दिव्य नियम का अध्ययन और अभ्यास
मेरे बुकमार्क

आपके पास अभी कोई बुकमार्क नहीं है।

संभाग ३. पुनरुद्धार की दैवी योजना का इतिहास और मैं

हम में से हर एक, व्यक्तिगत रूप से, पुनरुद्धार की दैवी योजना के इतिहास के फल हैं। इसलिए, वह व्यक्ति जो इतिहास के लक्ष्य को पूरा करने वाला है, अन्य और कोई नहीं है, स्वयं मैं ही हूँ। मुझे इतिहास की सूली उठानी होगी और इस आह्वान को पूरा करने का दायित्व स्वीकार करना होगा। यह कार्यान्वित करने के लिए, मुझे अपने प्रयासों के द्वारा क्षतिपूर्ति की शर्तें, जो पुनरुद्धार की दैवी योजना के लम्बे अरसे में (लंब रूप में) जमा होतीं आईं हैं, अपने जीवन में (क्षैतिज रूप से) पूरी करनी होंगी। केवल ऐसा करने पर ही मैं, जिसे परमेश्वर ने बड़ी उत्सुकता से अपनी पूरी दैवी योजना के दौरान तलाश किया है, गर्व के साथ इतिहास का फल बन कर खड़ा हो सकता हूँ। दूसरे शब्दों में, मुझे अपनी पीढ़ी के दौरान, पिछले भविष्यद्वक्ताओं और संतों के मिशन, जो अपने समय में पुनरुद्धार की सूली उठाने के लिये बुलाए गए थे, क्षतिपूर्ति की शर्तों के द्वारा पुनर्स्थापित करने होंगे। अन्यथा, मैं वह व्यक्ति नहीं बन सकता जिसने पुनरुद्धार की दैवी योजना का लक्ष्य परिपूर्ण किया है।

ऐसा ऐतिहासिक विजेता बनने के लिये, मुझे परमेश्वर के हृदय को स्पष्टता से समझना होगा; जब उसने पिछले भविष्यद्वक्ताओं और संतों के साथ काम किया था, जिस मूल उद्देश्य के लिये उन्हें बुलाया था, और जो दैवी मिशन उन्हें सौंपे गये थे यह सब विवरण में समझना चाहिये। तथापि, पतित मानवता में कोई भी नहीं है, जो ऐसा ऐतिहासिक विजेता केवल अपने प्रयासों के द्वारा ही बन सकता हो। इस कारण से, यह सब बातें हमें दूसरे आगमन के मसीह के द्वारा समझनी होंगी, जो पुनरुद्धार की दैवी योजना को पूरी करने के लिये आ रहा है। इसके अतिरिक्त, जब हम उस पर विश्वास करेंगे, उसके साथ एक हो कर काम में भाग लेंगे, तब हम उसके साथ पुनरुद्धार की दैवी योजना के इतिहास में क्षैतिज तौर पर लंब क्षतिपूर्ति की शर्तें पूरी करने के स्थान में खड़े हो सकते हैं।

परमेश्वर की दैवी इच्छा पूरी करने के प्रयास में जिस पथ पर अतीत के सब संत लोग चले हैं आज उसी पथ पर हमें फिर से चलना होगा। उसके अलावा, हमें इस पथ के अंत तक चलना होगा, यहाँ तक कि जिन पगडंडियों पर वे लोग नहीं चले उन पर भी चलना होगा। इसलिए, पतित लोग पुनरुद्धार की दैवी योजना के विवरण को समझे बिना उस मार्ग को जो जीवन की ओर ले जाता है नहीं ढूँढ़ सकते। यही कारण है कि हमें पुनरुद्धार के सिद्धाँत का विस्तारपूर्वक अध्ययन करना आवश्यक है।