दिव्य नियम का अध्ययन और अभ्यास
मेरे बुकमार्क

आपके पास अभी कोई बुकमार्क नहीं है।

संभाग २. पुनरुद्धार की दैवी योजना की अवधि

२.१ पुनरुद्धार की दैवी योजना की अवधि के युग

अब आएं हम बाईबल के अनुसार आदम के समय से लेकर पूरे इतिहास की समीक्षा प्रस्तुत करेंगे, और इसकी दैवी योजनाओं का निरीक्षण करेंगे।

पतित लोगों के लिये परमेश्वर की दैवी योजना, जिससे वे मसीह को प्राप्त करते हैं और सृष्टि के उद्देश्य पूरा कर सकते हैं, आदम के परिवार के साथ शुरू हुई। परन्तु, कैन का हाबिल की हत्या कर देने से परमेश्वर की इच्छा कुंठित हो गई। दस पीढ़ियों के बाद, वह अधूरी इच्छा नूंह के परिवार को हस्तांतरित हुई। परमेश्वर ने नूंह के परिवार को पापी दुनिया से अलग करने के लिये पापी दुनिया को दण्ड दिया और पुनरुद्धार की दैवी योजना जारी की। इस आधार पर परमेश्वर का इरादा था कि वह अपनी दैवी योजना को पूरा करने के लिये मसीह को नूंह के परिवार में भेजे। परन्तु, नूह के दूसरे पुत्र, हाम के पतित कर्म के कारण, नूंह के परिवार में परमेश्वर की दैवी योजना और जहाज़ की कार्यवाही विफल हुई। परिणाम स्वरूप, दस पीढ़ियाँ और चालीस दिवसीय बाढ़ जो परमेश्वर ने इस दैवी योजना को पूरा करने की तैयारी के लिये रखीं थीं, सब खो कर शैतान को चलीं गईं। चार सौ साल बीतने के बाद, वह सब जो नष्ट हो गया था उसे स्वर्ग के हित में पुनर्स्थापित करने के लिये परमेश्वर की इच्छा अब्राहम को सौंपी गई।

यदि अब्राहम ने परमेश्वर की अभिलाषा के अनुसार पारिवारिक स्तर पर मसीह की नींव कायम कर ली होती, तो वह नींव राष्ट्रीय स्तर तक विस्तीर्ण हो जाती, और इस के बाद मसीह आ गया होता। परन्तु अब्राहम प्रतीकात्मक बलि के चढ़ाने में विफल रहा, और एक बार फिर परमेश्वर की इच्छा निराशा में बदल गई। फल स्वरूप, आदम से अब्राहम तक बाईबल के दो हजार वर्ष, जिसमें परमेश्वर ने विश्वास के पिता की, जो मसीह को प्राप्त कर सकता था, तलाश की, शैतान के दावे में चले गए।

फिर भी, अब्राहम की स्थिति नूंह से फर्क थी। यद्यपि, अब्राहम सांकेतिक बलि में विफल रहा, परन्तु मसीह के लिए पारिवारिक नींव अंततः उसके ही परिवार की तीन पीढ़ियों, अब्राहम, इज़हाक और याकूब, में पूरी हो गई। उस आधार पर परमेश्वर ने चुने हुए लोगों को मिस्र में बढ़ाया और मसीह के लिए नींव राष्ट्रीय स्तर तक फैल गई। यही कारण है कि अब्राहम विश्वास का पिता कहा जाता है। (रोमियों ४:११-१२, १६-१७) यदि हम परिणामों के आधार पर युग के महत्व की ठीक आलोचना करें, तो हम यह समझ सकते हैं कि आदम से अब्राहम तक की दो हजार वर्ष की अवधि एक ऐसे विश्वास के पिता की तलाश में थी, जो पुनरुद्धार की दैवी योजना को शुरू करने के लिये नींव डाल सके। इस प्रकार, यह कहा जा सकता है कि परमेश्वर का पुनरुद्धार का कार्य अब्राहम से शुरू हुआ।

परन्तु, अब्राहम की प्रतीकात्मक बलिदान में गलती करने के कारण, आदम से अब्राहम तक दो हजार वर्ष शैतान के दावे में चले गए। इसलिए, एक ऐसी अवधि नियत करनी पड़ी जिसके आधार पर वह खोए हुए वर्ष क्षतिपूर्ति के माध्यम से परमेश्वर की ओर बहाल किये जा सकें; अब्राहम से यीशु तक के दो हजार वर्षों की अवधि का यह महत्व है।

यदि अब्राहम प्रतीकात्मक बलिदान चढ़ाने में असफल न हुआ होता, तो मसीह अब्राहम के तात्कालिक वंश के द्वारा बनाई हुई राष्ट्रीय नींव पर आकर खड़ा हो गया होता और इस प्रकार पुनरुद्धार की दैवी योजना उसी समय पूरी हो जाती। उसी प्रकार, यदि यहूदी लोगों ने यीशु में विश्वास किया होता, उसकी सेवा में भाग लिया होता तो वे उसे परमेश्वर के सामने जीता बलिदान के रूप में राष्ट्रीय प्रतिनिधित्व करने के लिये उसका साथ देते। तब वे मसीह के लिए राष्ट्रीय नींव निर्धारित कर लेते और यीशु उस नींव पर मसीह के रूप में खड़े होकर पुनरुद्धार की दैवी योजना पूरी कर लेता।

परन्तु, जिस प्रकार अब्राहम अपनी सांकेतिक भेंट में विफल हुआ, यहूदी लोग भी, जब उनके नेताओं ने यीशु को सूली पर चढ़ाया, राष्ट्रीय स्तर पर भेंट चढ़ाने में विफल हुए। इस प्रकार, दो हजार वर्ष की अवधि—अब्राहम से यीशु तक—शैतान की नज़र हो गई। परिणाम स्वरूप, एक समानांतर अवधि, जिसमें पहले की दो हज़ार वर्ष की अवधि क्षतिपूर्ति के माध्यम से परमेश्वर की तरफ बहाल की जा सके, स्थापित करनी पड़ी। यह यीशु के समय से आज तक दो हजार वर्ष की अवधि का महत्व है। इस युग के दौरान, ईसाइयों को यीशु की सूली की नींव के आधार पर, मसीह के लिये विश्वव्यापी नींव स्थापित करना आवश्यक है।

२.२ पुनरुद्धार की दैवी योजना में युगों की अवधि का वर्गीकरण

२.२.१ परमेश्वर के वचन के संदर्भ में वर्गीकृत युग

पुनरुद्धार की दैवी योजना के दौर के युग परमेश्वर की दैवी योजना के प्रगतिशील विकास को दर्शाते हैं। वे छह मानदंडों के अनुसार वर्गीकृत किए जा सकते हैं। १. आदम से अब्राहम तक दो हजार वर्ष की अवधि के दौरान, लोगों ने परमेश्वर का वचन सीधे प्राप्त करने के लिये अभी तक क्षतिपूर्ति की पर्याप्त शर्तें पूरी नहीं की थीं। अधिक से अधिक, पतित लोगों ने बलिदान की भेंट चढ़ा कर क्षतिपूर्ति की शर्तें निबाहीं; इस तरह उन्होंने अगली अवधि के लिये जब परमेश्वर वचन पर आधारित अपनी दैवी योजना शुरू कर सकेगा, नींव तैयार की थी। इसलिये यह अवधि वचन के लिये नींव डालने का युग कहलाता है।

२. अब्राहम से यीशु तक दो हजार वर्ष की अवधि के दौरान, मानवता की आध्यात्मिकता और बुद्धि, पुराने नियम के वचन के प्रकटीकरण के आधार पर गठन-चरण तक विकसित हुई। इसलिए यह अवधि दैवी योजना का गठन-चरण का युग, या पुराने नियम का युग कहलाता है।

३. यीशु से लेकर दूसरे आगमन तक के दो हजार वर्ष की अवधि के दौरान, नए नियम के वचन के आधार पर मनुष्य की आध्यात्मिकता और बुद्धि संवृद्धि-चरण तक विकसित हुई। इसलिये दैवी योजना का यह युग संवृद्धि-चरण का युग, या नए नियम का युग कहा जाता है।

४. मसीह के दूसरे आगमन के बाद, इस अवधि के दौरान जब पुनरुद्धार की दैवी योजना संपन्न होने वाली होगी, परिपूरित नियम के आधार पर, जो पुनरुद्धार की दैवी योजना के परिपूर्ण हो जाने के बाद दिया जाएगा, मनुष्य की आध्यात्मिकता और बुद्धि निष्पत्ति-चरण तक विकसित हो जाएगी। इसलिये, यह अवधि दैवी योजना का निष्पत्ति-चरण युग या परिपूरित नियम का युग कहा जाता है।

२.२.२ परमेश्वर के पुनरुत्थान के कार्य के संदर्भ में वर्गीकृत युग

१. आदम से अब्राहम तक दो हजार वर्ष की अवधि के दौरान, जब परमेश्वर अपना पुनरुत्थान का कार्य शुरु करनेवाला था, पुराने नियम को आरंभ करने की नींव डालने के लिए लोग बलिदान की भेंट का चढ़ावा देते थे। इसलिए यह अवधि पुनरुत्थान की दैवी योजना की नींव डालने का युग कहलाता है।

२. अब्राहम से यीशु तक दो हज़ार वर्ष की अवधि के दौरान पुराने नियम के आधार पर परमेश्वर की दैवी योजना में युग के अनुग्रह के द्वारा लोगों का पुनरुत्थान प्रारूप-आत्मा के स्तर तक हुआ। इसलिए, यह युग प्रारूप-आत्मा के पुनरुत्थान की दैवी योजना का युग कहलाता है।

३. यीशु से दूसरे आगमन तक दो हज़ार वर्ष की अवधि के दौरान, पुनरुद्धार की दैवी योजना में नए नियम के वचन और युग के अनुग्रह के आधार पर लोगों का पुनरुत्थान जीव-आत्मा के स्तर तक हो सकता था। इसलिए, यह युग संवृद्धि-चरण पुनरुत्थान का युग कहलाता है।

४. मसीह के दूसरे आगमन के पश्चात, इस अवधि के दौरान जब पुनरुद्धार की दैवी योजना पूरी की जाने वाली होगी, परिपूरित नियम और युग के अनुग्रह के आधार पर लोगों का पूर्ण रूप से दिव्य-आत्मा के स्तर तक पुनरुत्थान होगा। इसलिए, यह युग दैवी योजना का निष्पत्ति-चरण पुनरुत्थान का युग कहलाता है।

२.२.३ दैवी योजना के संदर्भ में खोए हुए विश्वास के काल को क्षतिपूर्ति द्वारा पुनर्स्थापित करने के लिए वर्गीकृत किए गए युग

१. आदम से अब्राहम तक के दो हजार वर्ष की अवधि के दौरान, परमेश्वर ने पुराने नियम की लिए नींव डाली। हालांकि यह अवधि शैतान के दावे में चली गई, अब्राहम को बढ़ा कर परमेश्वर पुराने नियम की शुरूआत कर सका, जिसमें वह क्षतिपूर्ति द्वारा पहला काल बहाल कर सका। इसलिये यह अवधि (क्षतिपूर्ति द्वारा) पुनरुद्धार के लिए नींव डालने की दैवी योजना का युग कहा जाता है।

२. अब्राहम से यीशु तक दो हजार वर्ष की अवधि के दौरान, परमेश्वर ने मुख्य रूप से इस्राएली लोगों के द्वारा काम करके क्षतिपूर्ति के माध्यम से पिछले दो हज़ार वर्ष की अवधि, जो कि अब्राहम की प्रतीकात्मक भेंट चढ़ाने में ग़लती के कारण शैतान के दावे में चली गई थी, पुनर्स्थापित की। इसलिये यह अवधि (क्षतिपूर्ति द्वारा) पुनरुद्धार की दैवी योजना कही जाती है।

३. यीशु से दूसरे आगमन तक दो हजार वर्ष की अवधि के दौरान, पुराने नियम का युग जो यीशु के सूली पर चढ़ाए जाने के कारण शैतान के दावे में आ गया था, परमेश्वर मुख्य तौर पर ईसाई धर्म के माध्यम से क्षतिपूर्ति के द्वारा काम करके पुनर्स्थापित कर रहा है। इसलिए, यह अवधि (क्षतिपूर्ति द्वारा) पुनरुद्धार की दैवी योजना के दीर्घीकरण का युग कहा जाता है।

४. मसीह के दूसरे आगमन के बाद के दौर में जब पुनरुद्धार की दैवी योजना समाप्त होने पर होगी, परमेश्वर पुनरुद्धार की दैवी योजना की समस्त अवधि, जो शैतान के चंगुल में आ गई थी, क्षतिपूर्ति द्वारा पुनर्स्थापित करने का काम करेगा। इसलिये यह अवधि, (क्षतिपूर्ति द्वारा) पुनरुद्धार की दैवी योजना को पूरा करने का युग कहा जाता है।

२.२.४ मसीह की नींव के बढ़ते हुए कार्यक्षेत्र के संदर्भ से वर्गीकृत युग

१. आदम से अब्राहम तक दो हजार वर्ष की अवधि के दौरान, परमेश्वर ने अब्राहम के परिवार को उनके बलिदान के संस्कार की शर्तों पर बढ़ा कर मसीह की पारिवारिक नींव डाली। इसलिए, यह अवधि मसीह के लिये पारिवारिक नींव रखने की दैवी योजना का युग कहा जाता है।

२. अब्राहम से यीशु तक दो हजार वर्ष की अवधि के दौरान, परमेश्वर ने पुराने नियम के आधार पर इस्राएली लोगों को बढ़ा कर मसीह के लिये राष्ट्रीय नींव डालने का काम किया। इसलिये यह अवधि मसीह के लिए राष्ट्रीय नींव रखने की दैवी योजना का युग कहा जाता है।

३. यीशु से दूसरे आगमन तक दो हजार वर्ष की अवधि के दौरान, नए नियम के वचन के आधार पर परमेश्वर विश्वव्यापी ईसाई धर्म की वृद्धि से विश्वव्यापी नींव बना रहा है। इसलिए, यह अवधि मसीह के लिये विश्वव्यापी नींव डालने की दैवी योजना का युग कहा जाता है।

४. मसीह के दूसरे आगमन के बाद जब पुनरुद्धार की दैवी योजना संपन्न होने वाली है इस अवधि के दौरान परमेश्वर परिपूरित नियम के वचन के आधार पर समस्त स्वर्ग और पृथ्वी में काम करके मसीह के लिये जगती नींव डालने का काम पूरा करेगा। इसलिए, यह अवधि मसीह के लिये जगती नींव डालने का काम पूरा करने का युग कहा जाता है।

२.२.५ उत्तरदायित्व के संदर्भ से वर्गीकृत युग

१. आदम से अब्राहम तक दो हजार वर्ष की अवधि के दौरान, परमेश्वर ने उत्तरवर्ती पुराने नियम के युग में दैवी योजना का काम करने के लिये नींव डाली, जिसको पूरा करने की ज़िम्मेदारी उठाने में परमेश्वर ने कंधा दिया। इसलिए, यह अवधि परमेश्वर की नींव डालने की ज़िम्मेदारी की दैवी योजना का युग कहलाती है।

२. अब्राहम से यीशु तक दो हजार वर्ष की अवधि के दौरान, परमेश्वर ने मनुष्य का निर्माता होने के नाते ज़िम्मेदारी उठाई और गठन-चरण पर पुनरुद्धार की दैवी योजना का कार्य किया। परमेश्वर ने भविष्यद्वक्ताओं के साथ काम किया है और व्यक्तिगत रूप से शैतान को पराजित करने के लिए पहली जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली। इसलिए, यह अवधि परमेश्वर की जिम्मेदारी पर आधारित दैवी योजना का युग कहा जाता है।

३. यीशु से दूसरे आगमन तक दो हज़ार वर्ष की अवधि के दौरान, यीशु और पवित्र आत्मा ने आदम और हव्वा का मिशन अपने हाथ में लिया, और संवृद्धि-चरण तक पुनरुद्धार की दैवी योजना का कार्य किया। पतित लोगों के पुनरुद्धार के काम में यीशु और पवित्र आत्मा ने शैतान को फिर से पराजित करने की ज़िम्मेदारी दूसरी बार अपने कंधों पर ली। इसलिए, यह अवधि यीशु और पवित्र आत्मा की जिम्मेदारी पर आधारित दैवी योजना का युग कहा जाता है।

४. मसीह के दूसरे आगमन के पश्चात जब पुनरुद्धार की दैवी योजना पूर्ण होने वाली होगी, इस अवधि के दौरान, स्वर्ग और पृथ्वी के विश्वासी लोगों को तीसरी बार पतित महादूत शैतान को पराजित करने की ज़िम्मेदारी उठा कर पुनरुद्धार की दैवी योजना को पूरा करना होगा। यह उन्हें सृष्टि के नियम के अनुसार चल कर, जो मनुष्य का स्वर्ग दूतों पर राज करने के लिए योग्यता उपार्जित करने का रास्ता तैयार करता है, प्राप्त करना होगा। इसलिए, यह अवधि विश्वासियों की जिम्मेदारी पर आधारित दैवी योजना का युग कहा जाता है।

२.२.६ दैवी योजना में समानांतर घटनाओं के संदर्भ से वर्गीकृत युग

१. आदम से अब्राहम तक दो हजार वर्ष की अवधि के दौरान, मसीह के लिये नींव प्रतीकात्मक भाँति की समानांतर क्षतिपूर्ति की शर्त पूरी करने के द्वारा पुनर्स्थापित की गई थी। इसलिए, यह अवधि प्रतीकात्मक-समानांतर-युग कहा जाता है।

२. अब्राहम से यीशु तक दो हजार वर्ष की अवधि के दौरान, मसीह के लिए नींव छवि के नमूने की समानांतर क्षतिपूर्ति की शर्तों को पूरा करने के द्वारा पुनर्स्थापित की गई थी। इसलिए, यह अवधि छवि-समानांतर-युग कहा जाता है।

३. यीशु से दूसरे आगमन तक दो हज़ार वर्ष की अवधि के दौरान मसीह के लिये नींव, वास्तविक समानांतर क्षतिपूर्ति की शर्तों को पूरा करने के द्वारा पुनर्स्थापित की गई है। इसलिए, यह अवधि वास्तविक समानांतर युग कहा जाता है।