति पहले पवित्र आत्मा प्राप्त नहीं करता है, तब तक वह यीशु के साथ रहस्यमय संघ में शामिल होकर और मसीह के आंतरिक प्रकाश का अनुभव नहीं करता है, तब तक वह बाईबल के वास्तविक अर्थ को समझ नहीं सकता। क्वेकर्स ने इंग्लैंड में गंभीर उत्पीड़न का सामना किया लेकिन अंततः अमेरिका में समृद्ध हुए।
इमानुएल स्वीडनबोर्ग (१६८८-१७७२) एक प्रसिद्ध वैज्ञानिक थे जिनकी आध्यात्मिक इंद्रियाँ जाग्रत हो गईं थीं; उन्होंने आत्मा-लोक की व्यवस्थित जांच शुरू की और उसके कई रहस्यों की जानकारी की। यद्यपि उनकी शोध को बहुत अरसे तक धर्मशास्त्रियों ने उपेक्षित किया, परंतु हाल ही में, क्योंकि बहुत से लोग आत्मा-लोक के साथ संपर्क स्थापित कर रहे हैं, इसका महत्व धीरे-धीरे पहचाना जा रहा है। इन विविध तरीकों से, आज के लोकतांत्रिक दुनिया बनाने के लिए जीवन का हाबिल-वर्गीय दृष्टिकोण परिपक्व हो रहा है।